स्वागत करता हूँ आपका 5minutesnews में। चैनल नया है, पर तेवर पुराना। मेरा नहीं, बल्कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का। जुड़िये 5minutesn...
स्वागत करता हूँ आपका 5minutesnews में। चैनल नया है, पर तेवर पुराना। मेरा नहीं, बल्कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का।
जुड़िये 5minutesnews चैनल से- https://youtu.be/WNpkkBen2s0
ओहो मैं तो बोलना भूल ही गया- ये आठवीं बार है, बिहार में नीतीशे कुमार हैं।
सात पार्टियां हैं। यानी सात पार्टियों के गठबंधन के साथ श्री नीतीश कुमार आठवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं।
सियासी उलटफेर कब हो जाये क्या पता? राजनीति की राहों में किसका साथ किससे छूट जाए क्या पता?
1985 का वो दौर, जब नीतीश कुमार पहली बार विधान सभा के लिए चुने गए। सन 1987 में उन्हें युवा लोकदल का अध्यक्ष बनाया गया।
सन 1990, जब उन्हें पहली बार केंद्रीय मंत्रिमंडल में कृषि राज्यमंत्री घोषित किया गया।
अब चलिए, हम आपको बताते हैं नीतीश कुमार के 8 बार मुख्यमंत्री बनने का सफर
1st Time Chief Minister- 2000
क्या आप जानते हैं कि सन 2000 में भी नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री बने थे? जी हाँ, बहुत कम लोगों को पता होगा कि सबसे पहले नीतीश कुमार 03 मार्च 2000 को मुख्यमंत्री बने थे। जब वो पहला बार मुख्यमंत्री बने थे तो उनके पास बहुमत नहीं था, जिसकी वजह से मात्र सात दिन बाद ही उनकी सरकार गिर गई थी.
2nd Time Chief Minister- 2005
बिहार की जनता ने अपना प्यार दिखाते हुए नीतीश कुमार को वोट दिया और 24 नवंबर 2005, फिर से नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री बने। और एक मुख्यमंत्री के रूप में उनका यह कार्यकाल 24 नवंबर 2010 तक यानी पूरे 5 सालों तक चला।
3rd Time Chief Minister- 2010
नीतीश कुमार का तीसरी बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने की कहानी तो आपको याद ही होगी। 26 नवंबर 2010 को उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, लेकिन 2014 के लोकसभा चुनाव में पार्टी की जबरदस्त हार हुई थी. उन्होंने पार्टी की हक की जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे दिया था, और उस समय उन्होंने जीतन राम मांझी को मुख्यमंत्री के रूप में घोषित कर दिया।
4th Time Chief Minister- 2015
चौथी बार नीतीश कुमार 22 फरवरी 2015 को फिर से एक बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लिए।
5th Time Chief Minister- 2015
और अब यहाँ से शुरू होती है एक अलग कहानी। यानी गठबंधन की कहानी। पांचवी बार फिर से एक बार नीतीश कुमार के सर पर 20 नवंबर 2015 को मुख्यमंत्री का ताज सजा। मिली जुली की ये सरकार राजद के साथ सामने उभरकर आई। नीतीश कुमार मुख्यमंत्री और तेजस्वी यादव उप मुख्यमंत्री बने। इस ताजपोशी के पीछे की कहानी ये है की साल 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू और लालू यादव की आरजेडी के बीच महागठबंधन बना था, जिसने चुनाव में शानदार जीत दर्ज की।
6th time Chief Minister- 2017
पर कहानी का असली ट्विस्ट तो अभी बाकी है। फिर एक बार सियासी सरगर्मी का तापमान बढ़ता है और नीतीश कुमार ने लगभग डेढ़ साल बाद ही तेजस्वी यादव पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर आरजेडी के साथ गठंबधन तोड़ दिया और उन्होंने बीजेपी के साथ गठबंधन खड़ा कर दिया और फिर 27 जुलाई 2017 को नीतीश कुमार 6वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर विराजमान हो गए।
7th time Chief Minister- 2020
नीतीश कुमार का सियासी सफर और भी अपनी सरगर्मी के साथ उप्पर उठा, जब उन्होंने NDA के गठबंधन में 16 नवंबर 2020 को सातवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। 2020 का चुनाव उन्होंने भाजपा के साथ लड़ा था। उस समय नीतीश कुमार का पार्टी का प्रदर्शन अच्छा नहीं था फिर भी भाजपा-जदयु गठबंधन से वो मुख्यमंत्री चुने गए थे.
8th Time Chief Minister- 2022
और अब आठवीं बार! जी हाँ आठवीं बार की कहानी तो आपके सामने है। नीतीश कुमार ने BJP पर खुद को अपमान करते हुए 9 अगस्त 2022 को NDA से अपना नाता तोड़ लिया और फिर से तेजस्वी की 79 विधायकों दल वाली वाली पार्टी से हाथ मिलाते हुए नई सरकार बनाने का फैसला कर लिया।
नीतीश कुमार का ये फैसला कितना सही साबित होगा और जनता की उम्मीदों पर 7 पार्टियों की गठबंधन वाली सरकार कितना खरा उतर पाएंगे, ये तो वक़्त ही बताएगा।
फिलहाल! 5Miniutes news आठवी बार मुख्यमंत्री बन रहे श्री नीतीश कुमार को दिल से बधाई देता है और फिर से एक नए मुद्दे के साथ आपसे मुलाकात करने का वादा करता है।
जय हिंद, जय भारत।
No comments