HoroScope Today: आज इन राशि वालों की बदल रही है किस्मत - 5MINUTES NEWS

Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

MUST READ

latest

HoroScope Today: आज इन राशि वालों की बदल रही है किस्मत

  आज का राशिफल आपको यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हम आपके लिए अब हर सुबह आपका राशिफल Video के माध्यम से Youtube के ज़रिए 20 जनवरी से दिख...

 आज का राशिफल

आपको यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हम आपके लिए अब हर सुबह आपका राशिफल Video के माध्यम से Youtube के ज़रिए 20 जनवरी से दिखाने जा रहे हैं। जिसे पंडित राजेश चतुर्वेदी ही प्रजेंट करेंगे।


कृपया आप हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। लिंक ओपन करें: https://youtu.be/VmJZOjby-Ak




  • मेष: व्यापारिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा है। विदेश यात्रा का प्रबल योग बन रहा है। आज धन का अपव्यय संभव है। सामाजिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। वर्षों पुराने मित्रों से मुलाक़ात होगी। वाहन खरीदने का मन बना सकते हैं। व्यर्थ संगत से बचें। दाम्पत्य जीवन में खटास आ सकती है। स्वास्थ्य बेहतर होगा। शाम तक कोई खुशखबरी मिल सकती है। पीला वस्त्र धारण करें।
  • वृष- अपने परिवार पर विशेष ध्यान दें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। ज़्यादा किसी से हंसी मजाक ना करें। दफ्तर के कामों में लापरवाही न करें। आपकी शादीशुदा जिंदगी अच्छी रहेगी। मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। लंबी यात्रा की योजना बना सकते हैं। आर्थिक स्थिति के कारण थोड़ा परेशान रहेंगे। बड़ों की बातों का ध्यान दें। दिन सही से बीतेगा। 

  • मिथुन- घरेलू परेशानियां आपको तनाव दे सकती हैं। आपका कोई अटका हुआ काम पूरा हो सकता है। आपके जीवन में किसी की दखल-अंदाज़ी बढ़ेगी। सावधानी पूर्वक काम करें। कोई फैसला जल्दीबाजी में ना लें, हानि हो सकती है। सड़क पर गाड़ी बेकाबू ना चलाएं। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। किसी अच्छी नौकरी का योग बन रहा है।
  • कर्क- आज आपका दिन फलदायी साबित होगा। किसी के भरोसे ना बैठें। परिणाम सुखदायी होगा। ज़्यादा खाना ना खाएं। घरेलू सुख-सुविधा उपलब्ध होगा। शॉपिंग के लिए जा सकते हैं। ज़रूरत से ज़्यादा खर्च ना करें। आज कार्य क्षेत्र में अपना लोहा मनवा सकते हैं। वैवाहिक जीवन में प्रगति होगी। आज आपका व्यवहार किसी पर सकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। भगवन्नाम संकीर्तन करें। 
  • सिंह- आज आपका दिन बेहतर होगा। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आज शादी की बात चल सकती है। शरीर पर ध्यान दें। आज अपने काम से काम रखना बेहतर होगा। आज ज़रूरतमंदों की सहायता करेंगे। हड्डी से संबंधित कुछ परेशानियां बढ़ सकती हैं। जीवनसाथी से आपको गिफ्ट मिलेगा। जल्दीबाजी में निवेश ना करें। आपकी कार्यशैली बेहतर होगी।   

