HoroScope Today: जानिए कैसा रहेगा आज का आपका दिन? - 5MINUTES NEWS

Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

MUST READ

latest

HoroScope Today: जानिए कैसा रहेगा आज का आपका दिन?

  HoroScope Today: 16 Sep 2021 मेष ( Aries) Birth Time: March 21 -April 19 आज आपका दिन शुभ रहने वाला है। आपके विरोधी शांत रहेंगे। संपत्ति के...

 HoroScope Today: 16 Sep 2021

HoroScope Today: जानिए कैसा रहेगा आज का आपका दिन?


मेष (Aries)

Birth Time: March 21 -April 19

आज आपका दिन शुभ रहने वाला है। आपके विरोधी शांत रहेंगे। संपत्ति के सौदे संभव है। अनावश्यक विवाद से बचें। आज व्यापार निवेश से लाभ संभव है। रोजगार प्राप्ति का योग बन रहा है। मित्रों से अच्छे संबंध बनेंगे। रिश्तेदार आपकी कार्यों में मदद करेंगे। सकारात्मक सोच बनाए रखें। बजरंग बाण का पाठ करें। दिन शुभ होगा।


 वृष (Taurus)

Birth Time: April 20 - May 20

आज आप यात्रा पर जा सकते हैं। धार्मिक कार्यों में मदद करेंगे। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन शुभ फल देने वाला है। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। कोर्ट कचहरी के कार्यों में सफलता हाथ लगेगी। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। अधिकारियों से संबंधों में घनिष्टता आएगी। पुराना रोग ठीक होगा, सावधानी बरतें। 


मिथुन (Gemini)

Birth Time: May 21 - June 21

आज आप पूरे दिन सावधान एवं सतर्क रहें। विवाद से बचें। विवाद कष्ट दे सकता है। व्यर्थ की भागदौड़ बनी रहेगी। आज किसी भी कार्य में जोखिम ना लें। चोट लगने की संभावना है। व्यापार अच्छा चलेगा। माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। सायंकाल होते-होते कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। संकट मोचन स्त्रोत का पाठ करें। 


कर्क (Cancer)

Birth Time: June 22 -July 22

आज आपको मेहनत का फल प्राप्त होगा।व्यवसाय में आज लाभ प्राप्त होगा। भविष्य की योजनाओं पर आज बल दे सकते हैं। बौद्धिक कार्य आपके मनोनुकुल फल देगा। पुत्री के विवाह की चिंता होगी। नए रोजगार के मार्ग खुलेंगे। पुराने मित्रों का सानिध्य प्राप्त होगा। अधिकारियों से हल्का वाद-विवाद संभव है। आज गौ माता को घी लगा रोटी खिलाएं, दिन शुभ होगा।


सिंह (Leo)

Birth Time: July 23 -August 22

ज बचपन के मित्रों से मुलाकात होगी। आज शॉपिंग करने जा सकते हैं। आज विदेश यात्रा की दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार संभव है। अपनों का साथ तथा सहयोग प्राप्त होगा। नेत्र का रोग उभर सकता है। शुभ समाचार प्राप्त होगा। आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आज कार्यों में चली आ रही रुकावट दूर होगी। माता रानी को पुष्प चढ़ाएं।


कन्या (Virgo)

Birth Time: August 23 -September 22

आज आप नया अवसर तलाश करने में सफल रहेंगे। धन प्राप्ति के अवसर हाथ लगेंगे। हल्की चिंता में वृद्घि होगी। पुत्र रत्न की प्राप्ति होगी। भगवान में आपकी आस्था मजबूत होगी। यात्रा सुखद तथा फलदाई होगी। व्यापार में लाभ होगा। आज कोई अपना आपको लाभ दे सकता है। आया हुआ दुख तुरंत दूर होगा। किसी पर ज्यादा विश्वास न करें, आपके लिए अच्छा होगा। 

HoroScope Today: जानिए कैसा रहेगा आज का आपका दिन?


Your HoroScope- आज का राशिफल

तुला (Libra) 

Birth Time: September 23 -October 23

आज आप तीर्थ स्थल पर दर्शन हेतु जाने का विचार कर सकते हैं। विवाद करने से क्लेश हो सकता है। किसी भी काम में जोखिम ना लें। चिंता भय जो मन में बना हुआ है वह आज दूर होगा। आज बनते कार्य में रुकावट दूर होगी। आज विरोधी भी आपकी सराहना करेंगे। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आज आप श्वेत पुष्प शिवजी को चढ़ाएं। मनोकामना पूरी होगी


वृश्चिक (Scorpio)

Birth Time: October 24-November 22

आज बकाया धन वसूल होगा। कई सालों की मेहनत आज रंग लाएगी। व्यापार निवेश से लाभ संभव है। आज आप दूसरों को रोजगार देने में सफल होंगे। आपके सहयोगी हर कदम पर आपका साथ देंगे। यात्रा में रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। पुत्र के भविष्य को लेकर चिंता बढ़ेगी। सायंकाल आपके चाहने वालों से अपनी मुलाकात संभव है। आज वाहन से सावधानी बरतें।


धनु (Sagittarius)

Birth Time: November 23-December 21

आज आपकी प्रत्येक कार्य में रुचि बढ़ेगी। नई योजनाएं लागू होंगी, जिससे भविष्य में लाभ होगा। आज निवेश शुभ रहेगा। आज आप के मान सम्मान में वृद्धि होगी। शत्रु शांत रहेंगे। दूसरों की मदद के लिए आप आगे आएंगे। आपके अंदर सहनशक्ति कूट-कूट कर भरी रहेगी। समाज में आप की वाहवाही होगी। गुरु का आगमन आपके यहां होगा। मिष्ठान की प्राप्ति होगी।


मकर (Capricorn)

Birth Time: December 22 -January 19

आज प्रियजन या नजदीकी दोस्त के साथ हल्की बहस हो सकती है। अपने मिजाज को संतुलित रखें। समय आपके लिए शुभ रहने वाला हआई। फुर्सत में आज आप रहेंगे। कूटनीति में आपका प्रभाव बना रहेगा। धार्मिक यात्रा में शामिल हो सकते हैं।  मन प्रसन्न रहने वाला है। रुके हुए कार्यों में गति आएगी। साक्षात्कार परीक्षा में सफलता मिलेगी। निवेश शुभ रहेगा। रोली का तिलक लगाएं।


कुम्भ (Aquarius)

Birth Time: January 20 -February 18

आज जोखिम जमानत के कार्यों को नज़रअंदाज़ कर दें। जीवनसाथी से भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। पार्टी पिकनिक का आनंद ले सकते हैं। कार्यों में आ रही रुकावटें दूर होंगी। मित्र जनों से मुलाकात संभव है। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। आज मंदिर में दर्शन पूजन करने जाएंगे। फालतू की बातों को नजरअंदाज करें। ऑफिस में आपके कार्यों की सराहना होगी।


मीन (Pisces)

Birth Time: February 19 -March 20

आपके जूनियर को आपकी जरूरत पड़ सकती है। मन में आज किसी प्रकार का भ्रम ना पालें। परिवार जनों के साथ समय व्यतीत होगा। बढ़ा हुआ तनाव कम होगा। कार्यस्थल पर नए लोगों से मुलाकात होगी।  आज विशेष सावधानी बरतें। आज आप ज़्यादा इमोशनल होंगे। आपके ऊपर जिम्मेदारी बढ़ेगी। सुबह की शुरुआत अच्छी रहेगी। जीवन का लाभ उठाएंगे। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।


1 comment

Advertisment