Flood 2021: नौरंगा और भुवालछपरा में आई बाढ़ का भयावह दृश्य

Editors Choice

3/recent/post-list

Flood 2021: नौरंगा और भुवालछपरा में आई बाढ़ का भयावह दृश्य

माँ गंगा का बलिया जिले के (Ballia District flood 2021) नौरंगा और भुवालछपरा में ( flood 2021) आगमन हो चुका है।  

गंगा इतनी रफ्तार से बढ़ी कि रातों रात हर तरफ पानी ही पानी नज़र आने लगा है। यही बढ़ता हुआ पानी परेशानी की एक लकीर खींच रहा है। क्योंकि यहाँ के लोगों को बाढ़ (UP Flood) जैसी स्थिति का भी सामना करना पड़ सकता है।


आपको बता दें कि कई बार यहाँ के लोगों की बाढ़ से लड़ना पड़ा है। अपनी जान को हथेली पर रखकर बाढ़ से उतपन्न हर चुनौती का सामना करना पड़ा हैं। और फिर से एक बार कुछ इसी दिशा में ढ़लती हुई नज़र आ रही है परिरस्थिति।

जब-जब यहाँ बाढ़ आई है, लोगों के लिए मुसीबतें बढ़ाई है। क्योंकि जब गंगा का पानी उफान पर होता है, तो आंखों के सामने सन्नाटा और दिल में डर घर कर जाता है।

फिर से वही मौसम, फिर से वही मंज़र। जहाँ कल तक सब खेत खलिहान खाली नज़र आ रहे थे, आज वहाँ गंगा की धारा बह रही है। 


जैसा कि आप देख सकते हैं, उमड़ता हुआ सैलाब भयानक रुओ लेता जा रहा है। लोगों के हाथ-पाँव बंद हो चुके हैं। जो जहाँ है, वो वही थम गया है। अब लोग इंतज़ार कर रहे हैं और माँ गंगा से प्रार्थना कर रहे हैं कि- बस, इतना ही। क्योंकि और बढ़ेगा पानी, तो बढ़ेगी परेशानी।

हालांकि अब यो यह वक़्त बताएगा कि पानी बढ़ते हुए कितना और कहाँ तक जाएगा? फिलहाल, 5minutesnews आपकी सुरक्षा के लिए तत्पर है। इसलिए आप पूरी तरह से सुरक्षित और सावधान रहिये। 

हमारी पूरी नज़र बढ़ रही माँ गंगा और बाढ़ पर है। हर पल की परिस्थिति की खबर हम आप तक पहुंचाते रहेंगे।

Post a Comment

0 Comments