World's Best Finisher: वो लम्बे बालों वाला लड़का रांची की गलियों से निकलकर एक लम्बे बाल वाला लड़का क्रिकेट की दुनिया में कदम रखा...
World's Best Finisher: वो लम्बे बालों वाला लड़का
रांची की गलियों से निकलकर एक लम्बे बाल वाला लड़का क्रिकेट की दुनिया में कदम रखा था। फील्ड में उतरने के बाद कई बार लड़खड़ाया। अपने पहले मैच में बिना खाता खोले ही आउट हो गया। तब शायद सबने यही सोचा होगा कि इसके लिए आसान नहीं है क्रिकेट खेलना।
भारत और श्री लंका का मैच चल रहा था। श्री लंका ने भारत के सामने जीत के लिए बड़ा लक्ष्य रखा था और वही लम्बे बालों वाला लड़का फील्ड में उतरता है और छक्के, चौकों की बरसात करते हुए 183 रन (Dhoni 183 Runs Against Srilanka) ठोक डालता है, और हर तरफ से एक ही आवाज़ आ रहा है- माही मार रहा है। (Mahi Maar Raha hai)
जी हाँ, भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान, विकेट कीपर और दुनिया के बेस्ट फिनिशर महेंद्र सिंह धोनी (Best Finisher Mahendra Singh Dhoni) के बारे में हम बात कर रहे हैं।
सफ़र ज़िन्दगी का हो या क्रिकेट का, दोनों को महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni Life Story) ने खूब जीया है, जी भर कर जीया है। एक समय ऐसा था जब धोनी के पीछे कामयाबी भागती थी। समय धोनी को सलाम करता था।
लेकिन लाखों दिलों के प्रेरणादायक महेंद्र सिंह धोनी आजकल भारतीय टीम से बाहर हैं। उनके प्रशंसक उन्हें फिर से खेलते हुए देखना चाहते हैं, लेकिन मालूम नहीं भारतीय टीम में उन्हें फिर कब विकेट कीपिंग और बैटिंग करते हुए देखा जाए।
चाहे जो भी हो, लेकिन धोनी ने दुनिया को दिखाया था कि ज़मीन से आसमान को कैसे छूना है? कैसे उड़ान भरनी है? कैसे दुनिया के सामने अपनी काबिलियत से खुद को साबित करना है? और कैसे हारी हुई बाजी को जीत लाना है?
उतार-चढ़ाव सभी की ज़िंदगी का हिस्सा है और शायद महेंद्र सिंह धोनी अभी उसी दौर से गुज़र रहे हैं।लेकिन जब भी ख्यातियों, अचीवमेंट, क्रिकेट , बल्लेबाजी, बिना देखे स्टाम्प पर गेंद से मारना, हेलीकॉप्टर शॉट, बल्लेबाज को चकमा देना और जब भी हारे हुए मैच को जीताने की बात आएगी, रांची के इस लड़के की याद ज़रूर आएगी।
महेंद्र सिंह धोनी पर बनी फिल्म M.S.Dhoni: The Untold Story, में उनकी ज़िंदगी का शुरू से लेकर आखिरी तक का सफर दिखाया गया है और इस फ़िल्म में साफ तौर पर दिखाया गया है कि कब धोनी का बल्ला आग उगल रहा है तो हर तरफ से लोग यही चिल्ला रहे हैं- माही मार रहा है।
IPL 2020 में महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni in Ipl 2020) को उनके प्रशंसक चेन्नई की तरफ से खेलते हुए फिर से देखेंगे। एक सफल कप्तान, एक शानदार विकेटकीपिंग की बदौलत एक माही हमेशा सबके दिलों पर राज करेंगे।
No comments