आफ़ताब वारदात के छानबीन में जो नये खुलासे हो रहे हैं: दिल्ली में श्रद्धा का कत्ल करने के बाद वह मुंबई भी पहुंचा था और करीब 15 दिन पहले ही उ...
आफ़ताब वारदात के छानबीन में जो नये खुलासे हो रहे हैं:
दिल्ली में श्रद्धा का कत्ल करने के बाद वह मुंबई भी पहुंचा था और करीब 15 दिन पहले ही उसने परिवार वालों के साथ मिलकर सामान नए घर में शिफ्ट किया। उसे पता था कि अगर पकड़ा गया तो पुलिस और मीडिया परिवार को ढूंढेगा।
मुंबई में आफताब और श्रद्धा 2019 में नयागांव में रहे और फिर कुछ महीनों बाद उसने अक्टूबर 2020 में वसई में फ्लैट किराए पर लिया। इन दोनों ही जगह आफताब ने श्रद्धा को अपनी पत्नी बताया था।
आफताब ने घर के बिस्तर पर ही श्रद्धा का गला दबाकर उसकी जान ले ली थी। इसके बाद घर में उसके शव के 35 टुकड़े किए थे, लेकिन दिल्ली पुलिस हैरान है कि घर में खून का कोई धब्बा ही नहीं मिल रहा। आफताब ने पूरी तरह पक्का किया कि बिस्तर से कोई सबूत न मिले।
दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक खून के धब्बों को ढूंढने के लिए क्राइम सीन पर बैन्जीन नामक केमिकल फेंका जाता है. इससे जहां भी खून गिरा होता है, वह जगह लाल हो जाती है. आफताब को इस पुलिस प्रोसेस का पता था, इसलिए उसने ऐसे केमिकल का इस्तेमाल खून साफ करने के लिए किया, जिस पर बैन्जीन बेअसर है।
आफताब ने श्रद्धा के शव के 35 टुकड़ों को 18 पॉलिथीन बैग में बंद कर फ्रिज में रखा था। शव के टुकड़ों के साथ वो तमाम पॉलीथिन भी उसके खिलाफ अहम सबूत हैं। अब तक न तो शरीर के सभी टुकड़े बरामद हुए हैं और न ही फ्रिज में ही खून के धब्बे मिले हैं। बैन्जीन टेस्ट करने पर भी फ्रिज में खून के धब्बे नहीं मिले।
आफताब ने कबूल किया है कि उसे श्रद्धा के शव के टुकड़े-टुकड़े करने में करीब 10 घंटे लगे थे। उसने एक घंटे तक शरीर के सभी टुकड़ों को पानी से धोया। इसके बाद सभी टुकड़ों को पॉलीथिन में बंद कर फ्रिज में रखता चला गया। इस दौरान उसने ऑनलाइन खाना भी मंगवाया। काम खत्म करने के बाद वह बीयर लाया, फिर नेटफ्लिक्स पर वेब सीरीज देखी और सो गया। हालांकि, अगर वह कोर्ट में पलट गया तो इस कहानी को साबित करना बड़ी चुनौती होगी।
श्रद्धा का कत्ल करने के बाद भी आफताब फ्लैट पर किसी महिला दोस्त को लेकर आया था। वो पहले भी श्रद्धा की गैरमौजूदगी में ऐसा करता था। इस वजह से दोनों के बीच झगड़े भी होते थे। पुलिस इन लड़कियों की भी तलाश कर रही है।
आफताब ने जहां से फ्रिज खरीदा था, वो दुकान मिल चुकी है. दुकानदार के बयान दर्ज हो चुके हैं. फ्रिज खरीदने वाला राशिद भी मिल चुका है
श्रद्धा की बॉडी काटने के लिए आफताब ने जहां से हथियार खरीदा था, उस दुकान तक पुलिस पहुंच चुकी है। दुकानदार के बयान दर्ज हो चुके हैं. दुकानदार ने आफताब को पहचान लिया है।
आफताब ने जहां से ऑनलाइन सामान मंगवाया था, उस कंपनी तक भी पुलिस पहुंच गई है।
श्रद्धा के पिता का बयान दर्ज हो चुका है। उन्होंने आफताब पर श्रद्धा को पहले भी पीटने का आरोप लगाया था।
बॉडी काटने के दौरान आफताब का हाथ कट गया था। इस चोट का इलाज डॉक्टर अनिल सिंह ने किया था। डॉक्टर ने उसकी पहचान भी कर ली है।
जंगल से अभी तक 13 हड्डियां मिली हैं, जिन्हें FSL भेजा गया है। किचन से खून के धब्बे मिले हैं। श्रद्धा के पिता का DNA लिया जा चुका है, जिसे इनसे मैच कराया जा रहा है।
पुलिस को सबूत मिले हैं कि श्रद्धा के कत्ल के बाद आफताब ने अपना पुराना फोन OLX पर बेच दिया है। इस फोन को रिकवर करने की कोशिश की जा रही है। आफताब ने अभी तक श्रद्धा के मोबाइल के बारे में भी सच-सच कुछ नहीं बताया है। महाराष्ट्र में जहां उसने फोन फेंकने की बात कही है, वहां से मोबाइल रिकवर नहीं हुआ है।
No comments