Your Horocope: आज इन राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी - 5MINUTES NEWS

Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

MUST READ

latest

Your Horocope: आज इन राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी

Your Horoscope: 10 July, Sunday मेष: आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छी तरह व्यतीत होगा। वाकपटुता आपकी अच्छी रहेगी। भाई से सहयोग प्राप्त हो सकता ...

Your Horoscope: 10 July, Sunday

Your Horocope: आज इन राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी


मेष: आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छी तरह व्यतीत होगा। वाकपटुता आपकी अच्छी रहेगी। भाई से सहयोग प्राप्त हो सकता है। अपने मन की बात किसी के सामने रख सकते हैं। रिश्तों में माधुर्यता आएगी। धन के प्रति सचेत रहें।


वृष- आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आज आप मंदिर में पूजा-अर्चना करने जा सकते हैं। आपकी मनोकामना पूर्ण होगी। अधिकारियों से ताल-मेल अच्छा रहेगा, घर में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। आज आप कोई सटीक-सही निर्णय ले सकते हैं। मस्तक पर भस्म लगाएं।


मिथुन- आज आपको ज़िम्मेदारियों का बोझ उठाना पड़ सकता है। शादी की बातों पर चर्चा होना संभव है। कोई ख़ुशख़बरी मिल सकती है। अधिकारी से नोक-झोंक हो सकती है। जीवनसाथी का ख्याल रखें। पहले से बात किया हुआ कार्य पूर्ण होगा। सचेत रहें। 


कर्क- आज आप अपने आपको उलझा हुआ महसूस करेंगे, पर आपकी तरक्की के नए मार्ग खुल सकते हैं। अपनों से नुकसान हो सकता है। स्वास्थ्य मिला-जुला रहेगा। आपसी मतभेद मिटाने का प्रयास करें। आज किसी नए कार्य की शुरुवात ना करें। पीला वस्त्र धारण करें। 


सिंह- आज आप कोई विशेष कार्य पूरा कर सकते हैं। नौकरी में किया गया प्रयास सार्थक होगा। तरक्की का योग है, किसी अपरिचित से मदद मिलेगी। जीवनसाथी से मतभेद सुलझ सकता है। आज आप किसी को पैसे ना दें, देने के बाद मिलने की आशा कम नज़र आ रही है। भगवान विष्णु का पूजन करें।


कन्या- आज का दिन आपके लिए नया सवेरा ला सकता है। पुत्रों का सहयोग प्राप्त होगा। घर-मकान लेने के बारे में आप सोच सकते हैं। सामाजिक कार्यों में आप हिस्सा लेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। सेहत के प्रति आप जागरूक रहें। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी।


तुला- आज आपका दिन प्रसन्नता में बीतेगा। आज भावनात्मक विचार मन में आएंगे। आपकी ऊर्जा का स्तर ऊंचा होगा, गप्पबाजी और अफवाहों से दूर रहें। बड़े व्यापारिक लेन-देन सम्भव है। आपका तनाव काफी हद तक कम हो सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। 


वृश्चिक- आज अपने परिवार की ज़रूरतों पर ध्यान दें। आज आपके मित्रों की संख्या बढ़ेगी। आज किसी पार्टी में जा सकते हैं। कहीं बाहर जाने की योजना बना सकते हैं। वैवाहिक जीवन में परिस्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं। सगे-संबंधियों से सहयोग प्राप्त होगा।


धनु- आपकी शारीरिक बीमारी आज दूर होगी। बच्चों से जुड़ी समस्या से आप निजात पाएंगे। रोमैं आनंददायी और काफी रोमांचक होगा। आईटी से जुड़े लोगों को आज अपना हुनर दिखाने का मौका मिलेगा। आपको कामयाबी ज़रूर हासिल होगी। आकस्मिक यात्रा करनी पड़ सकती है। अपने माता-पिता का ध्यान रखें। 


मकर- आज आप खुला हुआ सामान ना रखें, नहीं तो आपकी सेहत खराब हो सकती है। बैंक से जुड़े लेन-देन में काफी सावधानी बरतने की संभावना है। आज आप कार्य क्षेत्र में अपना आपा खो सकते हैं। अपने मनमौजी बर्ताव पर काबू रखें। किसी पर पूर्ण विश्वास ना रखें, असफलता हाथ लग सकती हैं।


कुम्भ- आप अपने सेहत के प्रति सचेत रहेंगे। नया आर्थिक करार नया रूप लेगा। धन आपकी तरफ आएगा। रिश्तेदारों से सहयोग मिलेगा, दिमागी बोझ से छुटकारा मिलेगा। आज प्रभावशाली लोगों से आपका संपर्क बढ़ेगा। आज आप करियर की तरक्की की ओर बड़ा कदम उठाएंगे। आज आपका जीवनसाथी निराश हो सकता है।


मीन- आज आपके दोस्त आपका उत्साह बढ़ाएंगे। कानूनी मामलों की वजह से तनाव मुमकिन है। आज कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। बेकार का तनाव लेने की ज़रूरत नहीं है। धीरज रखें। बहन के स्वास्थ्य के प्रति आप चिंतित होंगे। कामको ध्यान से मन लगाकर करें।

No comments

Advertisment