Your HoroScope: आज इन राशि वालों के जीवन में होने जा रहा हैं बड़ा बदलाव - 5MINUTES NEWS

Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

MUST READ

latest

Your HoroScope: आज इन राशि वालों के जीवन में होने जा रहा हैं बड़ा बदलाव

Your HoroScope: 21 January 2023 मेष: आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज मन बड़ा चंचल रहेगा। मन को एकाग्र करने में आज आपने विफल रहे...

Your HoroScope: 21 January 2023

मेष: आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज मन बड़ा चंचल रहेगा। मन को एकाग्र करने में आज आपने विफल रहेंगे। आज संगीत सुनने का मन करेगा। आज वाहन चलाते समय आपको थोड़ा सावधान रहना होगा। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार के किसी बुजुर्ग व्यक्ति की तबीयत अचानक खराब हो सकती है। पैसों का लेनदेन करते समय थोड़ी सावधानी बरतें। आज आवश्यक वस्तुओं को सहेज कर रखें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।



वृष: वृष राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आप अपने पुराने शौक को पूरा करने के लिए किसी भी हद तक जाएंगे। आज आप अपने व्यवहार से सबका दिल जीतने में कामयाब होंगे। आलस्य आपसे कोसों दूर रहेंगे। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहने वाला है। अधिकारियों के साथ अच्छा तालमेल बैठेगा। सोची-समझी रणनीति अपना सकते हैं। बच्चों को आज पूरा समय देंगे। रिश्तो में मजबूती आएगी।


मिथुन: आज आपके जीवन में कई प्रकार के उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।पारिवारिक समस्याएं आपकी यात्रा में बाधा उत्पन्न करेंगी। बेरोजगारों के लिए रोजगार के अवसर खुल सकते हैं। आज किसी घनिष्ठ मित्र की सहायता कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आएंगी। लेकिन अंततोगत्वा आपकी विजय निश्चित है। आज गुस्से से बचने का प्रयास करें। किसी पर आंख बंद करके विश्वास न करें। धोखा हो सकता है। अपने हाथों से गाय को रोटी। खिलाएं शुभ होगा।


कर्क: कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। आज जिस कार्य में हाथ लगाएंगे सफलता जरूर हाथ लगेगी। आय के साधन बढ़ेंगे। आज आपके मन के अनुसार अच्छी जगह ट्रांसफर हो सकता है। आज ध्यान लगाकर काम करें। आज लापरवाही करना उचित नहीं रहने वाला है। आत्मविश्वास से आप लबालब रहेंगे। दोस्तों का भरपूर सहयोग आपको मिलेगा। कार्यक्षेत्र में माहौल आपके पक्ष में रहने वाला। है आज मिष्ठान दान करें। दिन शुभ होगा।


सिंह: आज का दिन आपके लिए थोड़ा गुस्सा भरा रहने वाला है। आप छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा कर सकते हैं। अपनों से निराशा हाथ लग सकती है। अल्प प्रयास से अधिक सफलता प्राप्त होगी व्यवसाय में कुछ अलग करना चाहते हैं तो कर सकते हैं धन की कमी आज पूरी हो सकती अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे मनोकामना आपकी पूरी होने की संभावना है किसी पुराने मित्र से मुलाकात संभव है


कन्या: आज आपकी सोच सकारात्मक रहने वाली है। आप किसी बात को लेकर परिवार में संकोच कर सकते हैं। आज बहुत बड़ा निर्णय लेने में कामयाब होंगे। आपके व्यक्तित्व से दुश्मन भी प्रभावित होंगे। किसी भी व्यक्ति की बात की प्रक्रिया तुरंत देंगे। आज धैर्य ही आप का मूल मंत्र रहने वाला है। किसी को बिना मांगे सलाह ना दें। स्थान परिवर्तन का योग बन रहा है। घर आए मेहमानों का पूरा आदर सत्कार करें। प्रतिष्ठा सम्मान में वृद्धि होगी।


