Your HoroScope: क्या कहती है आज की आपकी राशि? जानिए - 5MINUTES NEWS

Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

MUST READ

latest

Your HoroScope: क्या कहती है आज की आपकी राशि? जानिए

आपकी राशि (Your HoroScope) का लगाव आपकी जीवन से होता है. क्योंकि हर राशि में कहीं ना कहीं हमारी और आपकी दिनचर्या छुपी होती है. दैनिक राशि ...

आपकी राशि (Your HoroScope) का लगाव आपकी जीवन से होता है. क्योंकि हर राशि में कहीं ना कहीं हमारी और आपकी दिनचर्या छुपी होती है. दैनिक राशि (HoroScope Daily) दैनिक राशि से पता चलता है कि आज हमारी ज़िंदगी में क्या होने वाला है या क्या बदलाव होने जा रहा है? 
Your HoroScope: क्या कहती है आज की आपकी राशि? जानिए

5minutesnews आपके लिए हर रोज लेकर आता है, आपका आज (HoroScope Today) का राशिफल. पढ़िए और अच्छा लगे तो कमेंट ज़रूर कीजिये. 

Your HoroScope: इन राशि वालों का दिन आज होने जा रहा है शानदार


मेष- आज आपका दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। खर्च में बढ़ोतरी होगी। काम के मामले में थोड़ा सावधान रहना होगा। आज आपकी किसी से झड़प हो सकती है।भाग्य का सितारा थोड़ा मंद रहेगा। प्रेमी जनों के लिए दिन अच्छा है। शादी-शुदा लोगों के लिए दिन सुखमय है। आपसी सद्भाव बना रहेगा। आज आप मार्केटिंग करने जा सकते हैं। रोली का तिलक लगाएं।

वृष- आज आपके लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपकी इनकम बढ़ सकती है। अचानक धन प्राप्ति का योग बन सकता है। आज आपकी सेहत कमजोर रह सकती है। आज आप बीमार पड़ सकते हैं, सावधान रहें। दाम्पत्य जीवन के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। परिवार में सभी लोग मिल-जुल कर रहेंगे। कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। अतिथियों का आना-जाना लगा रहेगा। काफी वयस्तता रहेगी।

मिथुन- आज आपकी सेहत अच्छी रहने वाली है। काम के सिलसिले में किया गया प्रयास अच्छा होगा। आपको अच्छा फल मिलेगा यानि आज आप सफल हो सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में थोड़ी सी खटास बढ़ सकती है। रिश्ते मजबूत होंगे। किसी से कड़वाहट होगी। आज आपको अच्छी मेहनत करनी पड़ सकती है। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। पिता से अर्थ लाभ हो सकता है।

कर्क- आज आपका दिन दुगुनी खुशी लेकर आएगा। स्वास्थ्य में मजबूती आएगी। काम के सिलसिले में विशेष रूप से ध्यान देना होगा। आपका मन काम से हट सकता है। शादी-शुदा ज़िन्दगी अच्छी व्यतीत होगी। आज आप वाद-विवाद ना करें। किसी के यहां आप मेहमान बन सकते हैं। वाहन जल्दीबाजी में ना चलाएं। आज आप किसी की सहायता करेंगे।

सिंह- आज आपका दिन थोड़ा कमजोर रहने वाला है। कार्यों में विलंब हो सकता है। मानसिक तनाव बढ़ सकता है। इनकम में कमी आ सकती है। आज आप कोई नया कार्य शुरू का ना करें, हानि हो सकती है। परिवारजनों का सहयोग प्राप्त होगा। आपके खर्चे में होने वाली बढ़ोतरी आपको चिंता दे सकती है, सावधान रहें। व्यर्थ की यात्रा ना करें। किसी संकट से बाहर निकलेंगे।

