HoroScope Today: 8 October मेष- आज आप खुशहाल रहेंगे। आर्थिक परेशानी दूर होगी। किसी अजनबी का सहयोग प्राप्त होगा। आज सुख सुविधा पर ध्यान देंग...
HoroScope Today: 8 October
मेष- आज आप खुशहाल रहेंगे। आर्थिक परेशानी दूर होगी। किसी अजनबी का सहयोग प्राप्त होगा। आज सुख सुविधा पर ध्यान देंगे। व्यापार के काम से बाहर जा सकते हैं। टेक्निकल में आपकी सराहना होगी। लेखन का कार्य सफलता दिलाएंगे। नौकरी में लाभ का योग है। आप अपनी बुद्धि से दुश्मन को मित्र बना लेंगे।
वृष- घर परिवार में खुशनुमा वातावरण रहेगा। सभी सदस्य एक दूसरे का सहयोग करेंगे। माता-पिता आपको सरप्राइस दे सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगी। सायं काल मित्रों के साथ घूमने जा सकते हैं। धर्म के कार्य में मन लगेगा। पत्नी का स्वास्थ्य नरम हो सकता है। बुद्धि से काम लेंगे। सतर्कता बरतें।
मिथुन- आज आपको कब्ज संबंधी परेशानी हो सकती है। सादा भोज्य पदार्थों का सेवन करना लाभकारी रहेगा। परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। बेटी के द्वारा आज खुशखबरी मिल सकती है। माता के प्रति आपका झुकाव रहेगा। आज आप समाज में प्रतिष्ठा कमा सकते हैं। आज ईशान कोण में गाय घी का दीपक जलाएं।
कर्क- आज व्यापारिक कार्यों में साधारण बिक्री का योग बन रहा है। स्वास्थ्य सही पर रहने वाला है। आज किसी कारण कोई आप से उलझने का प्रयास करेगा। मौन रहें। यात्रा का विचार बना सकते हैं। नौकरी वालों के लिए इस हफ्ते में तरक्की का योग है। कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि का योग है। ध्यान करना लाभकारी हो सकता है। माता रानी को प्रसाद चढ़ाएं।
सिंह- आज आप कोई विशेष कार्य पूरा कर सकते हैं। नौकरी में किया गया प्रयास सार्थक होगा। तरक्की का योग है, किसी अपरिचित से मदद मिलेगी। जीवनसाथी से मतभेद सुलझ सकता है। आज आप किसी को पैसे ना दें, देने के बाद मिलने की आशा कम नज़र आ रही है। भगवान विष्णु का पूजन करें।
कन्या- आज का दिन आपके लिए नया सवेरा ला सकता है। पुत्रों का सहयोग प्राप्त होगा। घर-मकान लेने के बारे में आप सोच सकते हैं। सामाजिक कार्यों में आप हिस्सा लेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। सेहत के प्रति आप जागरूक रहें। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी।
तुला- आज आपका दिन प्रसन्नता में बीतेगा। आज भावनात्मक विचार मन में आएंगे। आपकी ऊर्जा का स्तर ऊंचा होगा, गप्पबाजी और अफवाहों से दूर रहें। बड़े व्यापारिक लेन-देन सम्भव है। आपका तनाव काफी हद तक कम हो सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
वृश्चिक- आज अपने परिवार की ज़रूरतों पर ध्यान दें। आज आपके मित्रों की संख्या बढ़ेगी। आज किसी पार्टी में जा सकते हैं। कहीं बाहर जाने की योजना बना सकते हैं। वैवाहिक जीवन में परिस्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं। सगे-संबंधियों से सहयोग प्राप्त होगा।
धनु- आज आपका दिन मध्यम रहने वाला है। आज नया बिजनेस शुरू करेंगे। जो भी फैसला करें, धीरज के साथ करें। जल्दी बाजी में लिया गया निर्णय हानिकारक सिद्ध हो सकता है। किसी अजनबी पर बिल्कुल विश्वास न करें। कोई पुराना मित्र आप से बिजनेस के लिए कर बात करेगा। माता के स्वास्थ्य को लेकर आपकी चिंता रहेगी दूर होगी। सरकारी लोगों से मुनाफा हो सकता है। किसी अनुभवी शख्स से सलाह लें।
मकर- घर परिवार में आज खुशनुमा माहौल हो सकता है। सरकारी आर्डर मिल सकता है। अधिकारियों में आपकी पैठ बरकरार रहेगी। परिवार में आज समझदारी का स्वभाव भाव रहने वाला है। आज आप शरीर को आराम दे सकते हैं। व्यापार में नई डील होगी। नौकरीपेशा वालों के लिए समय सुबह है। घर परिवार में कोई खिंचाव नहीं होने वाला है। माता रानी का पाठ करें।
कुम्भ- आज आप किसी को धन ना दें। व्यापार में हल्की उलझन आएगी। अधिकारी आज आपसे खुश नहीं रहने वाले हैं। सर्दी जुकाम हो सकता है। ठंडे पदार्थों का सेवन से बचें। धन को लेकर नई योजना सफल होगी। मन की गति को अपने वश में रखें। किसी अजनबी से ज्यादा संपर्क ना करें। पिता का भरपूर साथ मिलेगा। नवनिर्माण मंत्र का जाप करें।
मीन-आज निवेशादि से बचे। धातु से संबंधित कार्यों में असफलता होगी। धन के लिए कुछ सहयोग प्राप्त होगा। मंदिर दर्शन करने जाएंगे। माता का स्वास्थ्य नरम होगा। पड़ोसी का व्यवहार सही रहेगा। मेडिकल क्षेत्र वालों के लिए समय शुभ रहने वाला है। घर परिवार आपके बहुत काम आएगा बच्चों के खिलौने दे सकते हैं।
No comments