तुला: आज का दिन आपके जीवन में क्रांति ला सकता है आज आपके सितारे लाभ दिलाएंगे अपने स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है अच्छे बेड की सलाह ले आज खर्च की आशंकाएं दिखाई दे रही बड़े बुजुर्गों का सलाह जरूर लें भविष्य की योजना बनाने में कामयाब होंगे व्यापारियों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा पुत्र से जुड़ी कोई खुशखबरी प्राप्त होगी शाम तक आप मार्केटिंग करने जा सकते हैं


वृश्चिक: आज का दिन आपके लिए सामान्य से थोड़ा बेहतर रहने वाला है। धार्मिक कार्यक्रमों में आपका समय बीतने वाला है। नौकरी करने वाले लोगों का प्रमोशन का योग बन रहा है।। व्यापारियों के लिए आज लाभ का योग बन रहा है। कुछ नया करने की योजना बना रहे हैं तो समय उत्तम रहने वाला है। आज वाद-विवाद से दूर रहें। विद्यार्थियों का अध्ययन अध्यापन में मन लगेगा। भोजन की अधिकता पेट के विकारों का कारण बन सकती है।


धनु: आज का दिन बेहतर रहने वाला है। आत्मविश्वास सातवें आसमान पर रहने वाला है। पुरानी घटनाएं मन को थोड़ी सी विचलित कर सकती हैं। जीवनसाथी से आपको भरपूर समर्थन प्राप्त होगा। लुभावने प्रस्ताव आपको मिल सकते हैं। अपनी बुद्धि का प्रयोग करें। निवेश करना चाहते हैं तो सायं काल के समय करना उचित रहेगा। अपनी उम्र से बड़े लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। खाने पीने की वस्तुओं आपको किसी गरीब को दान कर सकते हैं। पुराने रोगों से छुटकारा मिल सकता है। कुत्तों को बिस्कुट खिलाएं।


मकर: आज आप किसी अनहोनी को लेकर डरे सहमे रख सकते हैं। साफ सफाई में आज पूरा जोर देंगे। खर्चा बढ़ सकता है। अपने दुश्मनों से सावधान रहने की आवश्यकता है। मित्रों के साथ दूर की यात्रा पर जा सकते हैं। आज का खाना बाहर खा सकते हैं। माता-पिता का साथ तथा सहयोग प्राप्त होगा। रुके हुए कार्यों में गति आएगी। कचहरी से जुड़ा विवाद दूर होगा। आकस्मिक धन का लाभ होना संभव है। गाय को घी लगी रोटी गुड़ खिलाएं। मनोरथ पूरा होगा।


कुम्भ: आज आपका दिन बेहतर रहने वाला है। भाग्य आपका हर तरफ से साथ देगा। आप की मनोदशा बेहतर रहने वाली है। अचल संपत्ति आपके हाथ लगने वाली है। भाइयों का पूर्ण समर्थन और सहयोग प्राप्त होगा। आय का स्रोत मजबूत होगा। मानसिक संतुलन सही रहेगा। पैसों का आज लेन-देन न करें। बेरोजगार लोगों को आज रोजगार का सुनहरा अवसर प्राप्त होगा। पार्टनर से हल्की नोकझोंक हो सकती है। गुस्से पर काबू रखें। अतिथियों का सत्कार करें। गरीबों को वस्त्र दान करें।


मीन: मीन राशि वालों के लिए आज का दिन भाग्य बदलने वाला है। मेहनत से मुंह ना मोड़े। लाभ ही लाभ होगा। आत्मविश्वास भरे रहेंगे। मानसिक रूप से अशांति महसूस करेंगे। थोड़ा सा स्वास्थ संबंधी दिक्कत आ सकती है। पर सब सही रहेगा। आज मान सम्मान और सामाजिक प्रतिष्ठा मिलेगी। समय का सही सदुपयोग करेंगे। न्यायालय में आपकी विजय होगी। आज आप ससुराल वालों के साथ समय व्यतीत करने वाले हैं। आज आपकी समझदारी की हर जगह वाहवाही होगी। 

No comments

Advertisment