राशिफल आज का/ HoroScope Today Horoscope Today : हर रोज आप अपना राशिफल ( Horoscope Today) पढ़ते हैं. आपकी राशियों का जुड़ाव कही...
राशिफल आज का/ HoroScope Today
Horoscope Today: हर रोज आप अपना राशिफल (Horoscope Today) पढ़ते हैं. आपकी राशियों का जुड़ाव कहीं ना कहीं आपके जीवन से रहता है. 5minutesnews हर दिन कोशिश करता है कि आपके सुबह बिस्तर छोड़ने से पहले हम आप तक आपका राशिफल पहुंचा दें.
हम आपसे अनुरोध करते हैं कि अगर आपको पंडित
राजेश चतुर्वेदी जी के द्वारा लिखा हुआ राशिफल पसंद आता है, तो हमारे पोस्ट पर आप ज़रूर कमेन्ट करें. आपका कमेन्ट हमें हौसला देता है, कुछ नया और बड़ा करने का.
राजेश चतुर्वेदी जी के द्वारा लिखा हुआ राशिफल पसंद आता है, तो हमारे पोस्ट पर आप ज़रूर कमेन्ट करें. आपका कमेन्ट हमें हौसला देता है, कुछ नया और बड़ा करने का.
- मेष: आज आपका दिन बेहतर रहेगा। व्यवसाय को लेकर नई योजना बना सकते हैं। नौकरीपेशा को लेकर कुछ अच्छी खबर आ सकती है। आज आपके सीनियर्स का पूरा सहयोग मिलेगा। आपका व्यवहार आज दूसरों को प्रभावित करेगा। आप अपने प्रभाव क्षेत्र में वृद्धि करेंगे। पारिवारिक जीवन शुभ रहेगा।
- वृष- आज व्यावसायिक उन्नति का फायदा उठाने और तलाशने के लिए अनुकूल समय है। राजनेताओं के सत्ता में आने की संभावना है। विदेश यात्रा का संकेत मिल सकते हैं। नई परियोजनाएं गतिशील होंगीं। धैर्य बनाये रखें, कार्य सफल होगा। त्वचा संबंधी समस्या आ सकती है।
- मिथुन- आज आप कुछ बेहतर कर सकते हैं। आज किन्हीं विशिष्ट नागरिकों से सहयोग प्राप्त होगा। आज अपने पिता के सुझाव को मानें, लाभ प्राप्त होगा। चल-अचल संपत्तियों के बारे में नए निर्णय लेने से बचें। माँ के स्वास्थ्य को लेकर चिंता होगी। पक्षियों को दाना-पानी दें, दिन शुभ होगा।
- कर्क- आज आप आधिकारिक साथ टकराव से बचें। आप व्यावसायिक क्षेत्र में अच्छी प्रगति करेंगे। आप अपने सहयोगियों की असहमति से बचें। कोई आज आपको आंकने का प्रयास करेगा। आज आपको सूजन, सिर दर्द, आंखों से संबंधित शिकायत होने की संभावना है।
- सिंह- आज आपके विचार से लोग प्रभावित होंगे। आज भाई-बहन का सहयोग प्राप्त होगा। व्यवसाय को लेकर यात्रा पर जा सकते हैं। छात्रों के लिए दिन शुभ है। आज समाज में आप महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। पुस्तक दान करें। गाय को रोटी खिलाएं। दिन बेहतर होगा।
- कन्या- आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। कार्य में बार-बार का परिवर्तन आपको दुविधा में डाल सकता है। प्रतिबद्धता में कमी आर्थिक पक्ष में नकारात्मक उतार-चढ़ाव का कारण हो सकती है। प्रेम संबंधों के लिए अच्छा समय है। विवाहित जातकों का जीवनसाथी के तनाव बढ़ सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें।
- तुला- पारिवारिक जीवनमें खुशी और सदभाव कायम रहेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए अच्छा समय है। कानूनी उलझनों, वाहनों और तेज वस्तुओं से सावधान रहें। व्यवसाय क्षेत्र में मेहनत रंग लाएगी। शत्रु बनता काम बिगाड़ सकते हैं। सावधान रहें। आय में अनियमितता आप में से कुछ को चिड़चिड़ा बना सकती है।
