Your Horoscope: 24 October मेष:- आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। कार्यों में बाधा उत्पन्न हो सकती है। विद्यार्थियों को लाभ प्राप्त होग...
Your Horoscope: 24 October
मेष:- आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। कार्यों में बाधा उत्पन्न हो सकती है। विद्यार्थियों को लाभ प्राप्त होगा. मनोरंजन के कार्य पर पैसा खर्च होगा. कोई खोई वस्तु मिल सकती है। अपने विचारों और आवेश को अंकुश में रखें। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। विदेशी व्यापार से जुड़े लोगों को खुशखबरी मिल सकती है।
वृष:- व्यर्थ के वाद-विवाद में ना पड़ें। विपरीत परिस्थितियों का सामना डंटकर करेंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखें। सुनी सुनाई बातों पर विश्वास न करें। हाथ में लिया हुआ कार्य समय पर पूरा करेंगे। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। महत्वपूर्ण दस्तावेज आज बाहर ना निकालें। आज आपको अपनों का साथ मिलेगा।
मिथुन:- आज का दिन शुभ रहने वाला है। पूरा दिन मंगलमय व्यतीत होगा। मेहनत के अनुपात में लाभ अवश्य प्राप्त होगा। पराक्रम में वृद्धि होगी। आप का मनोबल बढ़ा रहेगा। मित्रों के साथ घूमने का मन बनाएंगे। नए कपड़ों की खरीदारी होगीम व्यापार में साझेदारी से लाभ प्रदान होगा। पत्नी के साथ चला आ रहा मनोनन्तर दूर होगा। सूर्यार्घ्य प्रदान करें।
कर्क:- धन प्राप्ति का विशेष योग बन रहा है। आज आपको धन निवेश में लाभ संभव है। किसी को आज उधार ना दें। अपने परिवार के सदस्यों से मेलजोल बढ़ाना होगा। सभी कार्य में सफलता और यश मिलेगा। नौकरी में पदोन्नति का योग है। सहकर्मियों के सहयोग से सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम प्रसंग में वृद्धि होगी।बड़े बुजुर्गों का सम्मान करें। गिफ्ट मिल सकता है
सिंह:- उच्च अधिकारी से सहयोग प्राप्त होगा। आज आप दुश्मन को भी मित्र बनाने में सफल होंगे। पुरानी समस्याओं का अंत होगा। मित्रों और स्नेही जनों का साथ मिलेगा। आर्थिक रूप से आपको लाभ मिलेगा। बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। विद्यार्थियों के लिए शुभ समय है। आज फल दान करें। मनोकामना पूर्ण होगी।
कन्या:- आज आपको अत्यधिक खर्च से बचना होगा। कार्यों में बाधाएं आ सकती है। व्यर्थ की भागदौड़ हो सकती है। सोच समझकर ही कार्य करें। मन में नकारात्मक विचार ना आने दें। ।मित्रों का साथ प्राप्त होगा परिश्रम से लाभ मिलेगा। मन को निराश ना होने दें। कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। धन का स्रोत बनेगा, जो लाभदायक होगा। भगवान सूर्य को अर्घ्य दें।
Your HoroScope
तुला:- आज आपका दिन लाभप्रद रहने वाला है। कार्यों को आप सुचारु रुप से करने में सफल होंगे। चित्त प्रसन्न रहेगा। परिजनों से मुलाकात होगी। उन्नति दायक दिन रहेगा। आर्थिक योजनाएं भी सफलतापूर्वक बना सकेंगे। शारीरिक तथा मानसिक रूप से प्रसन्न रहेंगे। वस्त्र आभूषण तथा आमोद-प्रमोद में पैसे खर्च होंगे।
वृश्चिक:- आज पूरे दिन कार्य में व्यस्त रहेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कार्यों में रुचि बढ़ेगी। नई योजना से आपको लाभ मिलेगा। सुख के साधन बनेंगे सामाजिक कार्यों में समय व्यतीत होगा। वाणी के प्रभाव से आप अन्य लोगों को अपना बना लेंगे। धन लाभ संभव है। मेडिकल वाले लोगों को सफलता हाथ लगेगी। अपनों से आज वाद-विवाद ना करें, दिक्कत हो सकती है।
धनु:- भाग्य आपका साथ देगा। आध्यात्मिक सुख एवं शांति का वातावरण बना रहेगा। विरोधी परास्त होंगे। यात्रा लाभकारी साबित होगी। आज का दिन आपके परिवार के लिए मंगलकारी होगा। विदेशी व्यापार से लाभ होगा। आपके हाथों धार्मिक और मांगलिक कार्य होंगे। मित्रों से मिलन सुखद परिणाम देगा। आर्थिक स्थिति आज मजबूत रहेगी। गरीबों को दान करें सफलता हाथ लगी।
मकर:-आज आप मानसिक चिंता का त्याग करें कहीं भी जाए सतर्क एवं सावधान रहे वाहन सावधानी पूर्वक चलाए लापरवाही आप तो आज नुकसान पहुंचा सकती है धार्मिक कार्यों के पीछे धन खर्च होगा आत्म सम्मान में वृद्धि होगी बाई आंख में हल्की तकलीफ हो सकती है आजकल से मुक्ति मिल सकती है बेटी की शादी को लेकर कहीं जा सकते हैं
कुंभ:- आज आपको अपने पति का साथ मिलेगा। व्यापार में निवेश भी कर सकते हैं। लाभकारी सिद्ध होगा। आज नया रोजगार करने को सोच सकते हैं। दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। नवविवाहिता के जीवन में खुशी का संचार होगा। साथी से संबंध मधुर होंगे। संतानों से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। प्रशासन में आप की मजबूती को नई दिशा मिलेगी। चला आ रहा संपत्ति विवाद दूर होगा। भाई-बहन का प्रेम बढ़ेगा। सोच समझकर निर्णय लें।
मीन:- शुभ समाचार प्राप्त होगा। रुका हुआ धन प्राप्त होग। आज के दिन लाभप्रद होगा। शत्रु पर हावी रहेंगे। आय में दोगुनी वृद्धि होगी। व्यापारियों को रुका हुआ धन मिलेगा। बुजुर्गों से धन लाभ प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परिवार में आनंद ही आनंद होगा। भाग्य आपका साथ दे।गा व्यर्थ की भागदौड़ से छुटकारा मिलेगा।
No comments