HoroScope Daily: आज का दिन इन राशि वालों के लिए मंगलमय है

Editors Choice

3/recent/post-list

HoroScope Daily: आज का दिन इन राशि वालों के लिए मंगलमय है

HoroScope Daily- 8 September, 2020
वृष- अपने परिवार पर विशेष ध्यान दें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। ज़्यादा किसी से हंसी मजाक ना करें। दफ्तर के कामों में लापरवाही न करें। आपकी शादीशुदा जिंदगी अच्छी रहेगी। मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। लंबी यात्रा की योजना बना सकते हैं। आर्थिक स्थिति के कारण थोड़ा परेशान रहेंगे। बड़ों की बातों का ध्यान दें। दिन सही से बीतेगा।


  • मेष: व्यापारिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आज धन का अपव्यय संभव है। सामाजिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। वर्षों पुराने मित्रों से मुलाक़ात होगी। वाहन खरीदने का मन बना सकते हैं। व्यर्थ संगत से बचें। दाम्पत्य जीवन में खटास आ सकती है। स्वास्थ्य बेहतर होगा। शाम तक कोई खुशखबरी मिल सकती है। पीला वस्त्र धारण करें।
  • वृष- अपने परिवार पर विशेष ध्यान दें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। ज़्यादा किसी से हंसी मजाक ना करें। दफ्तर के कामों में लापरवाही न करें। आपकी शादीशुदा जिंदगी अच्छी रहेगी। मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। लंबी यात्रा की योजना बना सकते हैं। आर्थिक स्थिति के कारण थोड़ा परेशान रहेंगे। बड़ों की बातों का ध्यान दें। दिन सही से बीतेगा। 

  • मिथुन- घरेलू परेशानियां आपको तनाव दे सकती हैं। आपका कोई अटका हुआ काम पूरा हो सकता है। आपके जीवन में किसी की दखल-अंदाज़ी बढ़ेगी। सावधानी पूर्वक काम करें। कोई फैसला जल्दीबाजी में ना लें, हानि हो सकती है। सड़क पर गाड़ी बेकाबू ना चलाएं। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। किसी अच्छी नौकरी का योग बन रहा है।
  • कर्क- आज आपका दिन फलदायी साबित होगा। किसी के भरोसे ना बैठें। परिणाम सुखदायी होगा। ज़्यादा खाना ना खाएं। घरेलू सुख-सुविधा उपलब्ध होगा। शॉपिंग के लिए जा सकते हैं। ज़रूरत से ज़्यादा खर्च ना करें। आज कार्य क्षेत्र में अपना लोहा मनवा सकते हैं। वैवाहिक जीवन में प्रगति होगी। आज आपका व्यवहार किसी पर सकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। भगवन्नाम संकीर्तन करें। 
आपकी कौन सी राशि है? कमेंट्स में बताईये ।
  • सिंह- आज आपका दिन बेहतर होगा। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आज शादी की बात चल सकती है। शरीर पर ध्यान दें। आज अपने काम से काम रखना बेहतर होगा। आज ज़रूरतमंदों की सहायता करेंगे। हड्डी से संबंधित कुछ परेशानियां बढ़ सकती हैं। जीवनसाथी से आपको गिफ्ट मिलेगा। जल्दीबाजी में निवेश ना करें। आपकी कार्यशैली बेहतर होगी।   

  • कन्या- आज आपका आत्मविश्वास बना रहेगा। व्यापार में लाभ होगा। नई योजना बना सकते हैं। अच्छी आमदनी होगी। महत्पूर्ण लोगों से बातचीत संभव है। कार्य को नई दिशा-दशा मिलेगी। अर्थोपार्जन होगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय चल रहा है। कोर्ट-कचहरी में विजय प्राप्त होगी। अपना राजा किसी को ना बताएं, दान करें। 
  • तुला- आज आपका दिन लाभदायक और बेहतर होगा। कार्यक्षेत्र में वर्चस्व रहेगा। भाग्योदय के अवसर को हाथ से ना जाने दें। धन के मामले में सावधान रहें। व्यापारिक सौदे लाभदायी रहेंगे। काम रहते हुए अपनों के लिए समय निकालें। एकाएक खर्च बढ़ सकता है। विरोधी अपने आपको कमजोर महसूस करेंगे। किसी से कुछ कहना चाहते हैं, तो कह दीजिये समय अच्छा है। संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। धीरज रखें।
  • वृश्चिक-  नई परियोजना का शुरू में लोग विरोध करेंगे। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा। अपने मनकी सुनें। सहज और सरल रहें। नए संपर्कों से लाभ मिलेगा। अधिकारियों के अनदेखे से बचें। गहना और कपड़ा पर खूब खर्च होगा। दिल की बात बताने से राहत मिलेगी। ज़रूरत से ज़्यादा खर्च होगा। 
हमारी वेबसाइट को बेहतर बनाने के लिए अपना कोई सुझाव दें।
  • धनु- आज आपके भाग्योदय का योग बन रहा है। पारिवारिक समस्या दूर होगी। हालात पर काबू पा सकते हैं। आज प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी। शादी की चर्चा होगी। व्यापार में लाभ मिल सकता है। भूमि-भवन खरीदने का उत्तम योग है। बातचीत से उलझे मामले सुलझेंगे। किसी से अचानक मुलाक़ात रिश्ते में बदल सकती है। मांगने पर परिवार का सहयोग मिलेगा। कहीं घूमने जा सकते हैं। 
  • मकर- आज आपका दिन बेहतर होगा। थोड़ी परेशानी आ सकती है, संभवत: दूर होगी।कार्य की अधिकता रहेगी। स्थान परिवर्तन का योग बन रहा है। आर्थिक निवेश सोच- समझकर करें। पारिवारिक कार्यों में आपकी पूछ परख बढ़ सकती है। आपकी पत्नी स्व सहयोग एवं समर्थन मिलेगा। उन्नति संभव है। कुछ नवीन योजनाएं बनेंगी। गरीब को वस्त्र दान करें।





  • कुम्भ- सामाजिक आयोजन में आपकी प्रसंशा होगी। व्यापार व्यवसाय में लाभदायक सौदे आत्मविश्वास बढ़ाएंगे। आज साहस पराक्रम बढ़ेगा।  धर्म ग्रंथों के पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। प्रेम प्रसंग का योग है। किसी को उधार ना दें। परेशानी बढ़ सकती है। दिनचर्या में बदलाव सम्भव है। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे।।खुशनुमा माहौल रहेगा। 

    • मीन- आज रुका धन मिलने से धन संग्रह बढ़ेगा। आत्मविश्वास के बल बूते पर आगे बढ़ेंगे। पारिवारिक सुख संतोष बना रहेगा। मनोरंजन के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। लाभदायक सौदे होंगे। प्रसिद्धि मिलेगी। अपनी योजना को सही दिशा में लेकर जाएंगे। सावधानी पूर्वक कार्य करें सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें, परिणाम अच्छा होगा।
    वाराह अवतार भगवान विष्णु कौन सा अवतार है? कमेंट्स में उत्तर दीजिए।