Your HoroScope: 13 September, 2021 मेष- आज का दिन आपके लिए उन्नति कारक होगा। कार्य क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। अच्छा वातावरण से मन प्रसन...
Your HoroScope: 13 September, 2021
मेष- आज का दिन आपके लिए उन्नति कारक होगा। कार्य क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। अच्छा वातावरण से मन प्रसन्न रहेगा। धन लाभ का योग बन रहा है। आज आप किसी को नाराज नहीं करेंगे। परोपकार पर आपका विशेष ध्यान रहेगा। शाम के समय कुछ अतिथि आ सकते हैं। पड़ोसी आपसे प्रसन्न रहेंगे। व्यक्तिगत लाभ प्राप्त होगा। स्वादिष्ट भोजन प्राप्त होगा।
वृष- आज का दिन आप निश्चिंत होकर बिताएंगे। कार्यस्थल पर आपकी प्रशंसा होगी। आज आप संतोषजनक बातें करेंगे। सामाजिक कार्यों में सहयोग करेंगे। मन थोड़ा विचलित हो सकता है। धीरज रखे। आज बुजुर्गों का सहयोग प्राप्त होगा। गृहस्थी में आपको सम्मान मिलेगा। परिवारजनों का सहयोग प्राप्त होगा। मेहनत कम सफलता ज्यादा प्राप्त होने की संभावना है।
मिथुन- आज आप अपना कोई कार्य निपटा सकते हैं। आय के अपेक्षा व्यय अधिक हो सकता है। लेकिन आवश्यक कार्य पर ही खर्च होगा। आज निवेश करने से लाभ प्राप्त होगा। भविष्य को लेकर योजना बना सकते हैं। लव लाइफ के लिए समय अनुकूल है। जीवनसाथी आपके प्रत्येक कार्य में सहयोग करेंगे। थोड़ी बुजुर्गों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। सोच समझकर कदम उठाएं।
कर्क- आज के दिन आपके अंदर चंचलता ज्यादा रहेगी। मन किसी एक निर्णय पर नहीं रह सकता है। आज आप किसी व्यक्ति पर तत्काल विश्वास न करें, हानि पहुंच सकती है। पूजा पाठ में श्रद्धा रहेगी। नौकरीपेशा वाले जातकों के लिए समय शुभ है। अधिकारियों से संपर्क बना सकते हैं। किसी भी काम के प्रति लापरवाही ना करें। दोपहर में घर पर नए मेहमान आ सकते हैं।
सिंह- आज के दिन आप अपनी ही किसी गलती के कारण अपना नुकसान कर सकते हैं। अपने निर्णय पर अडिग रहना होगा। परिवार में आपकी आलोचना हो सकती है। आज अधिकांश समय समाज में व्यतीत होगा। धन लाभ के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। कार्यों का आज विस्तार न करें। निवेश में आज धन ना लगाएं। संभव हो तो आज यात्रा टाल दें। वाहन चलाते समय सावधान रहें।
कन्या- आज आप सामाजिक कार्यों में भरपूर योगदान देंग। पारिवारिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। वर्षों से रुका हुआ कार्य पूरा होगा। लोग आप पर गर्व करेंगे। घरेलू कार्यों में भी समय निकाल सकते हैं। दोपहर तक का समय भागदौड़ वाला रहेगा। कार्य व्यवसाय में किसी से बहस के बाद लाभ होगा। मकान की मरम्मत करा सकते हैं। आज आप अन्याय के खिलाफ आवाज उठा सकते हैं।
तुला- आज का दिन कार्य सिद्धि वाला रहेगा। दिन का आरंभ होते ही किसी कार्य को करने की ज़ल्दी रहेगी। व्यवसाई वर्ग को आज कुछ ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। दोस्तों और परिजनों के साथ समय व्यतीत होगा। वर्क फ्रॉम होम करने वाले आराम के मूड में रहेंगे। परिवार पर खर्च आज ज़्यादा हो सकता है ससुराल पक्ष से संबंधों में सुधार आएगी। सेहत पर ध्यान दें।
हमारा हिंदी ब्लॉग देखें: www.silsilazindagika.in.net
वृश्चिक- नौकरी पेशा वाले व्यक्तियों के लिए आज अधिक भागदौड़ रहेगी। मेहनत का फल अवश्य प्राप्त होगा। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन संतोषजनक रहने वाला है। अधिकारियों से हल्की नोक-झोंक हो सकती है। परिवार में पूजा पाठ और धार्मिक कार्यों का आयोजन हो सकता है। पारिवारिकजन आपके कार्यों में दखलअंदाजी कर सकते हैं। आसपास का माहौल आपके अनुकूल रहने वाला है।
धनु- आज की दिनचर्या जरा उथल-पुथल रह सकती है आपको बिना मन से कोई खर्चीला काम करना पड़ सकता है। पारिवारिक सुख शांति बनी रहेगी। बजट के अनुसार काम करें। अधिकांश समय आप अपने में ही मगन रहेंगे। आज आलस्य का परित्याग करें। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता होगी। शाम तक कुछ आर्थिक लाभ का योग बन सकता है। गुरुजनों का सम्मान करें। नवीन वस्त्र धारण करें।
मकर- आज आपका समय अच्छा व्यतीत होगा। सुख सुविधा भरपूर प्राप्त होगी। नौकरी वालों का समय शुभ रहने वाला है। पारिवारिक समस्या थोड़ी बढ़ सकती है। घर परिवार में थोड़ी आपसी तालमेल की कमी रहेगी। आज यात्रा पर जाने का विचार बना सकते हैं। धार्मिक कार्यों में सहयोग करेंगे। अविवाहितों को विवाह का प्रस्ताव आएंगे, लेकिन जल्दी बाजी ना करें। आज आप पर काम का दबाव रहेगा। अपने विचारों से कार्य करें।
कुम्भ- आज का दिन मध्यम फलदाई रहेगा। बिजनेस करने का मन बना सकते हैं। आर्थिक स्थिति में थोड़ी सी गिरावट आ सकती है। ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। आज आपका मन विचलित रहने वाला है। खर्चा आकस्मिक बढ़ सकता है। परिवार में माहौल उदासीन हो सकता है। सेहत की दृष्टि से आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। आज का दिन धैर्य से बिताएं।जल्दबाजी नुकसान करा सकता है।
मीन- आज का दिन आपके लिए शांति प्रद रहने वाला है। दिनचर्या धीमी रहेगी। कार्यों को लेकर आप ज्यादा गंभीर नहीं रहेंगे। आज पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है। आज आप किसी से किए गए वादों को पूरा करने में असमर्थ रहेंगे। सेहत में पहले से ज्यादा सुधार नजर आएगा। आर्थिक रूप से आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आपकी वाक्पटुता के लोग कायल रहेंगे। सायं काल के समय मनपसंद भोजन प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन अच्छा व्यतीत होगा।
No comments