Your HoroScope: इन राशि वालों के लिए आज शानदार है सोमवार - 5MINUTES NEWS

Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

MUST READ

latest

Your HoroScope: इन राशि वालों के लिए आज शानदार है सोमवार

Your HoroScope: 22.06.2020 मेष- दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। व्यवसायिक प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। संबंधों में निकटता आएगी। उपहार या सम्...


Your HoroScope: 22.06.2020
Your HoroScope: इन राशि वालों के लिए आज शानदार है सोमवार

मेष- दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। व्यवसायिक प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। संबंधों में निकटता आएगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। आज आप घर के कामों में लगे रहेंगे। मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। बड़ों का आदर करें। मन की गति को चंचल ना होने दें। पुत्रों से मनमुटाव दूर होगा। भगवान गणेश का पूजन करें।

वृष- आज का आपका दिन मिला-जुला रहने वाला है। महिला मित्र से विवाद दूर होगा। अधिकारी से तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। आत्मबल कमजोर न होने दे। शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। जमीनी विवाद दूर होने की संभावना है। पारिवारिक जीवन अच्छा रहने वाला है। 

मिथुन- आज आप कोर्ट-कचहरी में व्यस्त रहेंगे। आपके बुध्दि और प्रयास से रुका हुआ कार्य पूरा होगा। ससुराल पक्ष का सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। अधिकारी से मनमुटाव हो सकता है। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। व्यवसाय के लिए समय शुभ है। दूध का दान करें। 

कर्क- आज आप कृषि कार्य में व्यस्त रहेंगे। पारिवारिक समस्या का निदान होगा। आर्थिक व्यवस्था गड़बड़ हो सकती है। निजी सम्बंध पहले से बेहतर होगा। अचानक आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। पुत्रों से खुशखबरी मिलेगी। मेडिकल क्षेत्र के लोगों को भागदौड़ करनी पड़ेगी। दुश्मनों से सचेत रहें। वाहन खरीदने का योग बन रहा है। इष्ट देवता का ध्यान करें। 


सिंह- आज आपका मन व्याकुलता से भरा रहेगा।धन एकत्र करने में परिवार से मनमुटाव संभव है। जीवनोपयोगी वस्तुओं को संचय करने में लगे रहेंगे। आज आप बाहरी खाना खा सकते हैं। दूरगामी परिणाम अच्छा होगा। व्यक्ति-विशेष के बातों को सुनकर नज़र-अंदाज़ करें। जीवनसाथी की नाराजगी दूर करें। एक माला महामृत्युंजय मंत्र का जप करें।

कन्या- आज आप किसी के बुलावे पर जा सकते हैं। आज आपके आत्म-सम्मान में वृद्धि होगी। किसी को आप पुरस्कार दे सकते हैं। आपका पुराना मित्र आपको घर पहुंचाएगा। बचपन की पुरानी बातें याद आएगी। आज आप गंगा स्नान को जा सकते हैं। अधिकारियों से सहयोग प्राप्त होगी। परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी। कई वर्षों से रुका हुआ कार्य पूरा होगा। आर्थिक वृद्धि होगी। भगवान शिव को जलाभिषेक करें।

तुला- आज आपका कार्य बिना वाद-विवाद के सुलझेगा। आपके प्रभाव एवं वर्चस्व में वृद्धि होगी। शासनकी नाराजगी झेलने को मिल सकती है। व्यवसाय में समझदारी से काम लें, वरना आर्थिक परेशानी झेलनी पड़ सकती है। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर आप परेशान हो सकते हैं। चिंतित रहेंगे। रुद्राक्ष का माला धारण करें। गाय को गुड़ एवं रोटी खिलाएं। दिन अच्छा होगा। 

वृश्चिक- आज आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे। पिता से तनाव हो सकता है। तबीय अचानक बिगड़ सकती है। जोखिम भरा कार्य ना करें। समय अभी अनुकूल नहीं है। सेना के जवान हैं तो आज आप ज़्यादा सतर्क रहें। खाना का स्वाद नहीं मिल पायेगा
कोई आज आपको मीठा ख़िला सकता है। लोग आज आपकी प्रतिष्ठा में चार चांद लगाएंगे। अत्यधिक खर्च बढ़ सकता है। सावधान रहें।

धनु- आज आपका मनोबल बढ़ सकता है। संतान के दायित्वों को पूरा करेंगे। पत्नी से कुछ वाद-विवाद होगा। ससुराल पक्ष से कोई मेहमान आ सकता है। आज आप शिक्षा के क्षेत्र में कुछ अकल्पनीय काम करेंगे। आयु के लिए सोचेंगे। पुत्र के लिए रिश्ते की भी बात हो सकती है। आर्थिक मामलों में सुधार होगा। आज आप मार्केटिंग के लिए जा सकते हैं। आज छीना-झपटी से बचें।

मकर- आज आपका दिन बेहतर रहने वाला है। शिक्षा प्रतियोगतिया में चला आ रहा प्रयास सफल होगा। उपहार-सम्मान में वृद्धि होगी। अपव्यय से बचें। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। निजी सम्बंध प्रगाढ़ होंगे। गुरुजनों का आज सम्मान करने का सुनहरा मौका है। पत्नी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। किसी बच्चे को आज उपहार दें। जीवन सुखमय होगा। 

कुम्भ- परिवार के लोग आपसे नाराज़ रह सकते हैं। व्यर्थ का आप इधर-उधर ना घूमें। वाहन सचेत रहें।आज आल गौशाला में जा सकते हैं। कही यात्रा ना करें। पूरा दिन घर पर रहें। लाभ प्राप्त होगा। अस्था में आपकी रुचि बढ़ेगी। समाजिक कार्यों में आप भाग ले सकते हैं। शासन-सत्ता आपके अनुकूल रहेगी। कोर्ट में लंबित मामला आज सुलझ सकता है।

मीन- आज आपको उपहार प्राप्त होगा। मन प्रसन्न रहेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। अधूरा कार्य पूरा होगा। दूसरों से से अपेक्षा ना करें। जोखिम कार्य को टाल दें। मेहनत का फल प्राप्त होगा। आपके कार्य की प्रशंसा होगी। चोट व रोग से बचें। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। मेहमानों का आगमन होगा। व्यवसाय मनोनुकूल होगा। जल्दीबाजी ना करें। बकाया धन प्राप्त होगा। 

No comments

Advertisment