Your Horoscope: 2 Nov 2021 5minutesnews Wishes you A Happy DHANTERAS पंडित श्री राजेश चतुर्वेदी जी मेष- आज अपने कार्यों...
Your Horoscope: 2 Nov 2021
5minutesnews Wishes you A Happy DHANTERAS
पंडित श्री राजेश चतुर्वेदी जी
मेष- आज अपने कार्यों के प्रति सजग रहेंगे। किसी बड़े कार्य का दायित्व मिल सकता है। आप खुद को शांत बनाए रखें। आत्म सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक तौर पर सुधार संभव है। दोस्तों रिश्तेदारों की मदद लेंगे। आज छोटे-मोटे काम को अनदेखा न करें। व्यवसायियों के लिए आज का दिन शुभ है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। बजरंग बाण का पाठ करें दिन शुभ होगा।
यह भी पढ़ें: श्री फेकू बाबा का दरबार
वृष- आज आपकी सेहत पहले से बेहतर रहेगी। घरेलू सुख सुविधा पर पैसा खर्च कर सकते हैं। भूमि से जुड़ा विवाद खत्म होगा। माता-पिता की सलाह लें। व्यक्तिगत मार्गदर्शन आपके जीवन में बदलाव लाएगी। महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। किसी भिखारी को खाना खिलाने से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
मिथुन- आज आपका मन प्रसन्नचित रहने वाला है। आपको कमीशन में फायदा होगा। शत्रु को हावी नहीं होने देंगे। बच्चों से खुशखबरी मिल सकती है। आज नए प्रोजेक्ट पर काम करेंगे। ऐसे लोगों से ना जुड़ें, जिनसे आपकी प्रतिष्ठा पर आंच आये।जरूरतमंद व्यक्ति को अन वस्त्र का दान करें। मांगलिक कार्यों में भाग लेंगे। अपनों का ध्यान रखें।
कर्क- आज किसी धार्मिक कार्यों में भाग लेंगे। अतिरिक्त आय बढ़ाने के लिए अथक प्रयास करेंगे। बीती बातों को भुलाने का प्रयास करेंगे। मन में सकारात्मक विचार बनेंगे, जो उचित रास्ता दिखाएंगे। पुलिस वालों से मतभेद ना करें। नए प्रेम संबंध बनेंगे। व्यक्तिगत जानकारी आज अपने तक ही सीमित रखें कोई आज आप के विषय में अफवाह फैला सकता है। सतर्क रहें।
सिंह- आज आप अधीर ना हो। भगवान सब ठीक करेंगे। जीवनसाथी से आज अच्छा बर्ताव करें। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। अपने प्रिय लोगों को नाराज ना होना दें। शहर से बाहर यात्रा आरामदायक नहीं रहेगी। बिना जाने पहचाने लोगों से दोस्ती ना करें। आज पूरे दिन भागदौड़ की स्थिति बनी रहेगी। ब्राह्मणों को सफेद वस्त्र दान करें।
कन्या- आज आप अपने को तरोताजा महसूस करेंगे। जरूरत से ज्यादा खर्च ना करें। मान बड़ाई में वृद्धि होग। बाहरी लोगों के कार्यों में हस्तक्षेप ना करें । जीवन साथी के साथ तनाव बढ़ सकता है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। विवाह की बात बनेगी। मेडिकल वाले लोगों के लिए समय सही है। आजा यात्रा फायदेमंद होगी। लाल रंग का फल दान करें। गाय को रोटी खिलाएं। कर्ज समाप्त होगा।
तुला- आज कोई भी फैसला जल्दीबाजी में ना लें, नुकसानदायक सिद्ध होगा। आपने नाराज होंगे। आर्थिक समस्या समाप्त होगी। बच्चों का स्वास्थ हल्का खराब होगा। हिम्मत से काम ले आज दूसरों का विवाद अपने सर पर ना लें। परिजनों से मुलाकात संभव है। आज आपको लाभ सम्भव है। दूसरों की बातों को आज गौर से सुनें। आज पर्याप्त समय आपके पास है। अधिकारी आप पर प्रसन्न रहेंगे। पुरानी बातों को याद ना करें।
वृश्चिक- आपका व्यक्तित्व इत्र की तरह सुगंधित होगा। आज सबको आप अपनी ओर आकर्षित करेंगे। अचानक धन प्राप्ति का योग बन सकता है। आज यात्रा करने का विचार बना सकते हैं। मनोरंजन में आपका मन लगा रहेगा। व्यवसाय के लेन-देन में सावधानी बरतें। आज आपका पक्ष मजबूत रहेगा जीवनसाथी आपको मिठाई खिलाएगा। आज हनुमान जी की मूर्ति में लाल सिंदूर लगाएं।
धनु- आज पूरे दिन हंसी मजाक के मूड में रहेंगे। आपकी क्षमता से पूरे क्षेत्र के लोग आपसे प्रभावित होंगे। सरकारी योजना पर आज काम कर सकते हैं। आपके फैसले में माता-पिता की मदद मिल सकती है। आज फलदार वृक्ष लगाएं। किसी आध्यात्मिक गुरु से मिलन संभव है। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। माता लक्ष्मी की आराधना करें, धन लाभ होगा।
मकर- आज अपने आपको थका हारा महसूस करेंगे। तनाव से कोसों दूर रहें। आज होशियारी से निवेश करें। वाद-विवाद घर परिवार के साथ ना करें। अपने प्रिय जनों को नजरअंदाज न करें। अनुभवी लोगों से अनुभव प्राप्त होगा। शिक्षा जगत के लिए खुशखबरी मिलेगी। रुका हुआ कार्य पूर्ण होगा। ओम हनुमते मंत्र का जाप करें। रिश्तों को बचाए रखने में सफलता मिलेगी। हनुमान चालीसा का पाठ करें।
कुंभ- आपकी सकारात्मक सहेतु पुरस्कार प्राप्त होगा। आज कोशिश कामयाब होगी। आर्थिक लाभ का योग बन रहा है। घरेलू कामकाज का बोझ बढ़ जाएगा। खुदरा एवं थोक व्यापारियों के लिए समय शुभ है। निकष्ट (बुरे)लोगों की संगत छोड़ देंगे। किसी बड़े बुजुर्गों की सलाह लें। धर्म के स्थान पर दान देकर आएंगे
मीन- आज आप अपना जिद्दी और अड़ियल रवैया दरकिनार करें आज समय बर्बाद ना करें केवल कहने में निवेश फायदेमंद साबित होगा पुरखों की संपत्ति आपकी होगी लोग आपकी प्रशंसा करेंगे शादीशुदा जिंदगी ठीक-ठाक चलेगी पुरानी बातों को भूल कर सबको गले लगाएंगे धान का स्त्रोत बढ़ने से में सफल होंगे लड्डू का भोग लगाकर प्रसाद बांटते
No comments