Your HoroScope: आज इन राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी - 5MINUTES NEWS

Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

MUST READ

latest

Your HoroScope: आज इन राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी

आपकी राशि (Your HoroScope) का लगाव आपकी जीवन से होता है. क्योंकि हर राशि में कहीं ना कहीं हमारी और आपकी दिनचर्या छुपी होती है. दैनिक राशि ...

आपकी राशि (Your HoroScope) का लगाव आपकी जीवन से होता है. क्योंकि हर राशि में कहीं ना कहीं हमारी और आपकी दिनचर्या छुपी होती है. दैनिक राशि (HoroScope Daily) दैनिक राशि से पता चलता है कि आज हमारी ज़िंदगी में क्या होने वाला है या क्या बदलाव होने जा रहा है? 

मेष- आज का दिन आपके लिए शुभकारक होगा। आज कोई नया स्किल सीखने का मौका है। आने वाले समय में इसका फायदा मिलने की सम्भावना है। प्रेम संबंध में आई खटास दूर हो सकती है। आज कहीं घूमने जा सकते हैं। अनावश्यक खर्च का योग है।

वृष- आज आपका मानसिक संतुलन सही रहेगा। प्रेमी को सरप्राइज दे सकते हैं। आपका मन प्रसन्न रहेगा। खान-पान में संतुलन बनाये रखें। गृहस्थ जीवन सुखमय व्यतीत होगा। मन में अच्छे विचार आयेंगे। फिजूल खर्ची से बचें। 

मिथुन- आज आपको अच्छे लोगों से मिलना-जुलना होगा। सामाजिक कद बढ़ेगा। आत्म-विश्वास बढ़ेगा। अच्छे स्वास्थ्य का आनंद ले सकते हैं। किसी के साथ करियर का सलाह ले सकते हैं। आज सावधान रहें, वाहन इत्यादि से हल्की चोट आ सकती है। 

कर्क- किसी प्रेमीजनों के साथ रोमांचक यात्रा पर जा सकते हैं। आपके चाहने वालों की संख्या बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। शिक्षा के स्तर पर नेटवर्किंग से सहारा मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। धन खर्च का योग है। वाणी पर नियंत्रण रखें।

सिंह- आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। किसी को पहले से दिया हुआ काम ठीक से नहीं होगा।जीवन साथी का मन खराब हो सकता है, आप उसे संभालने का प्रयास करेंगे। आज संयम रखें। शरीर में स्फूर्ति एक अभाव होगा। असन्तोष की भावना मन में आ सकती है। भगवान गणेश को दूब चढ़ाएं। 

कन्या- आज आप दिन भर रोमांटिक मूड में रहेंगे। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। आज आप घूमने जा सकते हैं। ताजगी औए ऊर्जा का संचार होगा। आज नया गाड़ी अथवा घर खरीदने की योजना बना सकते हैं। आज आपके बने हुए कार्य में और रोचकता आएगी। किसी को कुछ भेंट दे सकते हैं।

Your HoroScope: इन राशि वालों का दिन आज होने जा रहा है शानदार

तुला- आज आपका दिन आपके लिए बेहतर सिद्ध होगा। पूर्व के निवेश में आमदनी में बढ़ोतरी का योग है। आज आप अपने स्वास्थय के प्रति सक्रिय रहेंगे। आज आप निजी कामों में दिन भर व्यस्त रहेंगे। आज आपको समय निकाल पाना मुश्किल नज़र आ रहा है। आपके लिए आज का दिन लाभदायी होगा। खान-पान का ध्यान रखें। 

वृश्चिक- आज आपके मन में भविष्य को लेकर नए-नये विचार आ सकते हैं। पठन-पाठन में तेजी आएगी। किसी का सहयोग प्राप्त हो सकता है। घरेलू जिम्मेदारियों का बोझ बना रहेगा। वर्तमान में बचत आप ध्यान दे सकते हैं। कहीं यात्रा पर जाने का मूड बना सकते हैं। आज अत्यधिक ख़र्च का योग है।

धनु- आज आपकी आर्थिक स्थिति मिली-जुली रहेगी। मानसिक रूप से आप थोड़ा परेशान रहेंगे। परिवार जनों से खुशखबरी प्राप्त होगी। तनाव से दूर रहें। मन ही मन किसी के लिए प्रेम पनप सकता है। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। किसी गरीब को अन्न-वस्त्र का दान करें।

मकर- घरेलू जिम्मेदारियों को निभाने में आज आप दिन भर व्यस्त रहेंगे। कोई विशेष काम पूरा होने की संभावना है। व्यापारियों के लिए अच्छी आमदनी रहने के संकेत है। आस-पास प्यार-मोहब्बत का माहौल बना रहेगा। अपने दिल की बात जाहिर कर सकते हैं। रिश्ते प्रगाढ़ होंगे।

कुम्भ- आज आपकी कोई गंभीर चिंता अपने आप सुलझ सकती है। आर्थिक स्तर और स्थिति मजबूत रहेगी। सेहत के प्रति आप बेहद सचेत रहेंगे। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आज आप महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। धन का अल्पव्यय होगा। धार्मिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं।

मीन- आज आपके द्वारा किया गया आयोजन शानदार रुप से सम्पन्न होगा। सामाजिक स्तर पर आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आज आप लोगों के बीच चर्चा का कारण बन सकते हैं। आज घर में मांगलिक कार्य हो सकता है। कोई अच्छी खुशखबरी मिलने की संभावना है। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। मंदिर में भगवान को प्रसाद चढ़ाएं। दर्शन- पूजन करें।















No comments

Advertisment