ना बारिश ना फुहार, फिर भी भुआलछपरा नौरंगा ग्राम सभा में बहने लगी गंगा की धार बाढ़ का वीडियो देखने के लिए क्लिक करें: https://youtu.be/q3jXZ...
ना बारिश ना फुहार, फिर भी भुआलछपरा नौरंगा ग्राम सभा में बहने लगी गंगा की धार
बाढ़ का वीडियो देखने के लिए क्लिक करें:
कहते हैं कि प्रकृति (Nature) पर किसी को कोई ज़ोर नहीं चलता है। प्रकृति जब अपने रंग में चलती है तो हर उमंग पर भारी पड़ जाती है।
Youtube कैसे बना था जानिए: https://www.silsilazindagika.in.net/2022/08/how-and-who-made-youtube-first-video-of-youtube.html
ऐसा ही कुछ फंसाना है उत्तरप्रदेश, बलिया (Flood 2022 Ballia UP) जिले भुआलछपरा नौरंगा ग्राम (Flood 2022 Nauranga Ballia) सभा में रातों रात आई बाढ़ का।
दरअसल, गंगा के (Ganga Flood 2022) तट पर स्थित इन गांवों को लगभग हर साल बाढ़ जैसी आपदा का सामना करना पड़ता है। बारिश से भी हाल बेहाल हो जाता है। पर इस बार की कहानी कुछ और है।
नहीं हुई बरसात, बने बदतर हालात
मई का महीना, जब किसानों की आंखों में उम्मीद की झलक नज़र आने लगी, बारिश की उन बूंदों की जिनसे खेत में हरियाली का मंज़र देखने को मिलता है। पर ऐसा कुछ नहीं हुआ। मई भी गुजर गया।
जून में भी कम ना हुआ जुनून
जून का महीना। भला किसान अपनी उम्मीदें कहाँ छोड़ने वाले थे? उन्हें तो बस इसी बात का इंतजार था की किसी दिन सूर्य देव की चमक ठंडी पड़ेगी और बादल अपनी धुन में गाते हुए बरसने लगेंगे।
इसी सोच ने किसानों के जुनून को जून में भी कम ना होने दिया। पर जून भी जुनून पर भारी पड़ गया।
मेरे नैना सावन भादो
सावन का महीना जारी था। जिस सावन के महीने में लोग बरसात बंद होने का इंतजार करते हैं, इसकी कहानी ज़रा क्लाइमेक्स से शुरू हो गई।
सूर्य देव की जलाती धूप ने जैसे ज़िद्द पकड़ ली थी की बादलों को हम अपने ऊपर हावी नहीं होने देंगे। शायद इसी जिद्द का परिणाम रहा की लोग बादलों की ओर देखकर बोल रहे थे - मेरे नैना सावन भादो।
माह अगस्त ने कर दिया हौसला पस्त
अब कहानी बदल गई है। बंजर जमीनों के मंज़र बदल गए हैं। हर तरफ पानी ही पानी। मई से शुरू हुआ बारिश का जो जुनून जुलाई तक उम्मीदों की झलक से झिलमिलाता रहा, आज वह जुनून रातों रात नौरंगा ग्राम सभा में आई गंगा नदी की बाढ़ से ढक चुके हैं।
आखिर कैसे हुआ यह सब? ना बारिश ना फुहार, फिर कैसे बह रही है गंगा की धार?
इसमें कोई दो मत नहीं की भुआलछपरा नौरंगा ग्राम सभा में जब भी बाढ़ आती है, यहां के लोगों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
आप तस्वीरों में देख सकते हैं। हर तरफ जलमग्न हुई धरती बाढ़ (Flood images) के नीचे मानो दब चुकी है। यह बाढ़ सिर्फ बाढ़ (Flood Videos 2022) ही नहीं है, बल्कि भुआलछपरा नौरंगा ग्राम सभा के लोगों के लिए बहुत बड़ी मुसीबत है।
बाढ़ आने के बाद लोगों की हर सुख, सुविधाएं मानो छीन जाती हैं। रास्ते बंद हो जाते हैं। सड़कें सूनी पड़ जाती है।
जब तक बहता है बाढ़ का बनी, बढ़ती जाती है परेशानी। हालांकि अचानक दस्तक देने वाली इस बाढ़ से क्या हालात होंगे, यह तो समय ही बताएगा। पर फिलहाल मालूम नहीं की इस आपदा का सामना यहां के लोगों को कितने दिनों तक करना पड़ सकता है।
5minutesnews आप सभी से यह अनुरोध करता है आप जहां भी रहिए सावधान, सुरक्षित और सतर्क रहिए।
आप किसी भी समय बाढ़ से जुड़ी कोई भी बात हमें कमेंट बॉक्स में भेज सकते हैं। बाढ़ से जुड़ी हर खबर के साथ हम आपके साथ लगातार जुड़े हुए हैं।
No comments