HoroScope Today: आज इन राशि वालों पर बरसेगा महादेव का आशीर्वाद - 5MINUTES NEWS

Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

MUST READ

latest

HoroScope Today: आज इन राशि वालों पर बरसेगा महादेव का आशीर्वाद

HoroScope Today- 19 July 2022 Tuesday मेष-   आज आप खान-पान पर संयम बरतें। लापरवाही बीमारी की वजह बन सकती है। मनोरंजन पर जरूरत से ज्यादा खर्च...

HoroScope Today- 19 July 2022 Tuesday

HoroScope Today: आज इन राशि वालों पर बरसेगा महादेव का आशीर्वाद


मेष-  आज आप खान-पान पर संयम बरतें। लापरवाही बीमारी की वजह बन सकती है। मनोरंजन पर जरूरत से ज्यादा खर्च हो सकता है। आपसी मतभेद दूर होगा। आगामी प्लान बना सकते हैं। भागदौड़ थोड़ी बनी रहेगी। कार्य क्षेत्र में परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी। आपका आकर्षक और चुंबकीय व्यक्तित्व सभी के दिलों पर जम जाएगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। रुद्राभिषेक करें।

हमारे Youtube चैनल को जरूर सब्सक्राइब करें:बिहटा-बक्सरफोरलेन:- https://youtu.be/vK4nc_MDnto




वृष-  आप जल्दी लंबे समय से चली आ रही किसी बीमारी से निजात पाएंगे। आज कोई अपना आपको कुछ तनाव दे सकता है। लेकिन आप उससे बाहर निकल जाएंगे। आप अच्छा पैसा बना सकते हैं। अपने प्रिय के बिना समय बिताने में दिक्कत महसूस करेंगे। आज आप कार्य क्षेत्र में आलोचनाओं का शिकार हो सकते हैं। सुनी सुनाई बातों पर आंख बंद करके विश्वास ना करें। आध्यात्मिकता की तरह आपका झुकाव होगा। शिव पंचाक्षर मंत्र का जप करें।


मिथुन-  आज आप दूसरों की शिकायत करने या सुनने से दूर रहें। अपना रुख हमेशा सकारात्मकता की ओर रखें। वाहन सुख संभव है। पड़ोसी आपका सम्मान करेंगे। खर्चों में इजाफा होगा। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। अपने जज्बात पर काबू रखें। दूरगामी परिणाम बेहतर होंगे। आप सोच-समझकर कदम उठाएं। जीवन साथी के साथ गर्मागर्म बहस के बाद मन दुखी रहेगा। आज योगाभ्यास करें। परिवार के साथ समय व्यतीत होगा। शिवजी पर चीनी मिश्रित दूध चढ़ाएं


कर्क- आज आप को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आज मानसिक रूप से झुंझलाहट और बेचैनी महसूस करेंगे। अक्लमंदी से किया गया निर्णय ही फलदाई सिद्ध होगा। अपनी मेहनत की कमाई निवेश पर सोच-समझकर लगाएं। घर वालों के साथ समय बिताने का खुशनुमा अनुभव रहेगा।आपकी मुस्कुराहट आपके प्रिय जनों को बहुत अच्छी लगेगी। कार्य क्षेत्र में काफी जद्दोजहद के बाद आपको लाभ प्राप्त होना संभव है। महामृत्युंजय मंत्र का जप करें। दिन शुभ होगा। 


सिंह- आपका प्रबल आत्मविश्वास आज आपको परेशानियों को दूर करेगा। दुश्मन भी आपके कार्यों की सराहना करते नहीं थकेंगे। आज आप आराम कर सकते हैं। न्यायालय में चला आ रहा लंबा मामला हल होगा। चेहरे पर पूरे दिन मुस्कान बनी रहेगी  अपने निवेश योजनाओं को गुप्त रखें। दिवास्वप्न के समय खाना नुकसानदेह साबित हो सकता है। छुपे हुए दुश्मन आज आपके विषय में अफवाह फैलाएंगे। इस पर ध्यान ना दें। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।


कन्या-  आज उम्रदराज लोगों को अपनी सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है। मनोरंजन और ऐशो आराम के साधनों पर खर्च ना करें। आपके जीवन साथी की सेहत आप को चिंता में डाल सकती है। आज प्यार के नजरिए से दिन काफी विवादास्पद रहेगा। अनुभवी लोगों से मिलकर उनके अनुभव का लाभ उठा सकेंगे। आज किसी कार्य के लिए पुरस्कृत होंगे। समाज का दायरा बढ़ेगा। यात्रा पर जाने का विचार बना सकते हैं। पैतृक संपत्ति का लाभ प्राप्त होगा। भगवान शिव जी को दुग्ध अभिषेक करें।

