Your Horoscope: आज इन तीन राशि वालों की किस्मत देगी भरपूर साथ - 5MINUTES NEWS

Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

MUST READ

latest

Your Horoscope: आज इन तीन राशि वालों की किस्मत देगी भरपूर साथ

Your Horoscope: 25 October मेष- आज व्यय की अधिकता रहेगी, परंतु आमदनी सीमित रहेगी। मानसिक तनाव को हावी न होने दें। विपरीत परिस्थितियों में भी...

Your Horoscope: 25 October


मेष- आज व्यय की अधिकता रहेगी, परंतु आमदनी सीमित रहेगी। मानसिक तनाव को हावी न होने दें। विपरीत परिस्थितियों में भी आप अडिग रहेंगे। आत्मसम्मान पर  आज आंच ना आने दें। अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। जल्दीबाजी में कोई कार्य न करें। आमंत्रण मिलने पर सोच समझकर जाएं। किसी के बहकावे में ना आएं। 

वृष- आज आपके भाग्य और कर्म का अद्भुत संगम रहेगा। आप धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। समाज में आप का प्रभाव बना रहेगा। पारिवारिक मामलों में दखल अंदाजी ना दें। अपने और व्यवहार पर नियंत्रण रखें। बच्चों से संबंधित सामान खरीद सकते हैं। आपसी तालमेल बना रहेगा। थकावट से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां बढ़ सकती हैं।

मिथुन-  अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। बड़े अफसरों का सहयोग मिलेगा। दूर की यात्रा करने का प्लान बना सकते हैं। धन के मामलों में आज का दिन सामान्य रहने वाला है। वाहन, भूमि खरीद सकते हैं। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। दुश्मन मित्र बनेंगे। स्त्री पक्ष बहुत सहयोग करेगा। गुरु पत्नी का आगमन आपके घर होगा।

कर्क-  आज आप अपने मित्रों को अधिक महत्व देंगे। संवेदनशील जगह पर ना जाएं। व्यापारियों के लिए समय मिलाजुला रहेगा। आज आसानी से आर्थिक लाभ अर्जित करेंगे। किसी भी बात को दिल पर ना लें। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। अपने मन की बात किसी को ना बताएं। दोस्तों से अच्छी खबर मिलेगी

सिंह-  आज ऑफिस में ज्यादा काम करना पड़ेगा। दांपत्य जीवन में थोड़ी खटास आ सकती है। ससुराल में खुशी का माहौल रहेगा। पराए भी अपने होंगे। लव पार्टनर के लिए गिफ्ट खरीदेंगे। सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें। संतान से खुशी प्राप्त होगी। यात्रा का योग बन रहा है। वैज्ञानिकों के लिए आज इतिहास रचने का दिन है। परमात्मा पर विश्वास रखें।

कन्या-  नौकरी पेशा लोगों के लिए समय सही है। घर में प्रसन्नता का माहौल बना रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। अपने कर्म पर विश्वास करें। सोशल मीडिया पर व्यस्त रहेंगे। मेहमानों का आना जाना लगा रहेगा।घर की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। हित मित्र आपसे खुश रहेंगे। माता-पिता का ध्यान रखें। गाय को घी लगाकर रोटी खिलाएं। धार्मिक कार्यों में सहयोग करेंगे।

तुला- पारिवारिक जीवन में खुशी और सद्भाव कायम रहेगा। नौकरी पेशा वाले लोगों के लिए समय शुभ है। कानूनी उलझन, वाहनों और तेज वस्तुओं से सावधान रहें। व्यवसाय क्षेत्र में आज ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। शत्रु आज बनता काम बिगाड़ने का प्रयास करेंगे। सावधानी पूर्वक कार्य करें। मन के चिड़चिड़ापन को दूर करें। आज हड्डी संबंधी परेशानी हो सकती है।

वृश्चिक- आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। वैवाहिक जीवन खुशी-खुशी व्यतीत होगी। कोर्ट कचहरी में रुका हुआ कार्य पूरा होगा। मान-सम्मान में वृद्घि होगी। स्थानांतरण हो सकता है। धन का स्रोत बढ़ेगा। अपनों की कमी आज पूरी होगी। अकस्मात धन लाभ का योग बन रहा है। समझदारी से काम लेंगे। आपके कार्यों की आज प्रशंसा होगी। दूध दान करें।

धनु- आज भावनाओं में ना बहें। पैसों के लिए समय सही नहीं है। आत्मविश्वास में गिरावट आ सकती है। किसी बड़े अधिकारी से संबंध बेहतर होंगे। आज समय आपके हाथ में है। उसका भरपूर लाभ उठाएं। आय बढ़ाने के प्रति आप काफी चिंतित रहेंगे। किसी के साथ यात्रा पर जाने का विचार बना सकते हैं। घर में लक्ष्मी रूपी पुत्री का आगमन हो सकता है। कुत्ते को बिस्किट खिलाए

मकर-  आज पूरे दिन आप व्यस्त रहने वाले हैं। खर्च में बढ़ोतरी होगी। आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। दोस्तों का साथ तथा सहयोग प्राप्त होगा। मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर में खुशी का वातावरण बना रहेगा। आज पाटनर का सहयोग भरपूर प्राप्त होगा। 

ननिहाल का धन मिलने का योग बन रहा है। घर पर आए भिक्षुक को लौटने ना दें खुश करके विदा करें। आपका रुका कार्य पूरा होगा।

कुम्भ-आज बरसों से रुका हुआ कार्य पूरा होगा। सरकारी कर्मचारियों के लिए आज का दिन कुछ खास रहने वाला है। पुरानी मेहनत आज रंग लाएगी। जीवनसाथी से आपकी गलतफहमी हो सकती है। तनाव मुक्त जीवन व्यतीत करेंगे। महिला मित्र से सहयोग मिलेगा। मनोरंजन या यात्रा में जा सकते हैं। वाहन से सावधान रहें।

मीन-  आज आप अपने करियर के बारे में विचार करेंगे। सरकारी कार्यों में आपको सहयोग मिलेगा। करियर से जुड़े फैसले ले सकते हैं। फालतू बातों पर ध्यान मत दें। नकारात्मक बातों से दूरी बनाएं। सोच समझकर निर्णय लें। आपके जीवन में बहुत खास परिवर्तन होगा। आपकी अधूरी अच्छा पूरा होगी। पुराने निवेश से लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए समय शुभ है।

No comments

Advertisment