चूणामणि सूर्यग्रहण का आपके जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ने जा रहा है- राजेश चतुर्वेदी

आषाढ़ कृष्ण पक्ष आमवस्या दिन रविवार दिनांक 21.06.2020 को कंकाकृत सूर्यग्रहण (Sooryagrahan 2020) लग रहा है।
चूणामणि सूर्यग्रहण का आपके जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ने जा रहा है- राजेश चतुर्वेदी

विशेष रूप से यह सूर्यग्रहण (Sooryagrhan India) चूड़ामणि योग लेकर आ रहा है। 

क्या है चूणामणि योग?
जब भी सूर्यग्रहण रविवार के दिन लगता है, वह ग्रहण चूणामणि नामक सूर्यग्रहण होता है। 

यह सूर्यग्रहण 9-10 से शुरू होकर मध्य 12 मिनट तथा मोक्ष 03-04 मिनट पर होगा। 

सूर्यग्रहण का सूतक 12 घण्टा पहले लग जाता है। यानि 20 तारीख की रात्रि 10 बजे से सूतक लग जाएगा। यह ग्रहण मिथुन राशि पर लग रहा है। इस सूर्यग्रहण में सूर्य, बुध, चंद्रमा के साथ राहु की भी युति रहेगी।

मिथुन राशि वालों पर इस ग्रहण का थोड़ा बुरा प्रभाव पड़ सकता है- संभलकर रहें। इस सूर्यग्रहण (Sooryagrahan 2020 Effect) के दौरान तूफान, भूकम्प, तेज आंधी अत्यंत उपद्रवकारी दृश्य देखने को मिल सकता है। अति वृष्टि भी हो सकती है।

सूर्यग्रहण के दौरान क्या करें?
सूर्यग्रहण के दौरान सूर्य की उपासना, गुरु मंत्र का जप, इष्ट मंत्र का जप, गायत्री मंत्र का जप सहित स्नान-दान करने से विशेष लाभ प्राप्त होगा। 

सूर्यग्रहण में साधना विशेष लाभदायी होती है। नारायण मंत्र का जाप करें। ग्रहण काल में पंक्षी को दाना-पानी देने के साथ गाय को घास खिलाना शुभ होगा। 

सूर्यग्रहण के दौरान क्या ना करें?
सूर्यग्रहण के दौरान श्मशान घाट पर ना जाये, सुनसान जगह पर ना जाये। गर्भवती महिला घर से बाहर ना जाये। सूई-धागे का प्रयोग ना करें। ग्रहण काल में कुछ ना खाएं। सोना नहीं चाहिए, तुलसी पता ना तोड़ें। भगवान के मूर्ति को स्पर्श ना करें। 
चूणामणि सूर्यग्रहण का आपके जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ने जा रहा है- राजेश चतुर्वेदी

सूर्यग्रहण में तीन प्रहर यानि 9 घण्टा पहले से भोजन का त्याग करें। रोगी, बालक, बुजुर्ग 4.30 घण्टा पहले से भोजन का त्याग करें। 

ग्रहण काल के मोक्ष होने पर वस्त्र सहित स्नान करें।औरतें बिना बाल धोए स्नान कर सकती हैं। यह ग्रहण मृगशिरा नक्षत्र को स्पर्श कर मोक्ष आद्रा नक्षत्र में आ रहा है। 

यह ग्रहण 12 राशियों में से 4 राशि को  छोड़कर 8 राशि पर कुछ ना कुछ प्रभाव दिखायेगा। 

इन राशियों के लिए शुभ है चन्द्रग्रहण- मेष, कन्या, सिंह मकर  लिए शुभकारक।

इन राशियों के लिए आशुभ (Solar Eclipse Effect on Zodiac) है  सूर्यग्रहण- वृषभ, तुला, मिथुन, कर्क, वृश्चिक, धनु, कुम्भ, मीन।

वृश्चिक राशि वाले ज़्यादा सचेत रहें। 

चन्द्रग्रहण में गंगाजल से स्नान कर एक लाख गुना तथा सूर्यग्रहण में स्नान कर 10 लाख गुना लाभ होता है। यह निर्णय सिंधुका मत है। 

कुछ महत्वपूर्ण जगहों पर ग्रहण का स्पर्श मध्य और मोक्ष का समय

                स्पर्श       मध्य     मोक्ष

काशी              10-31       12-18  03-04
अहमदाबाद      10-04       11-42  01-35
भोपाल            10-15       11-00   01-47
दिल्ली             10-20       12-02   01-48
देहरादून          10-24       12-05   01-50
गुवाहाटी          10-57      12-46   02-24
जयपुर            10-15       11-56   01-44
कोलकाता       10-46       12-36   02-14
मुम्बई             10-01       11-38   01-28
पटना             10-37       12-25   02-09
रांची              10-37       12-25   02-10
शिमला          10-24       12-05   01-49

Post a Comment

0 Comments