Horoscope Today: 26 सितंबर 2022 मेष: आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। बातचीत में संतुलन बनाए रखे। आत्मबल ...
Horoscope Today: 26 सितंबर 2022
मेष: आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। बातचीत में संतुलन बनाए रखे। आत्मबल कमजोर पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। माता का स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा। आज निवेशादि बिल्कुल न करें। माता रानी का व्रत करें।
वृष: आज आप धार्मिक भावनाओं से ओतप्रोत रहेंगे। कोई अच्छी जिम्मेदारी मिल सकती है। सीनियर का सहयोग मिलेगा। मानसिक तनाव दूर होगा। सोचने की क्षमता अत्यधिक होगी। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। किंतु आप मीठी-मीठी बातें करने वालों से सचेत रहे। घर पर मेहमान आ सकते हैं। माता रानी की शरण में जाएँ। कार्य पूरे होंगे।
मिथुन: आज आप काफी प्रसन्न मुद्रा में नजर आएंगे। ऑफिस में एक-दूसरे के सहयोग से कार्य आसान होगा। कार्य क्षेत्र में परिश्रम अधिक करना पड़ेगा। आत्म सम्मान में वृद्धि होगी। संदिग्ध व्यक्ति या संदिग्ध सामान से दूर रहे। चिकित्सक के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिए समय शुभ है। आज आप रहन-सहन पर ध्यान दें। फलदान करें।
कर्क: आज मानसिक शांति बनी रहेगी। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। माता का सानिध्य एवं सहयोग प्राप्त होगा। आय से अधिक खर्च होने की संभावना है। वाहन सुख में वृद्धि संभव है। विद्यार्थियों के लिए समय शुभ है। बिना देखे बिना सुने किसी की बातों पर विश्वास ना करें। यात्रा का विचार मन से निकाल दे। सही रहेगा।
सिंह: आज आप काफी सकारात्मक रहने वाले हैं। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी का अवसर मिल सकता है। आय में मामूली वृद्धि होगी। आज आप यात्रा पर जा सकते हैं। आपके मित्र आज आपको कुछ गिफ्ट देंगे। वाणी पर काफी नियंत्रण रखें। आज कोई पौधा लगा सकते हैं। गौ माता की सेवा करें। आपकी मनोकामना पूर्ण होगी।
कन्या: आज आप की स्थिति थोड़ी सी गंभीर बनी रहेगी। अपनों का सहयोग आपको बिल्कुल नहीं मिलने वाला है। दोपहर के बाद दिन बेहतर होगा। घर के बड़ों से अपना संबंध बेहतर रखें। प्रमोशन हो सकता है। पत्नी का सहयोग भरपूर मिलेगा। यात्रा का विचार मन से निकाल दें। आपके लिए अच्छा होगा। आज माता रानी के मंदिर में फल दान या नया वस्त्र दान करें।
तुला: आपका समय सही चल रहा है। आज दूसरों की बात कम अपने मन की बात ज्यादा सुने। ताकि भविष्य में परिणाम अच्छा हो।पुरानी बीमारियों से मुक्ति मिलेगी शासन प्रशासन से आपको लाभ प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। आपके घर मेहमान आ सकते हैं। आज भोजन स्वादिष्ट प्राप्त होगा बच्चों को लेकर खुशखबरी मिलेगी।
वृश्चिक: अभी आपका समय कमजोर चल रहा है। जिस पर विश्वास है वही साथ पहले छोड़ेगा। आंख, गले और पीठ की समस्या बनी रहेगी। अच्छे डॉक्टर की सलाह ले। झटके से काफी वजनदार सामान ना उठाएं। दुश्मन आपका नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। मंदिर में गुप्त दान दे सकते हैं। आज अतिथियों को भोजन कराएं।
धनु: आज आपका बिगड़ा काम बन सकता है। वाणी का सही सदुपयोग करें। मानसिक विकार दूर होंगे। दुश्मन भी शांति वार्ता की बात करेंगे। वस्त्र दान करें। धन को सही जगह खर्च करें। अपने मन की बात किसी अन्यत्र को ना बताएं। पत्नी का स्वास्थ्य पहले से काफी अच्छा रहने वाला है। वाहन, आग से सावधान रहें।
मकर: आज आप एकाग्र होकर कार्य करने में मन लगाए। पुराना मित्र आज मिल सकता है। पढ़ाई तैयारी करने वाले बच्चों के लिए दिन काफी बेहतर रहने वाला है। आज अपने आप को आजमा सकते हैं। फिजूलखर्ची से बचें। दुश्मनों से भी अपना व्यवहार बेहतर रखे। आज आपकी शादी की बात हो सकती है। अध्यापकों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है। माता रानी को नारियल चुनरी चढ़ाएँ।
कुम्भ: आज आपका भाग्य साथ देगा। रुका हुआ काम पूरा होगा। धन का स्रोत बढ़ेगा मानसिक परेशानी दूर होगी। अपनी उर्जा को बनाए रखें। दांपत्य जीवन सुमधुर होगा। व्यर्थ के वाद विवाद से बचे। आर्थिक तंगी दूर होगी। पारदर्शिता से काम करें। आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा। आज पैसों की लेनदेन ना करें। सामने वाला व्यक्ति क्या सोचता है आपको पता लग जाएगा। पूरे दिन अब आप भक्ति में रहेंगे।
मीन: आज आपका व्यवहार अच्छा रहने वाला है। दूसरों को अच्छी सलाह दे सकते हैं। प्रेम प्रपंच से दूर रहें। आर्थिक तंगी दूर होगी। मन का विकार दूर होगा। आज पत्नी के साथ मार्केट जा सकते हैं। कुछ भी सोच समझकर बोले। आज मीठा दान करें। प्रमोशन की बात चलेगी। घर पर कोई मेहमान आ सकते हैं। अपने आपको कार्यों में सहयोग करेंगे। नव निर्माण मंत्र का जाप करें दिन शुभ होगा।
No comments