change Your Life:10 आदतें जो आपकी ज़िंदगी बदल सकती हैं Health is Wealth, यह सभी जानते हैं। लेकिन आज के भाग-दौड़ में लोग अपने स्वास्थ...
change Your Life:10 आदतें जो आपकी ज़िंदगी बदल सकती हैं
Health is Wealth, यह सभी जानते हैं। लेकिन आज के भाग-दौड़ में लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति बहुत कम ही सजग नज़र आते हैं।
These 10 Habits Can change your life
जैसे ज़िन्दगी चल रही है, वैसे चलते जा रहे हैं। लेकिन यह बात भी समझना चाहिए कि आज के इस दौर में हर इंसान के लिए सबसे बड़ा धन स्वास्थ्य (Your Health) है।
हम अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं देते और हमारा शरीर कमजोर होता चला जाता है और हमें यह तब पता चलता है जब हम कई बीमारियों की चपेट में आ गए होते हैं।
How To change Your Bad Habits?
अगर आपको स्वास्थ्य (Be Healthy) रहना है तो आज से ही अपनी दिनचर्या में बदलाव कीजिये। दिनचर्या में बदलाव (Change Your Routine) करने से ना सिर्फ आपका शरीर स्वास्थ्य रहता है, बल्कि बॉडी में एनर्जी के साथ मन में सकारात्मक (Increase Positive Energy) ऊर्जा का भी संचार होता रहता है।
कैसे करें दिनचर्या में बदलाव?
change Your Life, How to change Your Life?
सबसे पहले आपको अपनी पुरानी आदतों (Say Bye-Bye to Bad Habits) को अलविदा कहना होगा। ठीक वैसे ही जैसे हम नए घर में प्रवेश करते हैं उससे पहले पुराने घर को छोड़ते हैं।
खुद से करें वादा
पुरानी आदतें आप तभी छोड़ सकते हैं जब आप ठान लेंगे कि अब हमें एक नई जिंदगी (New Thinking, New Life) की शुरुवात करनी है। आपको अपने आपको सजा देनी पड़ेगी। आपका मन आपको बार-बार फिर वही लेकर जाना चाहेगा, लेकिन आपको जीतना है, अपने मन से, अपनी पुरानी और बुरी आदतों से तो आपको मज़बूत रहना है।
दिनचर्या में बदलाव ऐसे शुरू करें(Change Your Daily Routine)
1. ज़ल्दी सोने की आदत डालें- Early To Bed
आजकल खास तौर पर युवाओं की बात करें तो, ज़्यादातर युवा रात को देर तक जागता है। मोबाइल पर अपना समय को बर्बाद करता नजर आता है। जिस वज़ह से उसे नींद नहीं आती और यही 10 दिन की आदत आपको जीवन भर के लिए आदत डाल देती है। लेकिन आप तो जानते होंगे कि Early to bed and early to rise, जिस तरह से आपने देर तक जागने का आदत डाली उसी तरह ज़ल्दी सोने की आदत भी आप डाल सकते हैं। कोशिश तो कीजिये।
-10 अच्छी आदतें जो आपकी ज़िंदगी बदल सकती हैं
2. सुबह 5 बजे जग जाएं- Early To Rise
सुबह 5 बजे से अपनी दिनचर्या शुरू कर दें। 5 बजे जागने से आपके पास पूरे दिन का समय भरपूर मात्रा में रहता है। जिसमें आप अपने कई तरह के ज़रूरी काम कर सकते हैं। - 10 Good Habits can Change your life
3. मेडिटेशन करें
जीवन को सफल बनाने के लिए मेडिटे toशन बहुत ज़रूरी है। हमें खुद को जानने के लिए, अपनी अंतरात्मा से बात करने के लिए मेडिटेशन को अपनी दिनचर्या में शामिल करना ही होगा।
4. योगा करने की आदत डालें
कई सर्वे में पता चला है कि जो लोग नियमित तौर पर योगा करते हैं, उनके शरीर का बड़ा से बड़ा रोग भी खत्म बो जाता है। आज आप देख सकते हैं कि योगा को कई देश के लोग भी फॉलो कर रहे हैं। योग भगाए रोग।
5. नियमित तौर पर एक्सरसाइज करें
यह भी बेहद ज़रूरी है। आप 5 किमी तक चलें। या दौड़ सकते हैं तो दौड़ें। या फिर आप जिम भी कर सकते हैं। इन सबसे आपके तन और मन दोनों में स्फूर्ति बनी रहती है।
6. कोई भी नशा से दूर रहें
नशा इंसान को उसकी सफलता से दूर लेकर जाता है। इतिहास रहा है कि आज तक कोई नशा करने वाला इंसान अपनी कामयाबी को हासिल नहीं कर पाया है। इसलिए नशा का त्याग करें।
7. अपना काम सही समय करें
अगर आपने किसी काम को करने के लिए कोई एक समय निर्धारित किया है तो आप उस समय पर अपना वह काम कर डालें। अगर नहीं किये तो आपके बाकी के काम का समय भी बदलता जाएगा और पूरे दिन में कोई भी काम नहीं कर पाएंगे।
8. तकनीकी उपकरणों से थोड़ी दूरी बनाएं
आज तकनीकी क्रांति का दौर है। सोशल मीडिया और मोबाइल के बिना लोगों की ज़िंदगी एक पल भी सूनी लगती है, और सच पूछिए तो आजकल का जेनरेशन मोबाइल में अपना काफी समय व्यतीत करता है। ऐसे में कहीं ना कहीं उसको अपनी पढ़ाई और किताबों के बीच दीवार बनती नज़र आ रही है। यकीन मानिए, अगर आप तकनीकी उपकरणों का उपयोग काम से ज़्यादा या ज़रूरत से ज़्यादा करते हैं तो असफलता और बेरोजगारी को भी अपना दोस्त बनाने के लिए तैयार रहिये।
9. अपने कार्यों का लेखा-जोखा करें
सुबह होते ही अपनी दिनचर्या शुरू कर दें और दिन के अंत में अपने कार्यों का लेखा जोखा करें। देखें कि आज आपने दिन में कितने ज़रूरी काम अच्छी तरह से किया है। ऐसा करने से हर रोज़ आपका काम करने की ऊर्जा बढ़ती जाएगी और आप रोज नया काम करने शुरू कर देंगे।
10. हमेशा सकारात्मक बात करें और कहें भी
क्या आपको मालूम है कि सकारात्मक बात करने और सुनने से भी इंसान मानसिक तौर पर बेहद स्वास्थ्य रहता है। सकारात्मक सोच भी आपके स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है। इसलिए सकारात्मक सोचें, सकारात्मक बोलें।
No comments