Your HoroScope: 12 February, 2021
- मेष: आज आप अपने मिशन में कामयाब होंगे। लक्ष्य की प्राप्ति होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। विवाह के प्रस्ताव अधिक होंगे। अपने व्यवहार से सबका दिल जीतेंगे। धार्मिक यात्रा लाभदायी होगी। व्यवसायी उन्नति होगी, बेरोजगारी दूर हो सकती है। समाज में विरोध दूर होगा। निवेश से लाभ हो सकता है। क्रोध पर काबू रखें।
- वृष- आज आप अपने सुख-सुविधा पर खर्च कर सकते हैं। पारिवारिक विवाद आदि से क्लेश होगा। जोखिम जमानत का कार्य टल सकता है। मेहनत अधिक होगी। माता-पिता के भावनाओं को समझें। आज आप किसी का अतिथि बन सकते हैं। बहन का सहयोग प्राप्त होगा। बजरंग बाण का पाठ करें।
- मिथुन- आज लंबित कार्य पूरा हो सकता है। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता होगी। गृहस्थ सुख प्राप्त होगा। भय और कष्ट का माहौल बना रहेगा। बकाया वसूली होगीम तेल-तिलहन से जुड़े व्यापारी लाभ अर्जित करेंगे। विदेश यात्रा का योग बन रहा है। पत्नी की बातों को ध्यान से सुनें। सुखी रहेंगे।
- कर्क- आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। किसी भी नतीज़ा पर पहुंचने से पूर्व परिणाम पर विचार कर लें। पेट संबंधी पीड़ा संभव है। भाईयों से विवाद ना करें। नई योजना बन सकती है। कार्य-प्रणाली में सुधार हो सकता है। लाभ प्राप्त होगा। औरतों से सचेत रहें, दिशा भ्रमित कर सकती हैं। द्वादशाक्षर मन्त्र का जप करें। दिन अच्छा बीतेगा।
- सिंह- आज मेडिकल से जुड़े लोगों को खुशखबरी मिल सकती है। किसी समारोह में शामिल हो सकते हैं। निवेश ना करें। होने वाली हानि से बचें। धार्मिक आस्था बढ़ेगी। राजकीय सहयोग से कार्य पूर्ण होंगे। विवादास्पद बातों से बचें। तनावमुक्त रहेंगे। किसी संबंधी से मुलाक़ात होगी। कुत्तों को रोटी दें।
- कन्या- आपको सही मार्गदर्शन प्राप्त होगा। मेहमानों के आवाजाही से दिनचर्या में बदलाव होगा। मन प्रसन्न होगा। परिवार से शुभ समाचार प्राप्त होगा। आत्म-सम्मान में वृद्धि होगी। शत्रु भयभीत होंगे। आज चिकित्सा में लाभ का योग है। आज किसी को पैसा ना दें।
- तुला- व्यवसाय किया हुआ धन वापस आएगा। यात्रा लाभकारी होगी। करियर में उतार-चढ़ाव रहेगा। संतान से विवाद सम्भव है। सही समय पर सही निर्णय लेंगे। प्रेम-प्रसंग में सफलता मिलेगी। अचानक बड़े खर्च सामने आएंगे। तनाव हो सकता है। कलह से बचें, झंझटों में ना पड़ें। संयम बरतें, सूर्य को अर्घ्य प्रदान करें।
- वृश्चिक- कारोबार में विरोधी शांत रहेंगे। आपकी मेहनत और त्याग से सफलता आपके कदम चूमेगी।संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं। परमार्थीक कार्य कर सकते हैं। सफल रहेंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनंद ले सकते हैं। निवेश शुभ रहेगा। ब्राह्मणों को भोजन कराएं और मुख शुद्धि हेतु ताम्बूल खिलाये। कार्य पूर्ण होंगे।
- धनु- आज आप सतर्क रहें। किसी की बातों में ना आये। विशेष लाभ प्राप्त हो सकता है। प्रेम-संबंधों में खटास आएगी। नए वस्त्रों की प्राप्ति संभव है। आज कुछ लोग आपकी तरक्की से जलेंगे। सुख साधनों को जुटाने में लगे रहेंगे। बेरोजगारों को रोजगार प्राप्त होगा। आलस्य की अधिकता रहेगी। जीवनसाथी के साथ यात्रा पर जा सकते हैं।
- मकर- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। दौड़-धूप बनी रहेगी। सम्मान मिलेगा। आर्थिक रुप से दिन मिला-जुला रहेगा। पुत्री का स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। खान-पान का ध्यान रखें। कार्य पर जाने से पहले गुरु का ध्यान करें। कार्य सफल होगा।
- कुम्भ- आज आपका दिन अच्छा बीतेगा। माता-पिता के साथ रहने का मौका मिलेगा। आत्मबल बढ़ेगा। आपसी मतभेद मिटेगा। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। गायत्री मंत्र का जाप करें।
- मीन- आज आपके खर्चे में वृद्धि होगी। पठन पाठन में रुचि रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। मन में नकारात्मक विचार आएंगे। वाणी में कठोरता की अधिकता रहेगी। अकस्मात धन का योग है।
0 Comments