Your Horoscope: 4 Jan 2023 मेष- वर्ष के चौथे दिन ग्रह गोचर आपको सफलता दिलाएंगे। धर्म और अध्यात्म पर आज ज्यादा पैसा खर्च हो सकता है। परिवार म...
Your Horoscope: 4 Jan 2023
मेष- वर्ष के चौथे दिन ग्रह गोचर आपको सफलता दिलाएंगे। धर्म और अध्यात्म पर आज ज्यादा पैसा खर्च हो सकता है। परिवार में मांगलिक कार्य के शुभ अवसर आएंगे। विवाह संबंधी वार्ता सफल होगी। आपके कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा प्रशासनिक अधिकारियों से मेलजोल बढ़ेगा। किसी भी तरह के नए कार्यों के टेंडर का आवेदन कर सकते हैं। समय आपके अनुकूल रहने वाला है। कर्ज की लेन-देन से बचें।
Subscribe Youtube:
https://youtube.com/watch?v=SFCzxz4R4OQ&feature=shares
वृष- आज आप अपनी ज़िद एवं आवेश पर नियंत्रण रखें। भागदौड़ की अधिकता रहने वाली है। यात्रा देशाटन का लाभ प्राप्त होगा। विदेशी कंपनियों की तरफ से सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। आपके पुराने शत्रु आपसे परास्त होंगे। कोर्ट कचहरी में चल रहे पुराने मामलों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। किसी गरीब को वस्त्र का दान करें।
मिथुन- आज आप अनेक प्रकार के उतार-चढ़ाव का सामना कर सकते हैं। भाग्य वृद्धि के साथ कार्यक्षेत्र का भी विस्तार होगा। सावधान रहने की आवश्यकता है, नहीं तो किसी की बातों में आकर षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। कोई व्यवसाय आरंभ करना हो तो पहले अच्छी तरह समझ बूझ लें। माताजी के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता बनी रहेगी। किसी अपनों का साथ सहयोग मिल सकता है। भगवान भोलेनाथ को दुग्ध अर्पित करें।
कर्क- आज पारिवारिक कलह दूर होगा। मानसिक तनाव आपको हानि पहुंचा सकती है। व्यापार में बढ़ोतरी बनी रहेगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति का योग बन रहा है। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों को लाभ प्राप्त होगा। आध्यात्म में आपसी रुचि बढ़ेगी। अपनों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा अगर आप कहीं घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं तो उसे स्थगित कर दें। वाहन इत्यादि की चपेट से बचें।
सिंह- आज आप अदम्य साहस और पराक्रम दिखलाएंगे। विषम परिस्थिति में भी आप नियंत्रण नहीं खाएंगे। खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। आपके व्यवहार से लोगों में आपकी ख्याति बढ़ेगी। पुराना रोग ठीक होगा। प्रशासन के लोगों से आपकी पैरवी बढ़ेगी। प्रेम प्रसंग में आज आपका मन भ्रमित होगा। कोर्ट कचहरी के मामले में व्यस्तता बनी रहेगी। कार्य क्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें।
कन्या- आज आपको सुखद परिणाम प्राप्त होगा। मानसिक संतुलन थोड़ा प्रभावित हो सकता है। पारिवारिक कलह का सामना करना पड़ सकता है। मित्रों से खुशखबरी मिलेगी। वर्षों से चली आ रही धान भाव की समस्या दूर होगी। शिक्षा जगत से जुड़े हुए लोगों के लिए आज का दिन बहुत खास रहने वाला है। नए अनुबंध की प्राप्ति होगी। सरकारी सर्विस के लिए आयोजन करना हो तो दोपहर के बाद करें। शुभ होगा।
तुला- आज आप सकारात्मक ऊर्जा से लबालब भरे रहेंगे। वर्षों की तपस्या का फल आपको प्राप्त होगा। शत्रु आपके मित्र होंगे। महिला मित्र आपके पीठ पीछे षड्यंत्र कर सकती है। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होने की संभावना है। मकान अथवा वाहन का क्रय होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अपनी योजनाएं किसी को बताए नहीं, गुप्त रखें।
वृश्चिक- व्यापार की दृष्टि से आज का दिन बहुत खास रहने वाला है। संतान संबंधी चिंता दूर होगी। मानसिक संताप दूर होगा। शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त होगी। नव दंपति के लिए आज का दिन बहुत शुभ रहने वाला है। आज अपनी उर्जा अच्छे कार्यों में लगाएंगे। भाई का सहयोग प्राप्त होगा। आकस्मिक धन प्राप्ति के योग बन रहा है। विवाह संबंधी वार्ता में थोड़ा और विलंब होने की संभावना है। पैतृक स्थान पर जाने का सौभाग्य प्राप्त होगा। गौ माता को चारा खिलाएं दिन शुभ होगा।
धनु- आज आप जरूरी काम के सिलसिले में बाहर जा सकते हैं। आर्थिक व व्यापारिक पक्ष मजबूत होगा। अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। शरीर की पीड़ा बढ़ सकती है। मकान का खरीद बिक्री हो सकता है। मित्रों के साथ पार्टी पर जा सकते हैं। संतान पक्ष से खुशखबरी प्राप्त होगी। किसी को गलत संगति में पड़ने से बचा सकते हैं। ब्राह्मणों को फल दान करें।
मकर- आज आपका भाग्य साथ देने वाला है। दामाद का नौकरी में पदोन्नति हो सकता है। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। पारिवारिक जीवन सुखयम होगा। व्यापार में उन्नति से परेशानियां दूर होंगी। आज आपकी मेहनत रंग लाएगी। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों का सहयोग मिलेगा। नकारात्मक उर्जा से दूर रहेंगे। विदेशी कंपनी में आपको काम मिल सकता है। कम बोलना समझदारी होगा।
कुम्भ- आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहने वाला है। आय के नए साधनों का संयोग बनेगा। आज अत्यधिक भागदौड़ बनी रहेगी। यात्रा का सुखद लाभ मिलने वाला है। पुरानी गाड़ी का विक्रय कर सकते हैं। आत्म सम्मान बढ़ेगा। विदेश जाने हेतु वीजा का आयोजन करेंगे। चिकित्सा के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिए समय बहुत खास रहने वाला है। द्वादशाक्षर मंत्र का जाप करें। समय शुभ है।
मीन- आपका समय थोड़ा प्रतिकूल रहने वाला है। थोड़ा सा सोच समझकर निर्णय लेना उचित होगा। आज दूसरों के बल पर कोई कार्य न करें। बिना सोचे समझे कहीं पर किसी के कहने से हस्ताक्षर ना करें। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहने वाला है। दवा के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों पर आज अकलंक लग सकता है। पत्नी के स्वास्थ्य के प्रति चिंतित रहेंगे। समाज में संभ्रांत लोगों से मिलना जुलना होगा।
No comments