- वृश्चिक- जीवनसाथी के साथ आनंददायक समय व्यतीत होगा। प्रेम संबंधों में कुछ विवादास्पद घटना क्रम सामने आ सकते हैं। सावधानी से आचरण करें। इस समय आप अपनी वाणी पर संयम रखें। आप सुख-सुविधा का लाभ ले सकेंगे। कामों में सफलता मिलेगी। सब प्रकार से अनुकूल परिणाम मिलेंगे।
- धनु- आज व्यापारिक एवं व्यावसायिक सम्बन्ध में सफलता सम्भव है। आपकी आमदनी में बढ़ोत्तरी हो सकती है। कहीं से अचानक धन लाभ या उपहार मिल सकता है। व्यय पर नियंत्रण रखना होगा। परिस्थितियां आपके पक्ष में होंगीं। मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी अथवा प्रेमी पर क्रोध करना उचित नहीं रहेगा। परिवार में किसी का स्वास्थ्य खराब रहेगा।
- मकर- आज नए कामों की शुरुवात हो सकती है। एक नए सौदे को अंतिम रूप डियाजा सकता है। भविष्य में यह लाभदायक साबित होगा। सामाजिक दायरा बढ़ सकता है। प्रतिष्ठा और सम्मान प्राप्त हो सकता है। आज योग्य लोगों के साथ संबंध बढ़ा सकते हैं। पारिवारिक जीवन आरामदायक और शांतिपूर्ण रहेगा। आपके जीवन शैली में सुधार होगा।
- कुम्भ- आज आप अपनी योग्यता साबित कर सकते हैं। आपके वरिष्ठों का व्यवहार आपके प्रति नरम होगा। आपका पारिवारिक जीवन सुखी और शांतिपूर्ण रहेगा। आपके जीवनसाथी और आपके बच्चे आपकी देखभाल करेंगे। सामाजिक रूप से भी आप बहुत लोकप्रिय रहेंगे। आज का दिन बहुत फलदायी होगा। सतर्क रहें।
- मीन- आज आप सोच-समझ कर कार्य करें। धन सम्बन्धी मामलों में समझदारी से निपटें। किसी कार्य की योजना विफल हो सकती है। आपका समय और धन, दोनों खर्च हो सकता है। आज की यात्रा स्थगित हो सकती है। सामाजिक कार्यों में आपकी मांग बढ़ेगी। प्रेम संबंध में खटास आएगी। पंक्षारमन्त्र का जप करें।
यह भी पढ़ें: रामायण के वो किरदार आपको याद हैं
हर तरह की ताजा ख़बर से अपडेट रहने के लिए सबस्क्राइब करें हमारे यूट्यूब चैनल को:
यह भी पढिये: स्टार स्क्रीन अवार्ड का रेड कारपेट
यह भी पढ़िए: स्टार स्क्रीन अवार्ड्स 2019 की तस्वीरें
हर इंसान हर सुबह यही जानने की कोशिश करता है कि आज का उसका दिन कैसा रहेगा? अपने स्वाथ्य के बारे में, शिक्षा के बारे में व्यवसाय के बारे में और अपनी ज़िन्दगी से जुड़े अन्य पहलूओं के बारे में|
यह भी पढ़ें: आ गया भोजपुरी का सबसे बड़ा चैनल
यह भी पढ़ें: IBFA 2019 सिंगापुर में बजेगा भोजपुरिया डंका
तो लीजिये जानिये आज का अपना राशिफल, जिसे आपके लिए लेकर आये हैं ज्योतिषाचार्य पंडित राजेश चतुर्वेदी राधेजी (काशी वाले)| देखिये कैसा रहेगी आज की आपकी दिनचर्या?
ज्योतिषाचार्य पंडित राजेश चतुर्वेदी राधे जी (काशी वाले) ने आज का आपके राशिफल (Horoscope 10 December) के बारे में बताया| 5minutes news हर दिन आपके लिए राशिफल (Horoscope Today) लेकर आयेगा|
ज्योतिषाचार्य पंडित राजेश चतुर्वेदी राधे जी (काशी वाले) से आप अपनी जन्मकुंडली या शादी-विवाह के पूजा पाठ के लिए उनसे संपर्क कर सकते हैं|
ज्योतिषाचार्य पंडित राजेश चतुर्वेदी राधे जी (काशी वाले)
सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी
Contact- 7985958845
Contact- 7985958845
No comments