PoK पर कार्रवाई को सेना तैयार:उत्तरी सेना के कमांडर बोले- सरकार के आदेश का इंतजार; लॉन्चपैड पर 160 आतंकी मौजूद

Editors Choice

3/recent/post-list

PoK पर कार्रवाई को सेना तैयार:उत्तरी सेना के कमांडर बोले- सरकार के आदेश का इंतजार; लॉन्चपैड पर 160 आतंकी मौजूद

 उत्तरी कमांड के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने मंगलवार को कहा- भारत सरकार जब आदेश देगी, सेना PoK पर कार्रवाई करने को तैयार है।



उन्होंने कहा कि PoK के विषय पर संसद में प्रस्ताव पास हो चुका है। भारतीय सेना सरकार के हर आदेश के लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कहा कि, सरकार जब भी आदेश देगी सेना अपनी पूरी तैयारी के साथ आगे बढ़ेगी। उन्होंने यह भी बताया कि भारत में घुसपैंठ के लिए पाकिस्तानी लॉन्चपैड पर करीब 160 आतंकी मौजूद हैं। हम उनके मंसूबे कामयाब नहीं होने देंगे।



जम्मू-कश्मीर में काफी बदलाव आया

लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने जम्मू-कश्मीर में हो रही टार्गेट किलिंग पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि, राज्य में आतंकवाद को रोकने के लिए काफी काम किया गया है। जिससे बौखलाए आतंकियों की तरफ से कभी पिस्टल कभी हथियार इस तरह भेजने के प्रयास किए जाते हैं और निहत्थे लोगों को टारगेट किया जाता है। लेकिन आतंकी अपने मंसूबों में कभी कामयाब नहीं हो पाएंगे। उन्होंने दावा किया कि, धारा 370 हटने के बाद से जम्मू-कश्मीर में काफी बदलाव आया है। राज्य में आतंकवाद पर लगाम लगी है।


लॉन्चपैड पर लगभग 160 आतंकवादी बैठे हैं

द्विवेदी ने बताया कि, लॉन्चपैड पर लगभग 160 आतंकवादी बैठे हैं जिनमें पीर पंजाल के 130 उत्तर और पीर पंजाल के दक्षिण में 30 हैं। पूरे भीतरी इलाकों में कुल 82 पाकिस्तानी आतंकवादी और 53 स्थानीय आतंकवादी बैठे हैं। इसके अलावा पाकिस्तान लगातार ड्रग्स भेजने की कोशिश कर रहा है। हाल ही में ही हमने करोड़ों रुपए की ड्रग्स पकड़ी है। यहां तक कि जो हम आतंकी बॉर्डर पर मार रहे हैं उनको भी यह लोग कहते हैं कि आप स्मगलर मार रहे हो। इसका मतलब साफ है कि पाकिस्तान ड्रग्स बेचने के प्रयास आए दिन कर रहा है।


35 परसेंट युवा 20 साल की उम्र से कम आतंकी

द्विवेदी ने कहा कि, 35 परसेंट युवा 20 साल की उम्र से कम आतंकी हैं। 55 प्रतिशत जो है 20-30 साल के बीच में युवा आतंकी बन रहे हैं। ऐसे में हमें कोशिश करनी है कि युवाओं को एजुकेटेड बनाएं उनकी परवरिश अच्छे से करें और सेना भी हर प्रयास कर रही है ताकि युवा रेडिकलाइज ना हो सके।


जम्मू-कश्मीर का हिस्सा है PoK

PoK यानी पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर भारत का वह हिस्सा है जो पाकिस्तान के साथ लगता है। 1947 में बंटवारे के बाद पाकिस्तान ने कबीलाई विद्रोहियों की मदद से जम्मू-कश्मीर के इस हिस्से पर कब्जा कर लिया था।


भारतीय फौज इस हिस्से को वापस लेने के लिए लड़ रही थी, मगर उसी समय भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू कश्मीर के मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र संघ (UN) चले गए। UN ने दखल देकर दोनों देशों के बीच युद्ध विराम करवा दिया और ‘जो जहां था, वहीं काबिज हो गया।’


उसी समय से दोनों देशों की फौजें इंटरनेशनल सरहद की जगह लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) के दोनों तरफ डटी हैं। LoC दोनों मुल्कों के बीच खींची गई 840 किलोमीटर लंबी सीमा रेखा है।


पाकिस्तान ने PoK को बांट रखा है दो हिस्सों में

पाकिस्तान, PoK को छोड़ने के लिए तैयार नहीं है और उसे आजाद कश्मीर बताता है। मौजूदा समय में पाकिस्तान ने Pok को गिलगिट और बाल्टिस्तान, दो हिस्सों में बांट रखा है। भारत सरकार समय-समय पर PoK को वापस लेने की बात कहती रही है।


2014 में केंद्र में नरेंद्र मोदी की अगुआई में BJP सरकार बनने के बाद यह मुद्दा ज्यादा गरमा गया। मोदी सरकार की ओर से जम्मू-कश्मीर से धारा 370 खत्म किए जाने के बाद PoK को वापस लेने की मांग जोर-शोर से उठती रही है।


Post a Comment

0 Comments