Lunar Eclipse 2022: कार्तिक शुक्लपक्ष पूर्णिमा दिन मंगलवार 8 नवम्बर को खग्रास चंद्रग्रहण लग रहा है। खग्रास चंद्रग्रहण भारत में ग्रास्तोदित ...
Lunar Eclipse 2022: कार्तिक शुक्लपक्ष पूर्णिमा दिन मंगलवार 8 नवम्बर को खग्रास चंद्रग्रहण लग रहा है। खग्रास चंद्रग्रहण भारत में ग्रास्तोदित चंद्रग्रहण के रूप में दिखाई देता है।
यह ग्रहण उत्तरी तथा दक्षिनी अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, एशिया, उत्तरी अटलांतिका महासागर और प्रशांत महासागर में दिखाई देगा।
ग्रहण का प्रारम्भ चंद्रास्त के समय आर्जेंटीना के पश्चिमी भाग चिली, बोलविया, ब्राजील के पश्चिमी भाग, उत्तरी अटलंटिका महासागर में दिखाई देगा।
ग्रहण का मोक्ष: चंन्द्रोदय के समय हिंद महासागर, भारत, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, उजबेकिस्तान और पूर्वी रूस में दिखाई देगा।
भारत में चंद्रग्रहण की स्थिति: चंन्द्रोदय के समय भारत के सभी स्थानों पर चंद्रग्रहण दिखाई देगा। खंड और खग्रास ग्रहण का प्रभाव भारत कर किसी स्थान स दिखाई नहीं देगा। क्योंकि चंन्द्रोदय होने से पूर्व चंद्रग्रहण शुरू हो जाएगा। खंड और खग्रास ग्रहण का मोक्ष भारत के पूर्वी हिस्से में दिखाई देगा। देश के बाकी हिस्सों में चंद्रग्रहण का मोक्ष नहीं दिखाई देगा। भारतीय मानक समयानुसार ग्रहण का प्रारम्भ दिन में 2 बजकर 39 मिनट पर, माध्य दिन में, 4 बजकर 29 मिनट पर तथा मोक्ष सायं 6 बजकर 19 मिनट पर होगा।
Lunar Eclipse: 2022 ग्रहणफल राशिनुसार
राशि फल
मेष घात
वृष हानि
मिथुन लाभ
कर्क सुख
सिंह माननाश
कन्या मृत्युतुल्यकष्ट
तुला स्त्री पीड़ा
वृश्चिक सोख्य
धनु चिंता
मकर व्यथा
कुम्भ श्री
मीन क्षति
Lunar Eclipse 2022: भारत के प्रमुख स्थानों पर ग्रास्तोदित खग्रास चंद्रग्रहण का विवरण
जगह सायं
दिल्ली- 5-29
मुंबई- 5-10
चंडीगढ़- 5-23
चेन्नई- 5-39
कोलकाता- 4-52
अहमदाबाद- 5-56
अजमेर- 5-43
अगरतल्ला- 4-38
इलाहबाद- 5-15
अमृतसर- 5-33
बैंगलोर- 5-50
भागलपुर- 4-54
भोपाल- 5-36
दर्जीलिंग- 4-46
देहरादून- 5-52
डिबरूगढ़- 4-17
गंगटोक- 4-44
गुवाहाटी- 4-34
गया- 5-3
हरिद्वार- 5-21
हजारीबाग़- 5-2
हैदराबाद- 5-40
जममू कश्मीर- 5-31
कोहिमा- 4-24
कोल्हापुर- 5-59
लखनऊ- 5-16
माउन्टअबू- 5-53
मुजफ्फरपुर- 4-51
नासिक- 5-56
पटना- 5-01
पुणे- 5-58
पूरी- 5-07
रायपुर- 5-22
रांची- 5-03
संभलपुर- 5-18
शिमला- 5-24
सिलीगुड़ी- 4-46
श्रीनगर- 5-21
उदयपुर- 5-49
उज्जैन- 5-43
वड़ोदरा- 5-54
तमीलांग- 4-25
ग्रहण सूतक- धर्म शास्त्रों के अनुसार ग्रहण से 9 घंटा पूर्व सूतक लग जाता है। इसमें बालक, वृद्ध को छोड़कर नये लोगों का भोजन नीषीद्ध है।
Lunar Eclipse 2022: चंद्रग्रहण का सूतक समय सुबह 8 बजकर 10 मिनट से
सूतक काल में मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाते हैं। मंदिर में पूजा, मूर्ति स्पर्श, मूर्ति दर्शन नहीं करना चाहिए।
चंद्रग्रहण के दौरान इन विशेष मन्त्रों का जाप हर लेगा नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव
चंद्रग्रहण के समय अलग-अलग मन्त्रों का करें जप। ग्रहण काल में जपा गया मंत्र सिद्धिप्रद होता है।
शत्रु से मुक्ति के लिए: ॐ ह्लीं बगलामुखी अमुक दुष्टानाम वाचं मुखम पदम स्तम्भय स्तम्भय ।
जिव्हां कीलय कीलय बुद्धिम विनाशय ह्लीं ॐ स्वाहा ।।
धन प्राप्ति के लिए: ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं ऐं ॐ स्वाहा
नौकरी व्यापार में बढ़ोत्तरी के लिए: ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्मयै नम:॥
चंद्रग्रहण के समय क्या ना करें: भोजन ना बनायें, भोजन ना करें, सुई में धागा ना डाले, तुलसीजी का पत्ता ना तोड़े, शयन ना करें। गर्भवती महिला बाहर ना निकलें। यानि घर में ही रहें।
चंद्रग्रहण के समय क्या करें: चंद्रग्रहण के समय मन्त्रों का जप करें, श्लोक का वाचन करें। स्त्रोत का पाठ करें। हरी नाम का कीर्तन करें।
चंद्रग्रहण के बाद क्या करें: चंद्रग्रहण के आबाद तुरंत स्नान करें। नदी, सरोवर में स्नान करें। घर पर गंगाजल डाल कर स्नान करें। स्वच्छ सुंदर वस्त्र धारण करें। भगवान का दर्शन करें। पूजन करें। ठाकुरजी का चरणम्रित पान करें। पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव करें। भोजन बनाएं। गौ को रोटी खिलाएं। भगवान को भोग लगाएं। ब्राम्हणो को वस्त्र दान, अन्न दान करें, तत्पश्चात् प्रसाद ग्रहण करें।
No comments