HoroScope Today- 20 July, 2022- बुधवार मेष- आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। मामूली सी बात पर किसी से तनाव हो सकता है। चिंता और तनाव से आज ...
HoroScope Today- 20 July, 2022- बुधवार
मेष- आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। मामूली सी बात पर किसी से तनाव हो सकता है। चिंता और तनाव से आज आपको बचने की ज़रूरत है। आज आपको छोटी-छोटी बातों पर तनाव हो सकता है। आज किसी को उधार देने से बचें। आज काम की अधिकता रहेगी। बेवज़ह यात्रा हो सकती है। आर्थिक परेशानी हो सकती है। आज आप अपनी गलती छिपाएं नहीं, स्वीकार करें। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें।
वृष- आज पुराना उधार चुकाने का समय है।
दोस्तों के साथ दिन आनंदपूर्वक बिताएंगे। आज आपका दाम्पत्य जीवन बेहतर होगा। आज आपके अंदर नया जोश और उमंग बना रहेगा। ससुराल पक्ष से कोई शुभ समाचार आ सकता है। आप आज व्यवसाय में नई योजना बना सकते हैं, परन्तु किसी को राज ना बताएं। आज आपके दुश्मन भी मित्र होंगे। यात्रा लाभदायक होगी। अपनों का ध्यान रखें। दिन शुभ होगा।
मिथुन- आज आपका मनोबल सातवें आसमान पर होगा। खर्च करते समय अपनी जेब पर ध्यान दें। आमदनी से अधिक खर्च ना करें। कार्यक्षेत्र में कार्य को लेकर अधिकता रहेगी। मेहनत और लगन से आपकी विजय होगी। शत्रु के साथ सम भाव रखें। भविष्य के बारे में आप विचार कर सकते हैं। कोई पुरानी योजना को आप आगे बढ़ा सकते हैं। आज अपने परिवार को समय दीजिए।
कर्क- आज आपके कार्य क्षेत्र में बदलाव हो सकता है। बदलाव आपकी जीवनशैली में बदलाव ला कर रख देगा। आज आप निवेश में ज़्यादा ज़ोर ना दें, आर्थिक क्षति हो सकती है। आज रिश्ते प्रगाढ़ होंगे। परिवार की आवश्यकताओं को ध्यान में काम करें। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। नए लोगों से बात हो सकती है। अधिकारियों से चला आ रहा मनमुटाव खत्म होगा। नया वस्त्र खरीद सकते हैं। बच्चों का ध्यान रखें।
सिंह- आज आपको बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आज आप आर्थिक कष्टों से निजात पा सकते हैं। आज का दिन आपके लिए सुनहरा मौका लेकर आया है। उचित लाभ प्राप्त करें। किसी परीक्षा का रिजल्ट आने की सूचना प्राप्त हो सकती है। आज कोर्ट-कचहरी के काम में भागदौड़ बनी रहेगी। शाम को आप पारिवारिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। काला तिल दान करें।
कन्या- आज आप सावधान रहें। आज आपके अपने प्रियजनों से विवाद हो सकता है। धन का व्यर्थ अपव्यय न करें। मानसिक परेशानी बढ़ सकती है। आज नए दोस्त बना सकते हैं। आज प्रेम की पराकाष्ठा पार कर सकते हैं। आज अपनी गोपनीय बात किसी से बताना नहीं है। इससे आपको नुकसान हो सकता है। आज आप मृदुभाषी बनें। कार्य प्रगति पर रहेगा। आज मुस्कुरा कर दूसरों का दिल जीत सकते हैं।
तुला- आज आपका दिन सामान्य रह सकता है। आज आप अपनी पसन्द का संगीत सुन सकते हैं। आज आपको अपरिचित मददगार साबित होंगे। आज खर्चों पर काबू रखें। दुश्मन आपके प्रति विशेष कटुता का भाव रखेंगे। किसी काम का परिणाम अच्छा होगा। आज व्यापार में मोल भाव फायदेमंद साबित होगा। खरीददारी से पहले धैर्य बनाये रखें। मामूली सी बात पर किसी से झड़प न करें। सूर्यार्घ्य प्रदान करें।
वृश्चिक- आज आप योग का शुरुआत कर सकते हैं। आज व्यापारी वर्ग सावधान रहें। आज लोग आप पर निगाह लगाए रहेंगे। आपके सहकर्मी नाराज़ हो सकते हैं। पत्नी के साथ मामूली झड़प होगी। बच्चों के भविष्य की चिंता रहेगी। आज आप सोच-समझकर खर्च करें। आपके पड़ोसी आपके कार्यों से प्रसन्न नहीं रहेंगे। घर मेहमान आ-जा सकते हैं। ज़्यादा मीठा हानिकारक सिद्ध होगा।
धनु- आज आपका दिन बेहतर रहने वाला है। माता-पिता से धन प्राप्ति का योग है। अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न रहेंगे। आपके व्यवहार कुशलता से लोगों का प्रभाव बढ़ेगा। आपकी आर्थिक नीति मजबूत रहेगी। आज एक जगह आपका मन नहीं लगने वाला है। एकाग्रता भंग हो सकती है। आज आप किसी बात पर जिद ना करें। पारिवारिक जीवन में सामंजस्यता बना कर रखें।
मकर- आज आप पहले से नाराज लोगों को मनाने में कामयाब होंगे। कोई बड़ा निर्णय लेने से पहले गंभीरता से सोचें। आज अच्छी खबर आ सकती है।किसी योजना पर विचार बना सकते हैं। आप अपने को सरल महसूस करेंगे। विरोधी अपना हित साधने के लिए आपको प्रलोभन दे सकते हैं। सोच सकारात्मक रहेगी। आर्थिक परेशानी दूर होने वाली है। बहन की शादी हेतु आप विचार-विमर्श करेंगे। गुरु मंत्र का जाप करें।
कुम्भ- आज आपके सहकर्मी बेहद प्रसन्न रहेंगे। अपनी कार्य क्षमता को देखकर आप अपना कार्य और लगन से करेंगे। आज अधिक खर्च हो सकता है। आज मित्रों के साथ घूमने की योजना बना सकते हैं। किसी कार्य को लेकर जल्दीबाजी ना करें, निर्णय गलत सिद्ध होगा। कहीं तबादले का योग बन सकता है। पत्नी का स्वास्थ्य पहले से बहेतर होगा।माँ दुर्गा की पूजा करें। दिन अच्छा व्यतीत होगा।
मीन- आज आपका दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। आज आप काम की वजह से थकावट महसूस करेंगे। जीवनोपयोगी कुछ वस्तुएं खरीद सकते हैं। ज़्यादा ज़रूरी ना हो तो किसी के घर ना जाएं। घर पर रहकर आराम करें। स्वास्थ्य ठीक रहने वाला है। आज कोई आपको उपहार दे सकता है। भाई के जीवशैली को लेकर परेशान रह सकते हैं। मौसम प्रतिकूल रह सकता है। शाम को मंदिर।में प्रसाद ना चढ़ाएं।
No comments