Horoscope- 15.01.2021



मेष-  आज आप अपनी गलतियों को नज़र अंदाज़ ना करें. आपको धन प्राप्ति के लिए अधिक प्रयास करना पड़ेगा. विवाद से दूर रहें, वरना क्लेश होगा. अपने लोगों का ध्यान रखें. मामा से सहयोग प्राप्त होगा. संतान की चिंता रहेगी. क्रोध की अधिकता से परिजन चिंतित रहेंगे. किसी कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं. सम्मान बना रहेगा. वाणी पर नियंत्रण रखें.

वृष- बुद्धि का प्रयोग आपको लाभ दिलाएगा. प्रसन्नतादायक समाचार प्राप्त होगा. दुष्टजन हानि पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं. सावधानी पूर्वक कार्य करें. आपकी बेरोजगारी दूर हो सकती है. धनार्जन का योग बन रहा है. यात्रा पर जा सकते हैं. रुका हुआ कार्य पूरा होगा. भगवान भोलेनाथ का पूजन करें.

मिथुन- आज पुराने दोस्त से मुलाक़ात आपका मन खुश कर देगी. धन व्यय सोच-समझ कर करें. आज आपको कोई महंगा तोहफा देगा. व्यापारियों को आज फायदा होने वाला है. पिता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी. आज आप अच्छी नींद ले सकते हैं. मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा. चिंता से दूर रहें.

कर्क- आज व्यापार में सामान्य बिक्री रहगी. अपना मनोबल कम ना करें. कर्मचारियों का सहयोग आपके लिए फायदेमंद साबित होगा. आज सोना खरीद सकते हैं. पुरानी यादें ताजा होंगी, जिससे मन थोड़ा अप्रसन्न रहेगा. नौकरी वालों को आज प्रमोशन का योग बन रहा है. सूर्य नमस्कार करें.

सिंह- आज पति-पत्नी के स्वभाव में मधुरता बढ़ेगी. व्यापार व्यवसाय में अचानक मंदी आ जायेगी. आज आपको कोई धन का सहयोग कर सकता है. नौकरी के नए योग बन सकते हैं. यात्रा संभव है. पेट संबंधी दिक्कतें बढ़ सकती हैं. किसी की बातों पर विश्वास ना करें, दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. अपनों का भरपूर सहयोग मिलेगा.  

कन्या- आज आपके जीवन में काफी भाग-दौड़ बनी रहेगी. व्यापार में आज हानि हो सकती है. भावनाओं में आज ना पड़ें. कर्मचारी आपको काम में सहयोग करेंगे. धन का नया श्रोत खड़ा होगा. व्यर्थ के वाद-विवाद में ना पड़ें. शारीरिक थोड़ा बिगड़ सकता है. बेटी का स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहने वाला है. चिड़ियों को दाना-पानी दें.

तुला- आज आप ज़्यादा आवेश में ना आयें. स्वभाव में थोड़ी नम्रता लायें. अधिक लालच ना करें. मानसिक तनाव बढ़ सकता है. शेयर बाजार में आपका लाभ संभव है. कर्मचारी आपकी शिकायत अधिकारी से करेंगे. खान-पान पर ध्यान दें. भूमि के बारे में किसी से बात होगी. पीले फल या मीठा का सेवन करें.

वृश्चिक- आज आपके लिए दिन शुभ होगा. व्यापारियों के लिए थोड़ा कष्टदायी समय सिद्ध होगा. प्रशासन के लोगों से सहयोग मिलेगा. आपकी शादी की चर्चा होगी. आज आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है. गरीबों को खाना खिलाएं. आपकी प्रतिष्टा बढ़ेगी. वाहन सावधानी और सतर्कता से चलायें.

धनु- आपके घर-परिवार में कोई दुसरा दखल देगा. कारोबा रमें विस्तार का योग बन रहा है. पारिवारिक कार्यक्रम आपके लिए लाभदायी सिद्ध होगा. लेन-देन में सावधानी बरतें. राजनीति में सम्मिलित होने के आसार हैं. मित्रों का भरपूर सहयोग एवं समर्थन प्राप्त होगा. किसी भूखे को भोजन कराएं. माता रानी की कृपा आप पर बनी रहेगी.

मकर- आज वाहन एवं मशीनरी का उपयोग सावधानी से करें. जोखिम जमानत के कार्यों पर आज विशेष ध्यान ना दें. व्यवासय मंदा रहने के योग बन रहे हैं. अपने नौकर को फल दान करें. मेहनत का फल आपको प्राप्त होगा. परिक्षा, साक्षात्कार में सफलता प्राप्त होगी. यात्रा का विचार मन से निकाल दें. आज मनोरंजन में आप लगे रहेंगे. मन की गति को वश में रखें.

कुम्भ- आज निवेशादि से लाभ प्राप्त होगा. रुके हुए कार्यों में गति आयेगी. रोजगार की तलाश में आप निकल सकते हैं. आत्म-मंथन का समय आ गया है. आज पुराने संपर्क काम आयेंगे. लिया हुआ धन आप लौटा सकते हैं. आज अपव्यय के भी योग हैं. पुत्री को आप उपहार दे सकते हैं. भविष्य की चिंता आपको सता सकती है. जीवन में आत्मबल काम आयेगा.

मीन- आज आप नयी राजनीति बढ़ा सकते हैं. खर्च बढ़ने के आसार हैं. तंत्र-मन्त्र में रूचि बध्गी. तंत्र-मन्त्र में आ रही रूचि बढ़ेगी. कार्यों में आ रही बाधा दूर होगी. रोजगार के अवसर हाथ लगेंगे. प्रेम प्रसंग में खटास आ सकते है. पकवान का आनंद ले सकते हैं. बौद्धिक कार्य सफल होंगे. व्यर्थ के प्रमोद ना करें.