पंडित राजेश चतुर्वेदी जी द्वारा लिखित जब मैंने राशिफल 5minutes news में पोस्ट करना शुरू किया था, तब मुझे कही ना कही शक़ था कि क्या राशिफल ...
पंडित राजेश चतुर्वेदी जी द्वारा लिखित जब मैंने राशिफल 5minutes news में पोस्ट करना शुरू किया था, तब मुझे कही ना कही शक़ था कि क्या राशिफल (HoroScope) इस news paper में सफल हो पायेगा?
फिर भी हम लगातार लगे रहे और देखते- देखते यह राशिफल (Your HoroScope) लोग पसंद करने लगे हैं।
किसी दिन अगर गलती से राशिफल (HoroScope Daily) नहीं आ पाया तो लोगों का फोन आना शुरू हो जाता है कि आज क्यूं नहीं आया?
शूरूवात में राशिफल पढ़ने वाले बहुत कम लोग थे। लेकिन इन दिनों राशिफल पढ़ने वाले लोगों की तादाद प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। कल यानि 19 जून को रेकॉर्डतोड़ 10800 (दस हजार आठ सौ) लोगों ने राशिफल पढा था।
मैं आप सभी लोगों को धन्यवाद देता हूँ कि आप लोग इतना प्यार दे रहे हैं। साथ ही स्पेशल तौर पर पंडित राजेश चतुर्वेदी जी को धन्यवाद देता हूँ, जो समर्पण भाव से हर रोज, समय से आप तक राशिफल पहुंचाते हैं।
Astrology Question- Answer
इधर कई दिनों से कुछ जाने-अनजाने लोगों का फोन आना शुरू हो गया है। जैसे कल पटना और राजस्थान से फोन आया और लोगों ने यह आग्रह किया कि "क्या पंडित जी हमारे जीवन से जुड़ी समस्या का समाधान भी कुछ बता सकते हैं"? "आप अपने समाचार पत्र में प्रश्न, उत्तर का कॉलम क्यों नहीं बनाते? ताकि हम लोग पंडित जी से अपनी समस्या पूछ सकें!?
तो आप लोगों को बता दूं कि हम शुरू करने जा रहे हैं आपके लिए प्रश्न, उत्तर का सिलसिला। आप पंडित राजेश चतुर्वेदी जी से, अपने जीवन से जुड़ी समस्या हमें भेज सकते हैं- पोस्ट के नीचे Comment बॉक्स में। हमारे e-mail id- fastnews925@gmail.com के माध्यम से।
ज़ल्द ही हम आपको whatsapp नम्बर भी इसके लिए उपलब्ध कराएंगे।
कृप्या एक दिन में एक व्यक्ति एक ही सवाल पूछे।
तो चलिए अब जानिए आज का यानि 20 जून, 2020 का अपना राशि
Your HoroScope
मेष- आज आपका दिन खुशखबरी से भरा रहेगा। आय में वृध्दि होगी। संतान की ओर से लाभ होगा। मित्रों के साथ दिन आनंदपूर्वक बीतेगा। छोटे प्रवास पर जा सकते हैं। विदेश से अच्छी खबर मिल सकती है। स्त्री वर्ग से लाभ होने की सम्भावना है। व्यवसाय के लिये आज का दिन लाभदायक है। भाग्य आपका साथ देगा। पहले का किया हुआ मेहनत का फल मिलेगा। शेयर मार्केट में सोच-समझकर निवेश करें। जीवनसाथी से सोच-समझकर मज़ाक करें।
वृष- आज आप पर काम का दबाव और घरेलू मतभेद तनाव की वज़ह बन सकती है। नया निवेश आपको आकर्षित कर सकता है। सामाजिकता बनी रहेगी। आज शादी की बात चल सकती है। कहीं यात्रा पर जा सकते हैं। माता-पिता के साथ समय व्यतीत करें। अपना दस्तावेज संभाल कर रखें, काम आएगा। आज किसी का सलाह लेना लाभकारी होगा। संगीत के प्रति आकर्षण होगा। किसी पर आपत्तिजनक टिप्पणी से बचें।
मिथुन- आज ध्यान-चिंतन लाभदायी सिद्ध होगा। अचानक कुछ खर्चों का बोझ आ सकता है। रिश्तेदारों और दोस्तों से अचानक उपहार प्राप्त होगा। आज कोई अपना काम निकालने के लिए आपको मक्खन लगा सकता है। अपरिचित से परिचय होगा। नौकरी संबंधित लोगों को आज तरक्की हो सकती है। आकस्मिक यात्रा और भागदौड़ करनी पड़ सकती है। माता रानी को नारियल एवं चुंदरी अर्पित करें। भाग्य आपका साथ देगा।
कर्क- आज का दिन आपके लिए मध्यम रहने वाला है। आज आप आय के लिए सृजनात्मक विचारों का सहारा ले सकते हैं। आज आप किसी पर विश्वास ना करें। आज आप किसी की मदद कर सकते हैं। सोच-समझकर कोई कदम उठाएं, बेहतर होगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। आज दिल के बजाय दिमाग का प्रयोग करें। पूजा पाठ में आस्था बढ़ेगी। किसी भूखे को भोजन कराएं। माता रानी की कृपा बरसेगी।