  • कन्या- आज आपका आत्मविश्वास बना रहेगा। व्यापार में लाभ होगा। नई योजना बना सकते हैं। अच्छी आमदनी होगी। महत्पूर्ण लोगों से बातचीत संभव है। कार्य को नई दिशा-दशा मिलेगी। अर्थोपार्जन होगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय चल रहा है। कोर्ट-कचहरी में विजय प्राप्त होगी। अपना राजा किसी को ना बताएं, दान करें। 
  • तुला- आज आपका दिन लाभदायक और बेहतर होगा। कार्यक्षेत्र में वर्चस्व रहेगा। भाग्योदय के अवसर को हाथ से ना जाने दें। धन के मामले में सावधान रहें। व्यापारिक सौदे लाभदायी रहेंगे। काम रहते हुए अपनों के लिए समय निकालें। एकाएक खर्च बढ़ सकता है। विरोधी अपने आपको कमजोर महसूस करेंगे। किसी से कुछ कहना चाहते हैं, तो कह दीजिये समय अच्छा है। संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। धीरज रखें।
  • वृश्चिक-  नई परियोजना का शुरू में लोग विरोध करेंगे। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा। अपने मनकी सुनें। सहज और सरल रहें। नए संपर्कों से लाभ मिलेगा। अधिकारियों के अनदेखे से बचें। गहना और कपड़ा पर खूब खर्च होगा। दिल की बात बताने से राहत मिलेगी। ज़रूरत से ज़्यादा खर्च होगा। 
  • धनु- आज आपके भाग्योदय का योग बन रहा है। पारिवारिक समस्या दूर होगी। हालात पर काबू पा सकते हैं। आज प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी। शादी की चर्चा होगी। व्यापार में लाभ मिल सकता है। भूमि-भवन खरीदने का उत्तम योग है। बातचीत से उलझे मामले सुलझेंगे। किसी से अचानक मुलाक़ात रिश्ते में बदल सकती है। मांगने पर परिवार का सहयोग मिलेगा। कहीं घूमने जा सकते हैं। 
  • मकर- आज आपका दिन बेहतर होगा। थोड़ी परेशानी आ सकती है, संभवत: दूर होगी।कार्य की अधिकता रहेगी। स्थान परिवर्तन का योग बन रहा है। आर्थिक निवेश सोच- समझकर करें। पारिवारिक कार्यों में आपकी पूछ परख बढ़ सकती है। आपकी पत्नी स्व सहयोग एवं समर्थन मिलेगा। उन्नति संभव है। कुछ नवीन योजनाएं बनेंगी। गरीब को वस्त्र दान करें।

  • कुम्भ- सामाजिक आयोजन में आपकी प्रसंशा होगी। व्यापार व्यवसाय में लाभदायक सौदे आत्मविश्वास बढ़ाएंगे। आज साहस पराक्रम बढ़ेगा।  धर्म ग्रंथों के पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। प्रेम प्रसंग का योग है। किसी को उधार ना दें। परेशानी बढ़ सकती है। दिनचर्या में बदलाव सम्भव है। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे।।खुशनुमा माहौल रहेगा। 

    • मीन- आज रुका धन मिलने से धन संग्रह बढ़ेगा। आत्मविश्वास के बल बूते पर आगे बढ़ेंगे। पारिवारिक सुख संतोष बना रहेगा। मनोरंजन के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। लाभदायक सौदे होंगे। प्रसिद्धि मिलेगी। अपनी योजना को सही दिशा में लेकर जाएंगे। सावधानी पूर्वक कार्य करें सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें, परिणाम अच्छा होगा।




    हर तरह की ताजा ख़बर से अपडेट रहने के लिए सबस्क्राइब करें हमारे यूट्यूब चैनल को: 


    हर इंसान हर सुबह यही जानने की कोशिश करता है कि आज का उसका दिन कैसा रहेगा? अपने स्वाथ्य के बारे में, शिक्षा के बारे में व्यवसाय के बारे में और अपनी ज़िन्दगी से जुड़े अन्य पहलूओं के बारे में|


    तो लीजिये जानिये आज का अपना राशिफल, जिसे आपके लिए लेकर आये हैं ज्योतिषाचार्य पंडित राजेश चतुर्वेदी राधेजी (काशी वाले)| देखिये कैसा रहेगी आज की आपकी दिनचर्या?

    ज्योतिषाचार्य पंडित राजेश चतुर्वेदी राधे जी (काशी वाले) ने आज का आपके राशिफल (Horoscope 10 December) के बारे में बताया| 5minutes news हर दिन आपके लिए राशिफल (Horoscope Today) लेकर आयेगा| 

    ज्योतिषाचार्य पंडित राजेश चतुर्वेदी राधे जी (काशी वाले)  से आप अपनी जन्मकुंडली या शादी-विवाह के पूजा पाठ के लिए उनसे संपर्क कर सकते हैं|

    ज्योतिषाचार्य पंडित राजेश चतुर्वेदी राधे जी (काशी वाले)
    सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी 
    Contact- 7985958845

    No comments

    Advertisment