HoroScope Today: आज इन राशि वालों के बिगड़े हुए काम बनेंगे - 5MINUTES NEWS

Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

MUST READ

latest

HoroScope Today: आज इन राशि वालों के बिगड़े हुए काम बनेंगे

HoroScope Today: 18 July, 2021 मेष: आज आप की आत्मीयता अधिक संवेदनशील बनी रहेगी। कोई आपको वाणी से चोट पहुंचा सकता है। मानसिक भय से निजात मिले...

HoroScope Today: 18 July, 2021

मेष: आज आप की आत्मीयता अधिक संवेदनशील बनी रहेगी। कोई आपको वाणी से चोट पहुंचा सकता है। मानसिक भय से निजात मिलेगी। माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी।  वाहन चलाते समय सावधानी रखना अति आवश्यक है।  महत्वपूर्ण दस्तावेज वाले कार्य स्थगित करना उचित होगा। स्त्री वर्ग से आज नुकसान हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन मध्यम रहेगा।

HoroScope Today: आज इन राशि वालों के बिगड़े हुए काम बनेंगे


वृष: चिंता के बोझ से राहत का अनुभव करेंगे। मन में स्फूर्ति और उत्साह बना रहेगा। भावुकता में आकर कोई काम ना करें। आज अपनी कला से आप सबको अपना बना लेंगे। परिवार जनों की तरफ विशेष ध्यान देंगे। मित्रों के साथ प्रवास का आयोजन होगा।  आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज मनपसंद भोजन प्राप्त होगा। भाग्य वृद्धि का अवसर प्राप्त होगा। अतिथियों का सम्मान करें कार्य सिद्ध होगा।

मिथुन: आज आपको कार्य में सफलता मिलेगी। परंतु अपने सहयोगियों से सतर्क रहे संबंधों को बनाए रखने में अहम भूमिका निभाएंगे। आर्थिक आयोजनों में अवरोध पैदा होगा, परंतु कार्य पूरे होंगे।नौकरी धंधे वाले लोगों के लिए समय अच्छा रहने वाला है।  परिवार में आनंद का वातावरण बना रहेगा। ससुराल पक्ष से अचानक का अर्थ लाभ का योग है। शनि चालीसा का पाठ करें।

कर्क: आज आपका शारीरिक मानसिक सुख बना रहेगा। मित्रों स्वजनों के साथ आपका दिन खूब आनंद और उल्लास में बीतेगा।  जीवनसाथी के प्रति विशेष आकर्षण का अनुभव करेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। बिछड़े मित्रों से मिलने का योग बन रहा है। प्रवास की संभावना बन सकती है। आर्थिक लाभ यथावत बना रहेगा। गाय को घी लगाकर रोटी खिलाएं।


सिंह: आज चिंता के भार से स्वास्थ्य को हानि पहुंचेगी। किसी के साथ वाद-विवाद हो सकता है। कोर्ट कचहरी के काम में सावधानीपूर्वक कदम उठायें। रिश्तो को समेट कर रखें। वाणी और व्यवहार में संयम बनाए रखें। कहीं यात्रा के बारे में सोच रहे हैं उसे टाल दें। पत्नी की सेहत का ध्यान दें अपने मन की बात किसी दूसरों को ना बताएं। अपना भेद  अपने पास रखें। आर्थिक स्थिति मजबूत बनाए रखें।

कन्या:  आज आपका दिन मिला-जुला रहने वाला है। पुत्र प्राप्ति का योग बन रहा है। आज कोई आपको उपहार दे सकता है। माता सरस्वती की आराधना करें। व्यापारियों और नौकरी पेशा लोगों को आर्थिक लाभ हो सकता है। आज पदोन्नति का योग बन रहा है। विवाह के लिए प्रस्ताव आ सकता है। स्त्री मित्र लाभदायक सिद्ध होगी। प्राकृतिक सौंदर्य देखकर मन भावविभोर रहेगा।वैवाहिक सुख का भरपूर आनंद मिलेगा।

Horoscope Today

तुला- आज आपके कार्य सफलतापूर्वक पूरे होंगे। मान-सम्मान में वृद्घि होगी। ऑफिस में उच्च पदाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। आपका आत्मविश्वास बना रहेगा। यात्रा देशाटन पर जा सकते हैं। व्यापारियों को व्यापार में लाभ मिलेगा। गृहस्थ जीवन आनंद पूर्ण रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। उत्तम शारीरिक सुख प्राप्त होगा। अपने बहन के घर किसी विशेष काम से जाएंगे। कार्य पूरा होगा।

वृश्चिक:  आज आपको थकान, आलस्य और चिंता से मन व्यथित रहेगा। आपका उत्साह मंद रहेगा। अपनी संतान को लेकर मन दुखी रहेगा। कार्य क्षेत्र में भी अधिकारियों से नकारात्मक व्यवहार आपको हताश और निराश करेगा। आज विरोधियों की शक्ति बढ़ेगी। व्यवसाय में मध्यम लाभ होगा। अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आप महत्वपूर्ण निर्णय नहीं ले पाएंगे। आज सावधानीपूर्वक काम करें।

धनु:  आज आप अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें। किसी कारण से आपको सही समय पर भोजन नहीं मिल पाएगा। अत्यधिक खर्च पर अंकुश लगाएं। झगड़े विवाद से दूर रहें। अपनों का साथ और सहयोग प्राप्त होगा। आए को लेकर मन में चिंता बनी रहेगी।आपके घर मेहमान आ सकते हैं। फंसा हुआ पैसा प्राप्त होगा। अधिकारियों का सहयोग बना रहेगा। आज मामूली विवाद संभव है। आज वाहन सावधानी से चलाएं। 

मकर: मानसिक तनाव से दूर रहें। नया पदभार मिलने की संभावना है। सगे संबंधियों के साथ खुशी पूर्वक कार्य व्यतीत होगा। विपरीत लिंग व्यक्तियों के प्रति आकर्षण अनुभव करेंगे।  उत्तम वैवाहिक सुख प्राप्त होगा। व्यापारी अपने व्यापार को विस्तार देंगे। आर्थिक लाभ और मान सम्मान में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा। प्रिय व्यक्ति से मुलाकात संभव है। छोटा प्रवास आपके आनंद में वृद्धि करेगा।

कुम्भ:  आज आपका दिन शुभ रहने वाला है। आपको कार्यभार में सफलता के साथ खुशी भी मिलेगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ प्रेम पूर्ण व्यवहार रहेगा। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बना रहेगा। नौकरी धंधा में आपके सहकर्मीआपकी मदद करेंगे। घर में आनंद का वातावरण बना रहेगा। आपके व्यवहार कुशलता के कारण दुश्मन भी आपके मित्र बन जाएंगे।

मीन: आज आप साहित्य के क्षेत्र में कुछ अलग करेंगे। पठन-पाठन में आपको गहरी रूचि बढ़ेगी। हृदय की कोमलता प्रिय जनों को निकट लाएगी। स्वभाव में भावुकता और कामुकता की प्रबलता अधिक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज दिन मध्यम रहने वाला है। विद्यार्थी पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे। मानसिक संतुलन और वाणी पर संयम बनाए रखना अति आवश्यक है।


No comments

Advertisment