कन्या- आपका दिन आज के लिए सामान्य रहने वाला है। दाम्पत्य-जीवन में चल रहा उतार-चढ़ाव समाप्त होगा। किसी व्यक्ति की आज आप सहायता करेंगे। लोग आपकी प्रशंशा करेंगे। सेहत में उतार-चढ़ाव हो सकता है। काम के सिलसिले में आपको आफर मिल सकती है। कार्य के नतीजे अच्छे रहेंगे। समझदारी से काम लें। अपनी बुद्धि से मुश्किल काम आसान कर लेंगे। 





Your HoroScope: इन राशि वालों का दिन आज होने जा रहा है शानदार


तुला- आज आपके घर-परिवार में अतिथियों पर व्यय होगा। प्रयास फलीभूत होंगे। मान-सम्मान मिलेगा। व्यवसाय में लाभ का योग बन रहा है। बिगड़े काम बनेंगे। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। उत्साह वर्धक सूचना मिलेगी। शत्रु पक्ष कमजोर होगा। लोग आज आपसे कुछ अपेक्षा रखेंगे। अपने बुद्धि से किसी के कार्यों को पूरा करेंगे। किसी की सहायता लेनी पड़ सकती है। आयु को लेकर मन चिंतित रहेगा।

वृश्चिक- आज आपका दिन शुभ है। बेरोजगारी दूर होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल होगी। भेंट या उपहार प्राप्त होने का योग है। जोखिम ना लें। अपरिचितों पर अति-विश्वास घातक होगा। फालतू के खर्च ना करें। वाद-विवाद ना करें। बकाया पैसा वापिस मिल सकता है। तनाव मुक्त रहें। आर्थिक नीति अच्छी रहेगी। जीवन में परिवर्तन के योग हैं।शत्रु दूर होंगे। मंदिर में भगवान को भोग अर्पित करें।

धनु- आज आपका प्रयास सफल होगा। मान-सम्मान में वृद्धि का योग है। आय में बढ़ोतरी सम्भव है। आर्थिक नीति विशेष फलदाई साबित होगी। उच्चाधिकारी से वाद-विवाद से बचें। कानूनी अड़चने दूर होगी। कार्य ठीक चलेगा। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। चोट, चोरी, विवाद आदि से हानि सम्भव है। घर-परिवार की चिंता रहेगी। पुत्रों को लाभ प्राप्त हो सकता है।

 मकर- आज राजनीति के क्षेत्र में आपकी जय-जयकार होगी। कोर्ट और कचहरी से आपको लाभ प्राप्त होगा। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। व्यवसाय अच्छा चलेगा। व्यर्थ की भागदौड़ से बचें। प्रमोद ना करें। भूमि व वाहन सम्बंधी बाधा दूर होगी। बेरोजगारी दूर होगी। आय में वृद्धि होगी। विशेष रूप से क्रोध पर नियंत्रण रखें। भगवान भोले नाथ को गन्ने का रस चढ़ाएं।

कुम्भ- आज आप अपनी वृध्दि का प्रयोग करके सबको चकित कर देंगे। रचनात्मक कार्य करेंगे। आज मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। स्वास्थ्य पर व्यय बढ़ेगा। सावधानी पूर्वक कदम रखें। दौड़-धूप अधिक होगी। वाद-विवाद आपसे कोसों दूर भागेगी। जोखिम और जमानत के कार्य को आगे बढ़ा दें, आपके लिए अच्छा रहेगा। बंदरों को भोजन-पानी दें। 

मीन- आज आपका हौसला बुलन्द रहेगा। कारोबार में प्रतिस्पर्धा के मौके मिलेंगे। आज आप अधिक वाद-विवाद में ना उलझें। आज कुछ नया-नया विचार अपके मन में आ सकता है। सहकर्मी आपके कार्य से खुश रहेंगे। सृजनात्मक कार्य पर धन लगा सकते  हैं। आज आप कोई बड़ी जिम्मेदारी ले सकते हैं। आज किसी घनिष्ट करीबी का साथ मिल सकता है। सावधानी बरतें और संकटमोचन स्त्रोत का पाठ करें। 














No comments

Advertisment