Delhi Fire News: दमकलकर्मी राजेश शुक्ला ने अपनी जान पर खेलकर 11 लोगों की जान बचाई

भारत की राजधानी दिल्ली के अनाज मंडी में आज सुबह एक फैक्ट्री में सुबह 5 बजे भीषण आग (Delhi Fire News) लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि 43 लोगों को देखते ही देखते अपने चपेट में ले लिया।


Delhi Fire News

प्रधानमंत्री के साथ देश के अन्य नेताओं ने भी इस घटना पर गहरा दुखा जताया है। लेकिन इसी बीच सबसे बड़ी चर्चा का विषय बने हैं दमकलगर्मी राजेश।

यह भी पढ़िए- रूप कुमार राठौर की किताब की लांचिंग

यह भी पढ़िए: Inside Edge Season2 का प्रेस कॉन्फ्रेंस

यह भी पढ़िए: Upcoming Film Sorry I Am lae

आपको बता दें कि भीषण आग  (Delhi Fire News) की खबर लगते ही घटनास्थल पर  दमकल विभाग की कई गाड़ियां पहुंच गईं। और इन्हीं दमकल कर्मियों से एक दमकलकर्मी  (Fire Brigadman Rajesh Shukla) ने अपनी जान की परवाह किये बिना इमारत में लगी आग से घिरे 11 लोगों की जान बचाई।


दिल्ली के स्वास्थ्यमंत्री सत्येंद्र जैन  (Health Minister Of Delhi Satyendra Jain)ने दमकल विभाग के कर्मी की तारीफ करते हुए उसे रियल हीरो बताया है. जैन ने ट्वीट किया, 'दमकलकर्मी राजेश शुक्ला (Super Hero Rajesh Shukla)असली हीरो हैं. वह पहले फायरमैन हैं, जो बिल्डिंग में घुसे और 11 जिंदगियां बचाईं. उन्होंने हड्डियों में चोट लगने के बावजूद अपना काम जारी रखा. मैं इस बहादुर हीरो को सलाम करता हूं.'।


आपको पूरा मामला बताते हुए चलें कि दिल्ली के  अनाज मंडी में अचानक आग लग (Delhi Fire News) गई। और देखते ही देखते आग ने कई लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। जिसमें 43 लोगों की जानें चलीं गईं और कुछ लोग घायल भी हो गए।

आग लगने की खबर सुनते ही घटना स्थल पर दमकल की कई गाड़ियां पहुंची और पूरे प्रयास के साथ आग पर काबू पाई। उसी में से एक दमकलकर्मी राजेश शुक्ला ने अपनी जान पर खेलते हुए आग में फंसे 11 लोगों की जान बचाई।

Post a Comment

0 Comments