Your Horoscope: इन राशि वालों के लिए शनिवार है बेहद शुभ - 5MINUTES NEWS

Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

MUST READ

latest

Your Horoscope: इन राशि वालों के लिए शनिवार है बेहद शुभ

Your HoroScope: 27 February मेष- आज आपका दिन अच्छा बीतेगा। हालांकि आज थोड़ा संबंधी दिक्कत रहेगी, लेकिन करियर में तरक्की होगी। कारोबारियों को ...

Your HoroScope: 27 February

मेष- आज आपका दिन अच्छा बीतेगा। हालांकि आज थोड़ा संबंधी दिक्कत रहेगी, लेकिन करियर में तरक्की होगी। कारोबारियों को आज फायदा होगा। प्रेम संबंध बेहतर होगा। हनुमान चालीसा का जाप करें।

Your Horoscope: इन राशि वालों के लिए शनिवार है बेहद शुभ


वृष- आज आपका दिन बेहतर होगा। आपसी मतभेद दूर होगा। आज आप कुछ नया कार्य शुरू कर सकते हैं। पैतृक संपत्ति का लाभ मिलेगा। आज परिवारजनों और मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा।

मिथुन- आज आप वाद-विवाद से दूर रहें। अकस्मात धन लाभ होगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। आज आप कहीं यात्रा पर जा सकते हैं,सावधानी कदम चूमेगी। परंतु सावधान रहें।

कर्क- आज का दिन सामान्य रहेगा। सहकर्मी से अनबन हो सकती है। आज परिवार से मिली ज़िम्मेदारी से आपका तनाव बढ़ेगा। शारीरिक रुप से आज थोड़ा परेशान रहेंगे। किसी से बहस हो सकती है। मौन रहें, कार्य सफल होगा।

सिंह- आज आपका दिन शुभ रहेगा। इस राशि के जातक पैसों की लेन-देन में सावधानी बरतें। फिजूल खर्ची से बचें। काम को ध्यान लगाकर करें। सफलता हाथ लगेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। 

कन्या- आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। चेहरे पर मुस्कान रहेगी। आज किसी अजनबी से मुलाक़ात फायदेमंद रहेगी। आर्थिक लेन-देन आज आपके पक्ष में  आज पूरी तरह रहेगा। आप तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं। किसी गरीब को अन्न दान करें।

तुला- आज दिख ठीक-ठाक व्यतीत होगा। आज अधिक चिंता करने से मानसिक शांति भंग हो सकती है। खान-पान पर आज विशेष ध्यान दें। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। गुरु आपके घर आ सकते हैं। मंदिर में भगवान को प्रसाद चढ़ावें दिन अच्छा व्यतीत होगा।

वृश्चिक- आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। आज धन लाभ की संभावना है। इस राशि की महिलाएं पार्टी मेजा सकती हैं। नए विचारों से परिपूर्ण होंगे। आपकी सेहत पहले से बेहतर होगी। पुत्र योग की संभावना हैं। तिलक लगाएं।

धनु- आज का दिन सामान्य रहेगा। दिन उतार-चढ़ाव से परिपूर्ण रहेगा। आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। दफ्तर में किसी काम में जल्दीबाज़ी ना करें, हानि होगी। आज आप शारीरिक मेहनत पर ध्यान दें।

मकर- आज के दिन आप बहुत प्रसन्न रहेंगे, खुशखबरी मिल सकती है। मेडिकल वालों के लिए अच्छी खबर मिलेगी। आज कोई बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। आप शारीरिक रुप से बेहतर रहेंगे। कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। नकारात्मक विचारों से दूर रहें।

कुम्भ- आज आपका दिन अच्छा बीतेगा। आज कोई नया काम कर सकते हैं।घर का माहौल अच्छा रहेगा। मित्र जनों से अच्छा सहयोग मिलेगा। जीवन में बड़ा मकाम पाने की योजना बना सकते हैं। संतोषजनक कार्य होंगे। सफेद वस्त्र धारण करें।

मीन- आज कारोबार में सफलता मिलेगी। नए लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी। रूठे जीवनसाथी को आज मनाने के लिए दिन अच्छा है। नेत्र सम्बन्धी रोग हो सकता है। किसी अपनों का सहयोग मिलेगा। आज आपका कार्य बेहतर होगा। गौशाला में गाय को निमित्त दान करें।

No comments

Advertisment