मेष- आज आपका दिन मध्यम रहने वाला है। सफलता प्राप्त हेतु ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। साहस बनाए रखें। आज आप कर्म पर भरपूर जोड़ देंगे। मनोबल...
मेष- आज आपका दिन मध्यम रहने वाला है। सफलता प्राप्त हेतु ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। साहस बनाए रखें। आज आप कर्म पर भरपूर जोड़ देंगे। मनोबल बना रहेगा। किसी कर्मचारी से वाद-विवाद बढ़ सकता है। कोई आपके कामों में रोड़ा अटका सकता है। अपनी शक्ति सामर्थ्य से शत्रु पर भारी पड़ेंगे। किसी पर आज पूर्णतया विश्वास न करें। सूर्यांश प्रदान करें।
वृष- अपने कार्य क्षेत्र में आप भ्रमण पर जा सकते हैं। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में चुके नहीं। समय आपके पक्ष में रहने वाला है। अपनी बात दूसरों से मनवाने में कामयाबी हासिल करेंगे। मानसिक व्यग्रता और तनाव दूर होगा। कोई अपना आपको गिफ्ट देगा। दूर देश से आए अतिथि का साथ मिलेगा। पूरे दिन व्यस्त रहेंगे। पूंजी को लेकर खुशखबरी मिलेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा को बनाए रखें। बच्चों को पुस्तक भेंट करें।
मिथुन- आपके सभी कार्य पूरे होंगे। दुश्मनों की तिरछी नजर आप पर रहने वाली है। आज किसी के साथ टकराव ना करें। व्यवसाय में फायदा पहुंचेगा। वर्षों से रुका हुआ धन मिलने के रास्ते बनेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क और सावधान रहें। आज पूरे दिन अपने काम में मगन रहेंगे। दूसरों के काम करने के लिए आप प्रशासन की मदद ले सकते हैं। पत्नी आज बाजार शॉपिंग हेतु जाएगी। कट्टी कटु सत्य ना बोलें।
कर्क- भौतिक और सांसारिक दृष्टिकोण आज के दिन कुछ बदल सकता हैम किसी व्यक्ति की सहायता हेतु धन खर्च करेंगे। पारिवारिक जीवन में थोड़ा उतार-चढ़ाव संभव है। आज कोई आपका मनोबल तोड़ने का प्रयास करेगा। विद्यार्थियों के भविष्य को लेकर अलग विचार बनेगा। पशुओं का क्रय-विक्रय संभव है।आज विरोधी मित्र की तरह बर्ताव करेंगे।
सिंह- आज कुछ स्वार्थी व्यक्ति आपके साथ टकराव करने का प्रयास करेंगे। किसी को फायदा पहुंचा सकते हैं। अपने लक्ष्य को भटकने ना दें। अपनी जमा पूंजी पर सही तरीके से नियंत्रण रखें। अपनी पैतृक संपत्ति को बचाने का प्रयास करें। धार्मिक आयोजन में भाग लेंगे। अगली राजनीति की रणनीति पर चर्चा होगी। बड़े बुजुर्गों का सम्मान करें। फिजूलखर्ची और लापरवाही से बचें।
कन्या- जहाँ पर कार्यरत थे वहां पर आज चुप रहना ही बेहतर है। पैसों की लेन-देन में सावधानी बरतें। आज ऑफिस से विलंब घर लौटेंगे। अपने कार्यों पर आपको ज्यादा ध्यान रहने वाला है। आज व्यवसाय मंदा रहने वाला है। आज आप अपनी बुद्धि से काम लें। अपने आप को मूर्ख बनाने का प्रयास करेंगे। किसी के दबाव में काम करना पसंद नहीं करेंगे। गुरु वाणी का सहारा लें।
HoroScope Today
तुला- आज किसी महत्वपूर्ण कार्यक्रम में भाग लेंगे। आपके रुके हुए कार्यों में गति आएगी। शासन सत्ता का भरपूर लाभ मिलने वाला है। पुराने विवादों में विजय हासिल हो सकती है। अपनों का भरपूर सहयोग। मिलेगा घुटनों के दर्द से थोड़ी परेशानी बढ़ सकती है। आज किसी काम में लंबी छलांग लगा सकते हैं। पुराने पार्टनर से मुलाकात संभव है, जो फायदेमंद साबित होगा।
वृश्चिक- आज के दिन अपने अभ्यास और अनुभव से सफलता हासिल करेंगे। कोई मनमानी करने का प्रयास करेगा। आज उचित कदम उठा सकते हैं। भाई के साथ वाद-विवाद से बचें। चिकित्सकों के लिए आज का दिन आहम है। मान-सम्मान बना रहेगा। कोई आपको बहुमूल्य उपहार दे सकता है। स्वादिष्ट भोजन प्राप्त होगा। यात्रा हेतु उच्च विचार बना सकते हैं।
धनु- आज मुकाबले में कोई प्रतिद्वंदी खड़ा हो सकता है। जिस पर आपको विश्वास है वही धोखा देने का प्रयास करेगा। कार्यों में आज लापरवाही ना बरतें। दूसरों के साथ उचित व्यवहार करेंगे। मानसिक रोग मन में ना पालें। पिता की सेहत में हल्का सुधार होगा। आज किसी काम से ससुराल जाना हो सकता है। व्यवहार पक्ष मजबूत होगा। मछली को आटा की गोली बनाकर खिलाएं।
मकर-आज आप सफलता के नए मार्ग को चुन सकते हैं। पत्नी के साथ नोकझोंक संभव है। आज आप सही समय पर उचित निर्णय लेंगे। अच्छे कार्यों के प्रति जागरूकता आएगी। पुरानी बातों पर बल देंगे। आज आप उच्च पहुंच रख सकते हैं।अधिकारियों से सहयोग प्राप्त होगा। लोग आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। फिजूल की बातों से बचें। आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें।
कुम्भ- आज पारिवारिक जीवन में उत्साह का वातावरण रहेगा। वित्तीय क्षेत्र में कुछ समस्या पैदा हो सकती है। जहां तक संभव हो आर्थिक मामलों में सावधान रहें। आज आपकी छोटी सी गलती या लापरवाही भारी संकट में डाल सकती है। सोच समझकर रणनीति बनाएं। प्रतिनिधियों का सहयोग मिलेगा। किसी अजनबी व्यक्ति को लिफ्ट ना दें। आज भारी भरकम सामान ना उठाएं। कुत्ते को बिस्किट खिलाएं।
मीन- आज आप अपने मित्रों और परिजनों के लिए चिंतित रहेंगे। अपना काम छोड़कर फालतू समय ना बिताएं। धार्मिक पुस्तकों के अध्ययन में मन लगेगाम आज नई जिम्मेदारी लेने से पीछे ना हटें। जल्द ही आपके हालत बेहतर होंगे। दूसरों के कार्यक्षेत्र में दखल ना दें। आपकी गंभीरता से दुश्मन भी हैरान रहेंगे। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जमा पूंजी को बढ़ाने पर काम करेंगे।
No comments