जानिए शारदीय नवरात्रि 2021 का शुभाशुभफल के बारे में

शारदीय नवरात्र 2021 का शुभारंभ अश्विन शुक्ल पक्ष प्रतिपदा दिनांक 7. 10 2021 दिन गुरुवार को हो रहा है। नवमी 14 अगस्त 2021 दिन गुरुवार विजयादशमी 15.10.2021 दिन शुक्रवार।



जो साधक मां जगदंबा का विधिवत पूजन व्रत अनुष्ठान करते हैं, दुर्गा सप्तशती का संपूर्ण पाठ करते या ब्राह्मणों के द्वारा करवाते हैं, मां उनकी सारी मनोकामना पूर्ण करती है और अंत में उन्हें देवीलोक की प्राप्ति होती है। 

चलिये जानते हैं कि इस नवरात्रि में मां का आगमन और गमन किस पर होगा? और आगमन गमन का शुभ फल क्या होगा?


 ||मां दुर्गा जी का आगमन विचार||

श्लोक-

शशि सूर्य गजारूढ़ा, शनिभौमे तुरंग में।

गुरौ शुक्र च दोलायां बुद्धे नौका प्रकीर्तिताः।।

शुभाशुभफल

गजे च जलदा देवी, छत्रभंगस्तुरंगमे।

नौकायां सर्वसिद्धि: स्यात दोलायां मरणं ध्रुवं।।J

|माँ दुर्गाजी का गमन विचार|| शुभाशुभ फल विचार

श्लोक-

शशि सूर्य दिने यदि सा विजया, महिषागमनेरुजशोककरा।

शनि भौम दिने यदि सा विजया चरणायुधयान करी विकला।।

बुध-शुक्र दिने यदि सा विजया गज वाहनगा शुभवृष्टि करा।

सुरराज गुरौ यदि सा विजया नर वहनगा शुभ सौख्यकरा।।

इस वर्ष आगमन डोला (डोली) फल-मरणं

इस वर्ष गमन गज (हाथी) फल- सुवृष्टि

आचार्य पंडित राजेश चतुर्वेदी "राधे जी" (काशी वाले) ज्योतिर्विद व्याकरणाचार्य बी. एड. सूचनाविज्ञान शास्त्री "वैदिक" कर्मकांड भास्कर, भागवत कथा वाचक 

यज्ञादि धार्मिक अनुष्ठान जप कुंडली बनवाने तथा ग्रहदोष, वास्तु शांति निवारण हेतु संपर्क करें।।

Mobile: 7985958845

Whatsapp No- 9554671601

आज से पूरे नवरात्रि तक अलग-अलग पोस्ट पढ़ें तथा लाइक शेयर और कमेंट्स जरूर करें। जय माता दी।

 

Post a Comment

0 Comments