Goodbye Dhoni: देश रो रहा था और बिना देखे स्टम्प्स उखाड़ने वाला अलविदा कह के जा रहा था - 5MINUTES NEWS

Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

MUST READ

latest

Goodbye Dhoni: देश रो रहा था और बिना देखे स्टम्प्स उखाड़ने वाला अलविदा कह के जा रहा था

'माही मार रहा है' (Mahi maar raha hai)। अरे! टेंशन की क्या बात धोनी है ना? जीत जाएगा इंडिया! अरे यार! माही (Mahi Era)  ने तो हेलीकॉप...

'माही मार रहा है' (Mahi maar raha hai)। अरे! टेंशन की क्या बात धोनी है ना? जीत जाएगा इंडिया! अरे यार! माही (Mahi Era)  ने तो हेलीकॉप्टर शॉट (Helecopter Shot) मार दिया। भाई! बिना देखे ही धोनी ने विकेट उखाड़ दी। एमएस ने डीआरएस (DRS) लिया है, फैसला भारत के पक्ष में ही आएगा।

ना जाने ऐसी कितनी बातें गूंजती थीं, जब धोनी क्रिकेट (Dhoni on ground) के मैदान पर अपना जलवा बिखेर रहे होते थे। उनकी दीवानगी लोगों के सर चढ़कर बोलती है। 


धोनी का हर फैसला चौकाने वाला होता था और विरोधी टीम को रुलाने वाला होता था। लेकिन 15 अगस्त को लिया गया उनका एक फैसला पूरे देश (India Loves Dhoni) को रुला गया। जब माही ने अपने संन्यास (Dhoni Retires) की घोषणा कर दी। पर बिना देखे स्टम्प्स उखाड़ने वाला सबको अलविदा (Goodbye Dhoni) कह कर चला गया।

'मैं पल दो पल का शायर हूँ' यही गाते हुए इस शायर  ने पल दो पल में ही अपनी जर्सी को खूंटी पर टांगा, अपने साथी खिलाड़ियों को गले लगाया और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट (Dhoni Retires International Cricket) को अलविदा कह दिया।

रांची शहर का लंबे बालों वाला वह लड़का। अपने करियर के पहले मैच में जब वह रन आउट हुआ तो किसी ने नहीं सोचा था कि आगे चलकर यह लड़का एक दिन पूरी दुनिया में अपने नाम का डंका बजा देगा।


लेकिन असली इम्तिहान तो अब था। सामने श्रीलंका और धोनी ने 183 (Dhoni 183 vs SriLanka) रनों की धमाकेदार पारी खेलकर पूरे संसार में अपने नाम का बजा दिया डंका।

और पाकिस्तान (Dhoni Best inning VS Pakistan) के सामने अपना जलवा बिखेरते हुए तो माही ने साबित ही कर दिया था कि वह रुकने वाले नहीं हैं, बल्कि बहुत दूर तक जाने वाले हैं।

इसके बाद दुनिया में जो धमाल धोनी ने मचाया उसे आज तक कोई नहीं भूल पाया है और ना कभी कोई भूल पायेगा। 

इसी प्रतिभा को देखते हुए धोनी को भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Team captan Dhoni) की कमान सौंप दी गई। कंधे पर देश की जिम्मेदारी आते ही माही का विस्फोटक अंदाज़ धीरे-धीरे शांत होने लगा। लेकिन जीतने का जज़्बा अभी भी उसी तरह बरकरार था।

2007 T-20 वर्ल्डकप का वह भारत-पाकिस्तान (Ind-Pak Worldcup) का मैच, कौन भूल सकता है। साथ ही माही को वह निर्णय, अंतिम ओवर जोगिंदर शर्मा (Joginder Sharma last over vs Pakistan) के हाथ में अरब भारत ने माही की कप्तानी ने वह वर्ल्डकप अपने नाम कर लिया।

पर महेंद्र सिंह धोनी अभी यही नहीं रुकने वाले थे। बल्कि उन्हें थे अभी इंडिया को वर्ल्डकप जीताना था। 2011 श्रीलंका और इंडिया (Ind-SriLanka worldcup) का वर्ल्डकप (2011 Worldcup) फाइनल मैच, कौन भूल सकता है। साथ ही कौन भूल सकता है वह माही (Dhoni Six in Worldcup)का अंतिम सिक्स! भारत की वर्षों से जिस जीत को देख रहा था उस पर नाम लिख चुका था।


और भी ना जाने कितने खिताब? जिसे देखा था भारत ने ख़्वाब! सब पर देश का नाम लिख दिए थे माही।

इसी दौरान अगर बात आईपीएल (Dhoni in IPL) की करें तो चेन्नई (CSK Captan Dhoni)  सुपरकिंग्स का महारथी अपनी टीम को हमेशा नम्बर 1 रखे। कोई भी सीजन हो, चेन्नई सुपरकिंग्स (Chennai Superkings) ने अपना तहलका मचाया है।

बेशक़, धोनी ने संन्यास लिया। लेकिन कहीं ना कहीं एक क्रिकेट युग का (End of Dhoni Era) अंत हो गया है। माही युग खतम। लेकिन महेंद्र सिंह धोनी हमेशा याद रखे जाएंगे। अपनी प्रतिभा के कारण, अपने विकेटकीपिंग के  कारण, अपने हेलीकॉप्टर शॉट के कारण, देश के नाम बड़े-बड़े खिताब लिखने के कारण।

इतिहास इस बात का गवाह रहेगा कि ना तो माही के जैसा कोई कप्तान हुआ, ना विकेटकीपर, ना बैट्समैन।








No comments

Advertisment