HoroScope Today: 21 September मेष- आज आपका मन संतोषजनक नहीं रहने वाला है व्यय बढ़ेगा चिंता में वृद्धि हो सकती है प्रेम प्रसंग में अनुकूलता ...
HoroScope Today: 21 September
मेष- आज आपका मन संतोषजनक नहीं रहने वाला है व्यय बढ़ेगा चिंता में वृद्धि हो सकती है प्रेम प्रसंग में अनुकूलता मिलेगी राज्य की बाधा दूर होगी आज अवसाद से बचे रोजगार की तलाश में आप जा सकते हैं साक्षात्कार में लाभ प्राप्त होगा कुछ भागदौड़ व्यर्थ का हो सकता है आज आप बिस्कुट खिलाए कुत्तों को सूर्य नारायण को अर्घ्य दें।
वृष- आज आपको आपके कार्यों में सफलता मिलेगी। पार्टी पिकनिक का आनंद ले सकते हैं। मेहनत का फल आपको प्राप्त होगा। किसी व्यक्ति का सहयोग ले सकते हैं। विवाद आज आपसे कोसों दूर रहने वाला है। अनावश्यक बातों से बचेंगे। पराक्रम में वृद्धि होगी। कीमती वस्तु गुम हो सकती है, पर अथक प्रयास के बाद मिल जाएगी। गरीबों को वस्त्र दान करें।
मिथुन- आज व्यापार व्यवसाय में लाभ होगा। अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा सायं काल तक शुभ समाचार मिलने का योग है। विगत वर्षों से रुका हुआ कार्य पूरा होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कहीं यात्रा करने का विचार बना रहे हैं जो सुख प्राप्त कराएगा। आस्था में मन लगेगा। विद्या अध्ययन में रुचि बढ़ेगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद लें।
कर्क- आज सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। जितनी मेहनत करेंगे उतना आपको फल प्राप्त होगा। यात्रा करने का विचार त्याग दें। परीक्षा साक्षात्कार में सफलता प्राप्त होगी। आज खर्च में अधिकता ना करें। पुराने मित्रों से मिलन संभव है। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। विरोधी अशांत रहेंगे, परंतु आप सावधान रहेंगे
सिंह- आज आपके घर में खुशनुमा माहौल बना रहेगा। किसी बड़े अधिकारी से मुलाकात संभव है। आपकी मानसिकता एक सही दिशा में काम करेगी। किसी भी कार्य में रुचि बढ़ेगी। व्यापारी वर्ग आज आपसे काफी खुश रहने वाला है। आज नई योजना बना सकते हैं। आपके कार्यों को देखकर सभी मंत्रमुग्ध हो जाएंगे। रोजगार की तलाश पूरी होगी। गरीबों को दान करें।
कन्या- आज आप यात्रा पर जा सकते हैं। जीवनसाथी से चली आ रही अनबन दूर होगी। धन का श्रोत बढ़ेगा। मन प्रसन्न रहेगा। कार्यों में आ रही बाधा दूर होगी। आज किसी पर ज्यादा विश्वास न करें। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। आत्मबल बढ़ेगा। विरोधी मित्र होंगे। अपनी प्रशंसा स्वयं करने से बचें। गणेश जी का दर्शन शुभ होगा।
HoroScope Today, Your Horoscope
तुला- आज आप पराक्रम में अपना कार्य पूरा करेंगे। दोस्तों और भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। आज आप कोई बड़ा काम निपटा सकते हैं। किसी अपने रिश्तेदार को लेकर थोड़ी परेशानी महसूस कर सकते हैं। अपनी बात बड़ी चालाकी से रखने में कामयाब होंगे। थोड़ी परेशानी आ सकती है। मेहमानों का खास ख्याल रखें। सूर्य कवच का पाठ करें।
वृश्चिक- आज आपके शरीर में थकान ज्यादा रहेगी। पूरे दिन आप व्यस्त रहने वाले हैं। मानसिक परेशानी समाप्त होगी। सकारात्मक परिणाम प्राप्त करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। समझदारी तथा विवेक से काम लें। किसी को उधार ना दें। वाणी पर नियंत्रण रखें। आज मित्रों का संग मिलेगा। किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा संभव है। नजदीकी रिश्तेदार आज आपके घर आ सकते हैं। संदेह दूर करें।
धनु- आज आप किसी को गिफ्ट दे सकते हैं। अपना काम बनाने में माहिर होंगे। आप पूरे दिन अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर ध्यान देंगे। सुस्ती और विश्राम आपको परेशानी में डाल सकती है। आप अपने मन की सुनिये। सोशल मीडिया का सहारा ले सकते हैं। आपकी सफलता को देखकर सभी आश्चर्य करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में बदलाव हो सकता है। महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त होगी।
मकर- आज आप अपनी भावनाओं को नियंत्रित रखें। आप किसी बात को लेकर ज्यादा उत्तेजित हो सकते हैं। आपको कुछ अप्रिय स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव कर सकते हैं। आज आपके ज्ञान क्षेत्र का विस्तार होगा। कोई आप पर व्यंग कर सकता है। उसको जवाब ना दें, वो खुद लज्जित हो जाएगा। स्थान परिवर्तन का मन बना सकते हैं। आज आराम के मूड में रहेंगे।
कुंभ- आज आपको कोई बड़ा ऑफर मिलने वाला है। फायदा होने का योग दिख रहा है। इच्छाएं-जरूरतें बढ़ सकती हैं। बहन के घर जाना हो सकता है। आपके साथ कोई सुखद घटना घट सकती है। महत्वकांक्षाओं पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। किसी भी काम में लापरवाही न करें। खर्च ज्यादा बढ़ेगा। नकारात्मक मानसिकता वाले लोगों से दूर रहें। दिन शुभ होगा।
मीन- रिश्तेदार आज आप पर मेहरबान होंगे। परिवार का समर्थन प्राप्त होगा। अनुभवी लोगों से आज कुछ सीख सकते हैं। मौके का फायदा उठाएं। कोई आपकी मदद मांग सकता है। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आपको शक्तिशाली सामर्थ्यवान और विद्वान लोगों का सानिध्य प्राप्त होगा। आज विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। आपको अपने कार्य क्षेत्र में कोई नया दायित्व मिल सकता है
No comments