HoroScope Today: आज इन राशि वालों को धन प्राप्ति होगी - 5MINUTES NEWS

Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

MUST READ

latest

HoroScope Today: आज इन राशि वालों को धन प्राप्ति होगी

HoroScope Today: 18 September मेष-  आज के दिन आप नकारात्मक सोच पर काबू पा सकते हैं। आपको पूर्ण रूप से कार्य करने का मौका मिलेगा। शुरू किए गए...

HoroScope Today: 18 September

HoroScope Today: आज इन राशि वालों को धन प्राप्ति होगी

मेष-  आज के दिन आप नकारात्मक सोच पर काबू पा सकते हैं। आपको पूर्ण रूप से कार्य करने का मौका मिलेगा। शुरू किए गए कार्यों में रुचि बढ़ेगी। रुका हुआ व्यवसाय शुरू हो सकता है। आज वाद-विवाद से काफी दूर रहें। प्रशासनिक संबंधी कार्य पूरा होग।  सामाजिक कामों में काफी व्यस्तता रहेगी। आज काम में ज्यादा फायदा होगा।

वृष-  आज आपका दिन खुशनुमा माहौल में व्यतीत होगा। व्यक्तिगत समस्या को सुलझाने में सफलता हासिल करेंगे। परिवार जनों का सहयोग प्राप्त होगा। पैसों की लेन-देन में काफी सावधानी बरतें। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कोई पुराना मित्र परेशानी से बाहर निकाल सकता है। अपनी बुद्धि का प्रयोग करें। शनि भगवान का दर्शन करें।

मिथुन-  आज के दिन आप एनर्जी से परिपूर्ण रहेंगे। पत्नी के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। अचानक कार्यों के बनने से मन प्रसन्न होगा। निवेश आदि से लाभ होगा। रोजगार प्राप्त करने में कामयाबी हासिल करेंगे। परीक्षादी में सफलता हाथ लगेगी। पुराने रिश्ते मजबूत होंगे। वर्षों से ना मिलने वाला धन अचानक प्राप्त होगा। शत्रु का मनोबल कमजोर होगा।

कर्क-  आज मेहनत का फल विलंब से प्राप्त होगा। व्यर्थ की दौड़ धूप रहेगी। अनावश्यक विवाद ना करें। धैर्य पूर्वक कार्य करें। व्यवसाय में ज्यादा धन्न ना लगाएं। बिना सोचे समझे किसी कार्य को हाथ न लगाएं। अवसादी लोगों से सावधान रहने की जरूरत है। किसी मित्र की सहायता कर सकते हैं। चिकित्सा से जुड़े लोगों के लिए समय सही रहने वाला है वाहन चलाते समय सावधान रहें। दिन शुभ होगा।


सिंह-  आज आपका दिन शुभ रहने वाला है। व्यवसाय में प्रगति का योग बन रहा है। जीवन साथी को लेकर आप काफी परेशान कर सकते हैं। परिवार जन आपस में प्रसन्न रहेंगे। विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ रहने वाला है। इस समय मानसिक परेशानियां समाप्त होगी। आज यात्रा सुखद होगी। कार्य सफल रहेगा आयु को लेकर चिंतित रहेंगे। आपके घर गुरु का आगमन होगा। 

कन्या- सामाजिक कार्य में आप का मन लगेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन सुखद रहने वाला है। आज आपके मन में धार्मिक भावनाओं का उदय होगा। सेहत आज अच्छा रहने वाला है। मानसिक रोग से घरेलू समस्या का सामना करना पड़ेगा। व्यवसाय में सफलता प्राप्त होगी। नौकरी वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा।

HoroScope Today

तुला-  आज मांगलिक कार्य में भाग ले सकते हैं। धन प्राप्ति का योग बन रहा है। समाज में किया गया प्रयास सफल होगा। ससुराल पक्ष से रिश्ता मजबूत होगा। कठोर वाणी और यात्रा से बचे। हल्की नोकझोंक हो सकती हैं। अपना बहुमूल्य समय व्यर्थ में ना गवाएं। आपकी नीति सबको प्रिय लगेगी। मांस पेशियों में अकड़न बढ़ सकती है।

वृश्चिक- आज का दिन आपके लिए शुभ समाचार लेकर आएगा। आय में पहले से ज्यादा वृद्धि होगी। राजकीय बाधा दूर होगी। नौकरीपेशा वालों के लिए आज प्रमोशन का योग बन रहा है। आज आपकी चिंता दूर होगी। संतान पक्ष में वृद्धि का योग है। पत्नी का खास ख्याल रखना होगा। भाई का सहयोग प्राप्त होगा। आज किसी ने कहा सुनी ना करें। व्यर्थ की भागदौड़ से बचें।

धनु-  आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। पुराना रोग उभर सकता है। आपका समय स्वतः लाभदायक होगा। वाणी पर विशेष नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित रहेंगे। समय आज दिन भर घर में व्यतीत होगा। आज स्वादिष्ट भोजन का लाभ ले सकते हैं। नौकरी पेशा वाले आज सावधान रहें। आपका प्रयास आशाजनक रहने वाला है। लघु यात्रा का योग है।

मकर-  आज आपके मन में एकाग्रता का अनुभव होगा।स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहेंगे। पत्नी का स्वास्थ्य नाजुक रहने वाला है। नकारात्मक विचारों से दूरी बनाएं। दूसरे पर ज्यादा विश्वास न करें। आपको नुकसान हो सकता है। बुजुर्गों के साथ विचार मिल सकता है। कोर्ट कचहरी में आज कार्य बाधित रहने वाला है। तरक्की का नया मार्ग ढूंढ सकते हैं। अल्पकालिक लाभ ना लें।

कुंभ-  आज पुराने रिश्ते मजबूत होंगे। माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। भाग्य उन्नति का प्रबल योग बन रहा है। अनावश्यक बातों में समय नष्ट ना करें। आज महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। व्यापार के काम से बाहर जा सकते हैं। किसी महिला मित्र से मुलाकात संभव है। किसी को आज भोजन के लिए घर पर बुला सकते हैं। साहित्य एवं कला में रुचि बढ़ेगी।

मीन-  आज आप तन मन से स्वस्थ रहेंगे। कोई भी फैसला सावधानीपूर्वक करें। वैवाहिक सुख की अनुभूति होगी। आज आत्मविश्वास बना रहेगा। पदोन्नति का योग प्रशस्त होगा। अधिकारी आप पर प्रसन्न रहेंगे। घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा पुत्र के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।  सायं काल में घर पर कोई मेहमान आ सकता है। घर खरीदने का विचार बना सकते हैं।

No comments

Advertisment