हमारा गाँव 

तुला-  आज आप जरूरतमंदों की सहायता करेंगे। आपकी इच्छा और मजबूत होगी। आत्मसम्मान में बढ़ोतरी होगी। मनचाही वस्तु प्राप्त होगी। मन को बेहद सुकून प्राप्त होगा। पत्नी से चला आ रहा विवाद दूर होगा। लेकिन उम्मीदों के मुताबिक लाभ नहीं होगा। निवेश करते समय जल्दबाजी में निर्णय न लें। जीवनसाथी के मामले में जरूरत से ज्यादा दखल देना अच्छी बात नहीं है। आज आप गुस्से पर काबू रखें। घर पर अतिथि आ सकते हैं। चिट्ठी पत्री में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आस्था पर विश्वास जमेगा।


वृश्चिक-  आज के दिन आप ऊर्जा से ओतप्रोत रहेंगे। अचानक अनदेखा मुनाफा मिलने का योग है। बच्चे ज्यादा खेलकूद और दूसरी बाहर गतिविधियों पर ज्यादा वक्त खर्च करेंगे। प्यार में थोड़ी निराशा आपको हतोत्साहित करेगी। किसी के साथ नई परियोजना पर ध्यान दे सकते हैं। उससे लाभ प्राप्त होगा। आज आप लोगों से मिलने जुलने में व्यस्त रहेंगे। वैवाहिक जीवन के लिहाज से आज का दिन अच्छा साबित होगा। आज एक अच्छी शाम गुजरने की योजना बना रहे हैं। सावधान रहें।


धनु-  आज किसी सज्जन पुरुष की दैवीय बातें आपको संतोष एवं ढांढ़स बंधायेगी। जेवर एवं एंटीक में निवेश फायदेमंद साबित रहेगा। घर परिवार में खुशहाली और समृद्धि भरपूर आएगी। छोटों से आपको सम्मान मिलेगा तथा बड़ों से सहयोग प्राप्त होगा। आप खुद को ऊर्जा से सराबोर महसूस करेंगे। भगवान में आज श्रद्धा एवं समर्पण का भाव बना रहेगा। अपनी ऊर्जा का प्रयोग कामकाज में करें। आज ऐसी जानकारी उजागर ना करें जो व्यक्तिगत एवं अति गोपनीय है। सरकारी दफ्तर में समय व्यतीत होगा।


मकर- आज आप ध्यान, पूजा, अर्चना में ज्यादा समय बिताएंगे। आप को सुकून प्राप्त होगा। आपको भूमि रियल एस्टेट या सांस्कृतिक परियोजनाओं पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है। दोस्तों एवं परिवारजनों के साथ शाम के आयोजन में शिरकत करेंगे। आप के कामकाज में लोगों का समर्थन प्राप्त होगा। अपने कार्यों में काफी सावधानी बरतें। मित्रों का साथ तथा सहयोग प्राप्त होगा। पड़ोसियों का दखल शादीशुदा जिंदगी में दिक्कतें पैदा कर सकती है। आज कहीं घूमने जा सकते हैं।


कुम्भ- आज का दिन मौज मस्ती और आंनद से भरा रहेगा। जिंदगी को पूरे आनंद के साथ जिएंगे। आत्मबल दुगना बना रहेगा। जल्दी बाजी में निवेश न करें घाटा हो सकता है। बच्चों से असहमति के कारण वाद विवाद हो सकता है। आज नकारात्मक बात करने वाले लोगों से दूर रहें। लोगों का काफी सहयोग प्राप्त होगा। पैतृक संपत्ति में बंटवारे का योग बन रहा है। भविष्य की योजना पर विचार करें। अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है। आप सामाजिक दायित्वों की पूर्ति कर सकते हैं शिवजी को बिल्वपत्र चढ़ाएं।


मीन- आज किसी खास मेहमान से आपकी मुलाकात संभव है। वर्षों से रुका हुआ पैसा प्राप्त होगा। मनोरंजन में ज्यादा समय व्यतीत होगा। मोहब्बत के टीस आज आपको सोने नहीं देगी। बच्चों से खुशखबरी प्राप्त होगी। विदेश यात्रा का विचार बना सकते हैं। आप किसी को आज खुश होकर वचन ना दें। आपसी विवाद खत्म होगा। कोई अपना आप से मदद की गुहार करेगा। आप मदद करेंगे। जीवन साथी ने आपके लिए कुछ नई योजना बनाई है। आज किसी के बहकावे में ना आवें। भगवान भोलेनाथ को दूध चढ़ाएं। कार्य पूरा होगा।

No comments

Advertisment