सिंह- आज वर्षों का रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। घर-परिवार में शांति बनी रहेगी। आपका कार्य पूरा होने में थोड़ा वक्त लग सकता है। आपके प्रिय के साथ कुछ मतभेद उभर सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। शारिरिक तकलीफ बढ़ सकती है। आपका करियर बनाने के लिए सही समय नहीं है। व्यवसाय जगत से जुड़े लोगों को लाभ होगा। नई योजना पर कार्य कर सकते हैं। आज सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
कन्या- आज अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। पुराने रोग उभर सकते हैं। धन के नए स्त्रोत बढ़ सकते हैं। आर्थिक बोझ बढ़ सकता है। पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। आपसी मतभेदों से बचें। आज आपका स्वाभिमान उमड़ सकता है। ग्रह का चाल आपके लिए शुभकारक होगा। माता का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। वैवाहिक जीवन सुखी एवं खुशमय होगा। मंदिर में जा कर फल दान शुभ करें। शुभ होगा।
तुला- आज आपका दिन उतार-चढ़ाव दे भरा हो सकता है। अपना मूड बदलने के लिए समाजिक मेल-जोल का सहारा लें। आर्थिक योजना में किसी की चालाकी से बचें। लेन- देन में सावधानी बरतें। परिवार के सदस्यों का साथ प्राप्त होगा। मेडिकल से जुड़ें लोग ज्यादा सावधान एवं सतर्क रहें। अचानक यात्रा के कारण आप तनाव का शिकार हो सकते हैं। गुरु को भोजन कराएं। गंगा नदी में स्नान से बचें, बेहतर होगा।
वृश्चिक- आज आप अपने को सहज तथा सुखद अनुभव करेंगे। ज़्यादा खाने-पीने से बचें। कमीशन के ज़रिए लाभ प्राप्त होगा। ज़रूरत से ज़्यादा दोस्ताना वर्ताव ना करें। भावनात्मक उथल-पुथल आपको परेशानी कर सकती है। आपके हाथों आज वृद्धों की सेवा हो सकती है। लोगों की दखलंदाजी बढ़ सकती है। लोगों की नज़र में आप अच्छे बने रहेंगे। पड़ोसी के साथ आज मनमुटाव का योग है। देवी को पुष्प (अढ़ऊल) अर्पित करें।
धनु- आज आपका दिन जिम्मेदारियों से। भरा रहने वाला है। कोई बात कहने से पहले सौ बार सोच लें। प्रतिष्ठा पर आंच से सकती है, सावधान रहें। अपनों से धोखा मिल सकता है। सोचने-समझने की शक्ति बढ़ेगी। जमा पूंजी पर आंच ना आने दे। जीवनसाथी के साथ तनाव दूर होगा। सकारात्मक विचार से ओत-प्रोत रहेंगे। शिक्षा के क्षेत्र। से जुड़े लोगों का समय मिला-जुला रह सकता है।
मकर- आज आप आसानी से पैसा एकत्र कर सकते हैं। लोगों को दिया गया कर्ज वापस मिल सकता है। आज किसी परियोजना में धन लगा सकते हैं। आज बच्चों के साथ समय व्यतीत करें। अपना पक्ष किसी के सामने अच्छे तरीके से रख सकते हैं। आज आप भावुकता का परिचय ना दें, मुश्किल में पड़ सकते हैं। अपने मंगेतर से बहुत सारी खुशियाँ पाएंगे। आज खरीददारी करने बाजार जा सकते हैं।
कुम्भ- आज की यात्रा आपको थकान एवं तनाव दे सकती है। आज का भाई का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आज माता-पिता के प्रति आप पुत्र होने का दायित्व निभाएंगे। शाम के लिए आज आप खास योजना बना सकते हैं। आज आपके पास आराम के लिए बहुत कम समय है। आज ज्यादा वयस्तता हो सकती है। जोखिम भरा कार्य जितना हो सके टालें, आपके लिये उचित होगा।
मीन- आज का दिन आपके लिए आर्थिक तौर पर फायदेमंद साबित होगा। परिवार के किसी सदस्य की सेहत खराब हो सकती है। घूमने का कार्यक्रम टाल देना उचित होगा। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ आएगी। आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अपनी जुबान पर काबू रखें। आय में वृद्धि का योग है। संतानों की ओर से कुछ निराशा प्राप्त हो सकती है। जीवनशैली में परिवर्तन का योग है। सावधान एवं सतर्क रहें।
No comments