Your HoroScope: आज इन राशि वालों के लिए शुभ है मंगलवार - 5MINUTES NEWS

Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

MUST READ

latest

Your HoroScope: आज इन राशि वालों के लिए शुभ है मंगलवार

Your HoroScope- 07 July मेष: आज आपका दिन बहुत अच्छा व्यतीत होगा। अच्छा काम करने का मौका मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अर्थो...

Your HoroScope- 07 July
Your HoroScope: आज इन राशि वालों के लिए शुभ है मंगलवार



  • मेष: आज आपका दिन बहुत अच्छा व्यतीत होगा। अच्छा काम करने का मौका मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अर्थोपार्जन का स्रोत बढ़ेगा। ईमानदारी की सरहाना होगी। अपनों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। एकज आपसे कोई मनमौजी बर्ताव कर सकता है। माता की देखभाल करें। स्वास्थ्य संबंध में अच्छे वैद्य की सलाह लें। लिंगाष्टकम का पाठ करें।
  • वृष- आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। परिवार में थोड़ी तालमेल की कमी रहेगी। व्यापार में अच्छी खासी आमदनी होगी। चेहरे पर चमक रहेगी, मन प्रसन्न होगा। आपके कार्यों से आपका यशगान होगा। धन का अपव्यय ना करें। सहयोगियों का साथ मिलेगा। धीरज रखें, कोई खुशखबरी मिल सकती है। गणेशजी को हल्दी मिश्रित दूर्वा चढ़ाएं। आपका दिन शुभ होगा।

  • मिथुन- आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आज आप व्यस्त रह सकते हैं। काम का दबाव बढ़ सकता है। आज आपको अपने खर्च पर संतुलन बनाना होगा। आय के तुलना में खर्च अधिक हो सकता है। पूर्व से निर्धारित यात्रा को हो सकें तो टालें, शुभ होगा। कार्य क्षेत्र में आपको लाभ के योग हैं। भाग्य आपका साथ देगा। सिद्धकुंजिका स्रोत का पाठ करें।
  • कर्क- आज आपका दिन आपके लिए शुभकारक होगा। आज आप उत्साहित रहेंगे। कार्य को बेहतर ढंग से करें। मेहमान आ सकते हैं। दैनिक जीवन में बदलाव आ सकता है। यात्रा की प्रबल संभावना है। कान संबंधित परेशानी हो सकती है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। कार्य पर विशेष ध्यान दें, व्यापार में सफलता प्राप्त होगी।  
  • सिंह- आज आप स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। किसी गरीब को वस्त्र दान करें। आपकी मनोकामना पूरी होगी। आर्थिक स्थिति में बदलाव होगा। वाहन सम्बन्धी विषय से सावधान रहें। वस्त्र और अन्न का दान करें। नई तकनीक के प्रति रुझान बढ़ेगा। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। सेहत पर ध्यान दें। 

  • कन्या- आज आप कुछ नए कामों की शुरुवात कर सकते हैं। मंदिर में देव-दर्शन कर सकते हैं। अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श हो सकता है। आज का दिन लाभप्रद है। धन का निवेश कर सकते हैं। पुराने अटके काम को लेकर थोड़ा सा दबाव में रह सकते हैं। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। व्यापार में ताल-मेल बैठेगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। सतर्क रहें।
  • तुला- आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। बौद्धिक क्षमता एवं कार्यकुशलता के साथ काम करें। कार्य क्षेत्र में। लापरवाही ना बरतें। सचेत होकर काम करें। जो भी भावनाओं में बहकर काम करेगा उसे लाभ नहीं मिलेगा। भावुकता से नुकसान हो सकता है। आपकी चतुराई से आपका काम पूरा हो सकता है। शत्रु दूर भागेंगे। आज आमदनी का प्रवाह बना रहेगा। भाग्य साथ देगा। 
  • वृश्चिक-  आज आपकी योग्यता और कार्य क्षमता की तारीफ़ होगी। आपके सहकर्मी आपकी तारीफ़ करेंगे। आपके शत्रु परास्त होंगे। परिवार में लोगों का आना-जाना लगा रहेगा। धन व्यय होगा। किसी वाद-विवाद में ना पड़ें। वाणी से मधुरता छलकेगी। यात्रा का योग बन रहा है। निवेश कर सकते हैं। बच्चों की ओर से खुशी मिलेगी। मंदिर में दर्शन करें।
  • धनु- आज आप स्वस्थ्य और सक्रिय रहेंगे। लंबे समय से चली आ रही परेशानियों से मुक्त होंगे। आलस्य का त्याग करें। कार्य में प्रगति होगी। व्यय का योग है। अनावश्यक खर्च से बचें। हिम्मत और कौशल से काम लें। आपकी योजना सफल होगी। उच्चाधिकारी आपके कार्यों की सराहना करेंगे। हल्की-फुल्की चोटें आ सकती हैं। शारीरिक मेहनत वाला काम ना करें।
  • मकर- आज नौकरीपेशा में लाभ प्राप्त होगा। शरीर पर विशेष ध्यान देंगे। समय आपके अनुकूल है। अव्यवस्थिति तरीके से ना रहें। शुभ समाचार प्राप्त होगा। गाड़ी का निवेश सम्भव है। बड़ों का आशीर्वाद प्राप्त करें। किसी को कर्ज दे सकते हैं। आपका बोझ हल्का हो सकता है। आज किसी उत्सव-महोत्सव में भाग ले सकते हैं। मनचाही वस्तुओं की प्राप्ति होगी। सुखी रहेंगें।
  • कुम्भ- आज आपका आत्मविश्वास शिखर पर रहेगा। आज आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। आज अपने आस-पास के लोगों को प्रभावित करेंगे। आज आपको नए अवसर प्राप्त होंगे। आज का दिन विशेष फल देने वाला है। व्यापक रुप से आप समाज में मान-सम्मान पाएंगे। नौकरी-पेशा के कार्यों में सफलता मिलेगी। पैसों के प्रति सचेत रहें। पेट दर्द का अनुभव होगा।
  • मीन- आज आपकी दिनचर्या मिली-जुली होगी। समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। धन का आगमन होगा। मित्रों का सम्मान करें। पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। यज्ञ में भाग ले सकते हैं। संयम बरतें। किसी अपने के सहयोग से लाभ प्राप्त होगा। सावधान रहें। अधिकारी से फायदा मिलेगा। आज जमीन जायदाद में बढ़ोत्तरी होगी। राज-काज में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कार्य सफल होंगे। 

No comments

Advertisment