Horoscope Today: आज इन राशि वालों के लिए दिन है शुभ - 5MINUTES NEWS

Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

MUST READ

latest

Horoscope Today: आज इन राशि वालों के लिए दिन है शुभ

मेष- आज आपका दिन आपके मिला-जुला रहेगा। आपके विरोधी आपके लिए कुछ परेशानियां खड़ी कर सकते हैं। आपकी छवि को धूमिल करने का प्रयास हो सकता है। आ...

मेष- आज आपका दिन आपके मिला-जुला रहेगा। आपके विरोधी आपके लिए कुछ परेशानियां खड़ी कर सकते हैं। आपकी छवि को धूमिल करने का प्रयास हो सकता है। आज आप हर स्थिति -परिस्थिति से निकलने में कामयाब होंगें।आर्थिक स्थिति में हल्का सुधार आएगा। यात्रा का अगर विचार है तो उसे त्याग दें। विद्यार्थी परीक्षा में सकारात्मक रूप से परिपूर्ण रहेंगे।

वृष- आज आर्थिक संकट से आप बाहर निकलेंगे। उम्मीद से ज़्यादा परिणाम आएंगे। निवेश पूरी तरह से सोह-समझ कर करें। पैतृक सम्पति में बाधा विवाद दूर हो सकता है। काम से संबंधित यात्रा सुखद होगी। स्वास्थ्य में थोड़ा उतार- चढ़ाव आ सकता है। आप अपनी आंखों का विशेष ध्यान रखें। पारिवारिक परिवेश आनंददायक होगा। 

मिथुन- आज आपका दिन माध्यम रहने वाला है। आज आप थोड़ा भ्रम में पड़ सकते हैं। आज सोचा हुआ काम पूरा होने का आसार है। वाद-विववाद से दूर रहें। व्यावसायिक योजनाओं में थोड़ी तेज़ी आएगी। भाई का सहयोग प्राप्त होगा। आज सामाजिक दायरा बढ़ेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। 

कर्क- आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। आज आप प्रभावशाली लोगों के संपर्क में रहने वाले हैं। आज आप नई हिस्सेदारी में शामिल होंगे, लाभ हो सकता है। आज काम के सिलसिले में आप विदेश जा सकते हैं। नई डील होगी। प्रतिद्वंदी आपसे परास्त होंगे। धार्मिक यात्रा में भाग ले सकते हैं। आज मानसिक शांति मिलेगी। 

सिंह- आज आप कुछ चुनौतियों का सामना बड़े अच्छे तरीके से करने में कामयाब होंगे। सकारात्मक बातचीत स्थापित करेंगे।निवेश करने में जल्दीबाज़ी ना करें। माता-पिता के स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें आएंगी। दोस्तों और परिवारजनों से सहयोग प्राप्त होगा। विद्यार्थियों के लिए समय बेहतर है। गाय को चारा खिलाएं।

कन्या- आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम के जैसा रहेगा। इस समय आप थोड़ा चिंतित रहेंगे। चल रहीं बाधाएं दूर होंगी। वित्तीय मामलों को हल करने में समय लग सकता है। कोई भी निर्णय लेने से पहले सौ बार सोच-विचार करें। पारिवारिक जीवन सामंजस्य पूर्ण रहेगा। यात्रा लाभदायी होगी।

तुला- व्यवसाय में आज आप एक नई साझेदारी में काम करने में कामयाब होंगे। आपके दुश्मन आपको हरा नहीं पाएंगे। सम्पति संबंधी नवीन शौड को अंतिम रूप दे सकते हैं। आज विवाह सम्बन्धी बात हो सकती है। पारिवारिक जीवन शानदार रहेगा। आपके कार्यों से परिवार में खुशहाली आएगी। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आपकी यात्रा फायदेमंद रहेगी। 

वृश्चिक- आज आपको अनुमान से ज़्यादा लाभ प्राप्त होगा। व्यापार में आपको लाभ मिलने का योग है। धन के मामले में सावधान रहें। आज आपकी प्लानिंग बेहतर रहेगी। समाज में आपकी सराहना होगी। बिजनेस पार्टनर से थोड़ी अनबन हो सकती है। प्रेम प्रसंग में मधुरता आएगी। रिश्तेदारों से सम्बंध सुधारने का अच्छा मौका है। पारिवारिक जीवन यथावत रहेगा। खुशहाली रहेगी।

धनु- आज आपको विभिन्न स्रोतों से लाभ होगा। आपके कुछ शत्रु मित्र का रूप बनाकर छूने का प्रयास करेंगे। सावधान और सतर्क रहें। पारिवारिक संदर्भ में आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा। सामाजिक रूप से आप अधिक लोकप्रिय होंगे। आपके पास नए अधिग्रहण हो सकते हैं। मछलियों को दाना खिलाएं।

मकर- आज आप ऊर्जा और उत्साह से परिपूर्ण रहेंगे। आप अपनी कार्यशैली में बदलाव कर सकते हैं। अकस्मात धन लाभ हो सकता है। प्रतिद्वंदी परास्त होंगे। आपका स्वास्थ्य बेहतर होगा। आज आप सफलता प्राप्त करेंगे। आपको अपने परिवार और व्यापार में संतुलन बनाने की आवश्यकता पैड सकती है। समाज में आपका कद ऊपर उठेगा। रिश्तेदारों को शादी के लिए सहायता करेंगे।

कुम्भ- आप जीवन के सभी क्षेत्रों में सफलता एवं समृद्धि प्राप्त कर सकते हैं। आज अपने वरिष्ठों से लाभ प्राप्त करने में सफल होंगे। व्यावसायिक रूप से आपकी स्थिति बेहतर होगी। आपकी कमाई बढ़ेगी। पत्नी के स्वास्थ्य में सुधार होगा।दूर की यात्रा लाभदायी होगी। आज आप खुशनुमा महसूस कर सकते हैं। नए रिश्तेदारों का आपके घर आगमन हो सकता है। 

मीन- आज आपको अधिकारियों से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। आपकी आमदनी व्यापार और अन्य कामों से काफी बढ़ेगी। नौकरीपेशा में आपकी पदोन्नति सम्भव है। आज आप धार्मिक कार्यों में संग्लन हो सकते हैं। सामाजिक लोकप्रियता बढ़ेगी। आज मानसिक सन्तुष्टि मिलेगी। परिवारिक जीवनमें भाई-बहनों के साथ तनाव उत्पन्न हो सकता है। सतर्क रहें। 


No comments

Advertisment