Your HoroScope: आज इन राशि वालों की किस्मत देगी साथ - 5MINUTES NEWS

Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

MUST READ

latest

Your HoroScope: आज इन राशि वालों की किस्मत देगी साथ

 Your HoroScope: 17 Sept मेष-  आज दोपहर के बाद का समय आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। किसी मीटिंग में आप भाग ले सकते हैं। आज बहुमूल्य कार्य कर ...

 Your HoroScope: 17 Sept

Your HoroScope: आज इन राशि वालों की किस्मत देगी साथ

मेष-  आज दोपहर के बाद का समय आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। किसी मीटिंग में आप भाग ले सकते हैं। आज बहुमूल्य कार्य कर सकते हैं। विरोधी आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। किसी नए कार्यों का उत्तरदायित्व मिल सकता है। आज वर्षों का रुका हुआ कार्य पूरा होगा। गौशाला में जा सकते हैं। गुरु वाणी का आनंद प्राप्त होगा। पत्नी का सहयोग प्राप्त होगा।

वृष-  आज के दिन आप नया रोजगार खुल सकते हैं। कुछ महत्वपूर्ण कार्य हेतु घर से बाहर जाना होगा। संतान पक्ष से मन थोड़ असंतुष्ट रहने वाला है। सरकारी कार्यों में थोड़ी जद्दोजहद करनी पड़ सकती है। अधिकारियों को अपनी मीठी बातों से अपने पक्ष में कर सकते हैं। आजीविका के कार्यों से जुड़े हुए कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।

मिथुन-  आज अपनी मान मर्यादा बचाने में सफलता हासिल करेंगे। रिश्तेदारों का सहयोग प्राप्त होगा। आज आप कोई गुप्त। चिंतन कर सकते हैं। शत्रुओं का षड्यंत्र आप पर विफल होगा आप प्रत्येक विपदा से बाहर निकल जाएंगे। माता-पिता का ख्याल रखें। माता रानी का दर्शन करें। कार्य सफल होगा।

कर्क- आज के दिन आप दूसरों के लिए कुछ कर दिखाएंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आज आप अपने वादे पर खरा उतरेंगे। आज का समय आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपकी पहचान किसी के लिए रामबाण साबित होगी। आज घर पर मेहमान आ सकते हैं। व्यवसायियों के लिए आज का दिन खास रहने वाला है। बड़े बुजुर्गों का ध्यान रखें। भगवान गणेश जी का जप करें।

सिंह-  आज आप परामर्श के कार्यों में लगे रहेंगे। अपने प्रिय जनों के स्वास्थ्य के बारे में काफी चिंतित रहेंगे। किसी चिकित्सक से सलाह परामर्श ले सकते हैं। आज दौड़-धूप ज्यादा रहने वाली है। व्यवसायियों के लिए आज का दिन चिंताजनक रहने वाला है। विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ रहने वाला है। किसी मंदिर में फल दान करें।

कन्या-  आज आपकी बातों से प्रत्येक व्यक्ति मंत्रमुग्ध हो जाएगा। आप द्वारा किया गया कार्य काफी सराहनीय रहने वाला है। धन कमाने के नए रास्ते खुलेंगे। आत्मबल मजबूत होगा। किसी कारण किसी से हल्का विवाद हो सकता है। अपने आपको समाज में आप उत्साहित एवं मजबूत दिखाएंगे। अधिकारी आप पर प्रसन्न रहेंगे। किसी ब्राह्मण को दान दें।

Your HoroScope

तुला-  आजा प्रत्येक कार्य को सुनियोजित तरीके से करेंगे। वाक्पटुता में आज आपको कोई हरा नहीं सकता है। सकारात्मक सोच से आप ओत-प्रोत रहेंगे। मानसिक संतुलन सही रहेगा। अर्थ का आगमन होगा। कोर्ट कचहरी से होने वाला कार्य आज बाधित हो सकता है। अपनी बुद्धि का प्रयोग करें। कार्य क्षेत्र में आज आपका हौसला सातवें आसमान पर होगा। यात्रा न करें।

वृश्चिक-  किसी विश्वसनीय दोस्त मित्र से आजाद झटका खा सकते हैं। समाज में आपका नाम लोग गर्व से लेंगे। अर्थ बल थोड़ा आज प्रभावित कर सकता है। संतान का सहयोग प्राप्त होगा। दूरगामी सोच रहेगी। वाहन खरीदने का विचार बना सकते हैं। अधिकारी वर्ग आप पर मेहरबान रहने वाले हैं। अपनी क्षमता दूसरों को ना बताएं। स्वास्थ्य में हल्की गिरावट आ सकती है। माता रानी को नारियल चुनरी चढ़ाएं।

धनु-  लोगों की नजर में आज आपकी प्रतिष्ठा बनी रहेगी। आज आपको किसी सभा या समाज हित में मंच से बोलने का मौका प्राप्त होगा। आंख बंद करके आज पैसा खर्च ना करें। झूठी वाहवाही कर आप से कोई पैसे ऐंठ सकता है, सावधान रहें। आज किसी भी कार्य में संकोच न करें। अपनों से आज कुछ ना छिपाएं। धन के स्त्रोत बढ़ाने में समय लग सकता है।

मकर-  आपके निजी व्यापार व्यवसाय के संबंध में विस्तार होगा। विस्तारवादी कार्यों में आप की योजना सफल होगी। समय आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। किसी को आज आर्थिक सहायता दे सकते हैं। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाएंगे। सहयोगियों पर अपना कार्य पूर्णतया छोड़ सकते हैं। कार्य सफल होगा। मन को एकाग्र रखें।

कुंभ- आज किसी कारणवश आपके मन में बहुत अशांति रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग ना के बराबर रहने वाला है। सामाजिक ताना-बाना गड़बड़ा सकता है। आर्थिक स्थिति में थोड़ा सुधार होगा। अधिकारियों की फटकार पड़ सकती है। मन में नकारात्मक विचार ना आने दें। ससुराल पक्ष का सहयोग प्राप्त होगा।

मीन-  आज आप सभी कार्यों को निपटाने में लगे रहेंगे। आप अपने मन की बात अज्ञात रखेंगे। प्रशासनिक कार्य पूरे होंगे। आज दिनभर व्यस्त रहेंगे। आत्मीय जनों का साथ प्राप्त होगा। आप की मनोदशा पहले से ज्यादा सुधरेगी। आज धार्मिक कार्यों में भाग ले सकते हैं। धनोपार्जन के विषय में सोच सकते हैं। अपना कार्य उत्साह के साथ करेंगे। इष्ट देव का पूजन करें। दिन शुभ होगा।


No comments

Advertisment