Your Horoscope: 03 Jan 2023 मेष- आज के दिन आपमें ऊर्जा की अधिकता देखने को मिलेगी। सामाजिक स्तर पर अपनी छवि अच्छा बनाने में कामयाब होंगे। स्व...
Your Horoscope: 03 Jan 2023
मेष- आज के दिन आपमें ऊर्जा की अधिकता देखने को मिलेगी। सामाजिक स्तर पर अपनी छवि अच्छा बनाने में कामयाब होंगे। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सी सावधानी रखनी होगी। गूढ रहस्यों को जानने की रुचि मन में बढेगी। विदेश घूमने का अगर प्लान बना रहे हैं तो स्थगित कर दें। पारिवारिक जीवन अच्छा व्यतीत होगा। अतिथि सेवा करें।
वृष- अगर आप शादीशुदा हैं तो पत्नी से कोई गिफ्ट मिल सकता है। कारोबारी को लाभ प्राप्त होगा। लेनदेन करते समय थोड़ी सी सावधानी बरतें। आप अपनी बातों से लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर सकते हैं। नए साल को बेहतर बनाने के लिए कुछ अलग संकल्प लें सकते हैं। मनचाही वस्तु प्राप्त हो सकती है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सूर्यनारायण को अर्घ्य प्रदान करें।
Subscribe Our Youtube:
मिथुन- आज आप रिश्तेदारों के साथ पूरा दिन बिताने वाले हैं। मातृ पक्ष यानी मामा लोगों से कुछ आपको उपहार मिलेगा। लवमत के साथ आप घूमने जा सकते हैं। आज आप निवेश की दृष्टि से फ्यूचर का प्लान बना सकते हैं। वर्षों से चली आ रही समस्याओं का हल निकलेगा। बच्चों को कुछ गिफ्ट देंगे। आप अनाथालय जा सकते हैं। पूरा दिन मन सकारात्मक रहने वाला है।
कर्क- आज आपके जीवन में कुछ अच्छे बदलाव आ सकते हैं। शादी की बात प्रारंभ होगी। व्यापारियों के लिए आज का दिन बेहद खास रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में सुखद परिणाम प्राप्त होंगे। बच्चों के साथ पूरा दिन बिता सकते हैं। पुराने मित्रों से अचानक मुलाकात हो सकती है। विद्यार्थी आज के दिन मनचाही सफलता प्राप्त करेंगे। शाम के समय खर्च ऊपर कंट्रोल करने की जरूरत है।
सिंह- आज आप अपने दिल की बात घरवालों से साझा करेंगे। घर में काम की कोई वस्तु आप खरीद सकते हैं। जो लोग आज घूमने निकल सकते हैं उनको अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना होगा। नवविवाहित दंपत्ति के लिए आज का दिन अच्छा खासा रहने वाला है। आज आप क्रोध पर काबू रखें। नकारात्मक मन से निकाल कर फेंक दें। माता पिता का आशीर्वाद लें।
कन्या- आज आप पूरे दिन उत्साह उमंग में नजर आएंगे। अपनी बातों से लोगों के बीच प्रतिष्ठा प्राप्त करेंगे। अपने लबमेट के साथ दूर ड्राइव पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर जो चिंता है, वह दूर हो सकती है। आज पूरे दिन आप सोशल मीडिया पर व्यस्त रहेंगे। मानसिक तौर पर आप सकारात्मक रहने वाले हैं। किसी मंदिर में जाकर फलदान करें। दिन अच्छा व्यतीत होगा।
तुला- आज आप आर्थिक रूप से मजबूत नजर आएंगे। आज के दिन पूरे महीने के बजट का प्लान बना सकते हैं। वाणी में मधुरता रहेगी आज दुश्मन भी दोस्त की भूमिका निभाएंगे। सामाजिक सरोकार में आपकी ख्याति बढ़ेगी। पड़ोसी के साथ पहले से चल रहा मनमुटाव दूर होने की संभावना है। ससुराल पक्ष के लोग आपके घर आ सकते हैं। आपको किसी से आर्थिक लाभ हो सकता है।
वृश्चिक- आज सुबह-सुबह अपने आपको तरोताजा महसूस करेंगे। विनम्रता और सहानुभूति लोगों के प्रति आपमें देखी जा सकती है। व्यवहार में आज आप सबको पीछे छोड़ देंगे। नकारात्मक लोग आपसे खुद-ब-खुद दूर हो जाएंगे। सामाजिक स्तर पर आप अपनी छवि बनाने में कामयाब होंगे। किसी बड़े राजनेता का साथ प्राप्त होगा। संतान पक्ष को लेकर थोड़ी सी चिंता देखी जा सकती है। अपनी आंखों को आज के दिन विशेष ख्याल रखें।
धनु- धनु राशि वालों आज आपको दोस्तों से सरप्राइज मिलेग। पुराने दोस्तों से मिलना जुलना हो सकता है। माता पिता के स्वास्थ्य का आज के दिन विशेष ख्याल रखें। आध्यात्मिक क्षेत्र में आपकी रूचि बहुत बढ़ेगी। गुरुजनों का सानिध्य और आशीर्वाद प्राप्त होगा। मनचाही सफलता प्राप्त हो सकती है। आपकी सहनशीलता को देखकर लोग बहुत प्रभावित होंगे। संतान पक्ष से खुशखबरी प्राप्त होगी अपनी मातृभूमि की याद आ सकती है।
मकर- आज आप पूरे दिन व्यस्त रहने वाले हैं। चिकित्सा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ प्राप्त हो सकता है। शेयर में लगे हुए धन में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। आज आपके घर नन्हा मेहमान आ सकता है। आपकी मनोकामना पूर्ण होगी। बहन से चल रहा मनमुटाव दूर होने की संभावना है। अत्यधिक आत्मविश्वास में आकर कोई फैसला ना लें। धन कमाने का नया मार्ग तलाश रहे हैं तो सफलता अवश्य मिलेगी।
कुम्भ- आज के दिन कैरियर से जुड़ा कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार के लोग आज आप पर गर्व करेंगे। धन का स्रोत बढ़ेगा। वर्षों बाद किसी पुराने मित्र से मुलाकात संभव है। अपनों का साथ और सहयोग प्राप्त होगा। आज के दिन अपने ऊपर आलस्य को हावी नहीं होने देंगे।
मीन- आज अपने जीवन साथी के साथ आनंद विभोर रहेंगे। वैवाहिक जीवन में अच्छे बदलाव देखने को मिल सकता है। सुबह से आपके मन में सकारात्मक विचार हिलकोरे मारते रहेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत रहने वाली है। धार्मिक कार्यों में आज पूरे दिन व्यस्त रहने वाले हैं। किसी मित्र से मिलकर आप अत्यधिक खुश होंगे। भाई से संबंध पहले से बेहतर रहने वाले हैं। आपके घर मातृ पक्ष के लोग आ सकते हैं। अतिथि सेवा में लगे रहेंगे।
No comments