HoroScope Today: जानिए आज का अपना राशिफल

Editors Choice

3/recent/post-list

HoroScope Today: जानिए आज का अपना राशिफल


Horoscope Today: हर इंसान की अपनी-अपनी राशि होती है और हर राशि कुछ ना कुछ कहती है| हमारी दिनचर्या से लेकर, महीना और साल तक का हाल बयाँ करती हैं हमारी राशियाँ (Horoscope Today)


मेष: इस राशि वालों के लिए दिन आज सम्मान से भरा रहेगा। गुरु का सम्मान करें। छोटी सी लापरवाही आपको मुश्किल में डाल सकती है। जीवनसाथी से मतभेद हो सकता है।

वृष- आज आपका जीवन सुखहाल व्यतीत होगा। कोई शुभ समाचार मिलेगा। वाहन खरीदने का योग बन रहा है। अनावश्यक बातों से बचें।


मिथुन- आज आपका दिन व्यापार के लिए बहुत अच्छा रहेगा। व्यापारियों में अच्छी पकड़ रहेगी। किसी विशेष मेहमान का आपके घर आगमन हो सकता है। 

कर्क- आज आपको पहले किये हुए कामों का फल मिलने की प्रबल संभावना है। घर में बड़े-बुजुर्गों का सम्मान करें। आज आपकी भाग्योन्नति हो सकती है।

सिंह- आज आपका दिन आपके लिए नया द्वार खोल सकता है। आपके जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। घर में लक्ष्मी का आगमन हो सकता है। 

कन्या- आज आप लोगों से सम्मान पाएंगे। आपका बिगड़ा काम आज बन सकता है। माता-पिता का सान्निध्य प्राप्त होगा। मन प्रफुल्लित रहेगा। पीला फल का दान करें।



तुला- आज आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। छोटी-छोटी बातों पर किसी से विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें।

वृश्चिक- आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आर्थिक स्थिति थोड़ी मजबूत होगी। अपनों का सहयोग मिलेगा। गुरु का दर्शन होगा। संयम रखें।


धनु- आज आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं।।ऑफिस में सहयोग और सम्मान मिलेगा। स्वास्थ्य लाभप्रद होगा। भ्राता का सहयोग प्राप्त होगा।

मकर- आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा।ससुराल पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है। प्रेम पूर्ण रूप से आपके लिये लाभकारी सिद्ध होगा।

कुम्भ- आज आपका दिन संघर्षों से भरा रहेगा। आपकी मेहनत अंतिम क्षणों में रंग लाएगी। आंख-कान के दर्द का सामना करना पड़ सकता है। अनावश्यक खर्च होंगे।

मीन- आज आपके मन में भटकाव की स्थिति रहेगी। मन चिंतित रहेगा। व्यर्थ में परिश्रम होगा। व्यपार में कुछ सफलता हाथ लगेगी। आज आप महत्वपूर्ण निर्णय नहीं ले पाएंगे।




हर तरह की ताजा ख़बर से अपडेट रहने के लिए सबस्क्राइब करें हमारे यूट्यूब चैनल को: 


हर इंसान हर सुबह यही जानने की कोशिश करता है कि आज का उसका दिन कैसा रहेगा? अपने स्वाथ्य के बारे में, शिक्षा के बारे में व्यवसाय के बारे में और अपनी ज़िन्दगी से जुड़े अन्य पहलूओं के बारे में|


तो लीजिये जानिये आज का अपना राशिफल, जिसे आपके लिए लेकर आये हैं ज्योतिषाचार्य पंडित राजेश चतुर्वेदी राधेजी (काशी वाले)| देखिये कैसा रहेगी आज की आपकी दिनचर्या?

ज्योतिषाचार्य पंडित राजेश चतुर्वेदी राधे जी (काशी वाले) ने आज का आपके राशिफल (Horoscope 10 December) के बारे में बताया| 5minutes news हर दिन आपके लिए राशिफल (Horoscope Today) लेकर आयेगा| 

ज्योतिषाचार्य पंडित राजेश चतुर्वेदी राधे जी (काशी वाले)  से आप अपनी जन्मकुंडली या शादी-विवाह के पूजा पाठ के लिए उनसे संपर्क कर सकते हैं|

ज्योतिषाचार्य पंडित राजेश चतुर्वेदी राधे जी (काशी वाले)
सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी 
Contact- 7985958845

Post a Comment

0 Comments