Your HoroScope: 25/10/2020 मेष: आज आप अत्यधिक आशावादी ना बनें और सतर्क रहें। आपको कार्यों में सफलता मिलेगी। काम-काज के सिलसिले में अचानक ...
Your HoroScope: 25/10/2020
मेष: आज आप अत्यधिक आशावादी ना बनें और सतर्क रहें। आपको कार्यों में सफलता मिलेगी। काम-काज के सिलसिले में अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है।अपने सामान की हिफाज़त करें। वाहन सावधानी से चलाएं। परिवार के किसी सदस्य की तबीयत खराब हो सकती है। अधिक धन राशि धन खर्च होगा।बच्चों को लेकर सावधान रहें। तिलक लगाएं।
वृष- आर्थिक तंगी को लेकर मन में चिंता हो सकती है। अभी रोजगार में जोखिम लेने का समय नहीं है। किसी पर भरोसा ना करें। अपनी योग्यता पर विश्वास करें तो लाभ होगा। पदोन्नति और स्थानान्तरण के योग बन रहे हैं। आज सफलता कदम चूमेगी, सतर्कता बरतें। धन के मामले में सतर्क रहें। कार्य पूरा होगा।
मिथुन- आज आपके लिए दिन बेहतर होगा। रुके हुए धन की प्राप्ति खुशी दे सकती है। बच्चों को शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। उच्च शिक्षा को लेकर स्थान परिवर्तन का योग बन रहा है।खान-पान बीमारियों को जन्म दे सकता है। सावधान रहें। सामाजिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। दही का तिलक लगाएं।
कर्क- आज का दिन खुशहाली भरा रहेगा। बच्चों से संबंधित शुभ समाचार मिलेगा। प्रॉपर्टी में अभी निवेश ना करें। कोई अपना ही आपके लिए परेशानी खड़ा कर सकता है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। जीवनशैली में परिवर्तन आ सकता है। यात्रा प्रभावशाली रहेगी। सहयोग मिलने का प्रबल योग है।माता रानी की पूजा करें, दिन अच्छा बीतेगा।
सिंह- धन-संबंधी मामलों में जोखिम से बचें। कहीं से नौकरी का आकर्षक प्रस्ताव मिल सकता है। आज सोच-समझकर निर्णय लें। परिवार में सबको साथ लेकर चलें। विरोधी परास्त होंगे। फिजूल खर्चे से बढ़ें।अतिथि का सम्मान करें। बच्चों को खिलौना प्रदान करें। आपसी मनमुटाव से बचें।
कन्या- पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है।अपनी दिनचर्या नियमति रखें।खान-पान को लेकर सतर्क रहें। अभी यात्रा का इरादा त्याग दें। समय प्रतिकूल है।व्यापारियों के लिए अच्छा टाइम नहीं है। धैर्य से काम लें। मित्रों से हानि पहुंच सकती है। कर्म करें।
तुला- करियर के लिए नाज़ुक समय चल रहा है। अभी कोई जोखिम ना उठाएं। किसी अजनबी से निजी बात न बताएं। स्वास्थ्य बेहतर होगा। यात्रा वर्जित है। बैंक संबंधी लोगों के लिए दिन बेहतर रहेगा। आज आप मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। आत्मीयजनों का सहयोग प्राप्त होगा। जीवनोपयोगी वस्तुएं घर ला सकते हैं।
वृश्चिक- आज आपके लिए दिन बेहतर नहीं है। आज आप फूक-फूक कर कदम रखें। बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखें, बेहतर रहेगा। मौसम का गहरा प्रभाव पड़ सकता है।स्वास्थ्य नाज़ुक रहेगा। करियर के बारे में सोच सकते हैं। अर्थ का अभाव महसूस होगा। फिर भी कार्य रुकेगा नहीं। माता-पिता को वस्त्र खरीदकर दें, कार्य पूर्ण होंगे।
धनु- आज आप वाहन का क्रय-विक्रय कर सकते हैं। समय आपका साथ देगा। स्वास्थ्य पहले से बहेतर रहेगा। बच्चों के करियर को लेकर चिंता रहेगी। पदोन्नति स्थानान्तरण का योग बन रहा है। अधिकारियों से ताल-मेल अच्छा रहेगा। थोड़ी सी नोंक-झोंक हो सकती है। पुत्री को शॉपिंग कराने लेकर जा सकते हैं। चिड़ियों को दाना डालें।
मकर- आज आप अपने आपको तरोताजा महसूस करेंगे।आप काम पूरा करेंगे। लोगों से मदद मिलेगी। दूसरों की बात सुन सकते हैं। आज आपके कुछ नए दोस्त बन सकते हैं। आज किसी खास क्षेत्र में आप सफलता हासिल कर सकते हैं। काम के प्रति आप समर्पित रहेंगे। बड़ों का आशीर्वाद लें, कार्य पूर्ण होंगे।
कुम्भ- आज अपने मित्रों के साथ मौज-मस्ती में समय बिताएंगे। आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आप कुछ ऐसा काम करेंगे जिससे आपकी तारीफ होगी। कुछ नया ऑफर मिल सकता है। सामाजिक कार्यों में आप सफल हो सकते हैं। आपके कामों की चर्चा होगी। आपका खास काम सफल होगा। लोग आपसे मदद मांग सकते हैं। देवालय जायें।
मीन- आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। पारिवारिक रिश्ते मज़बूत होंगे। घर का माहौल खुशियों से भरा रहेगा। आपको संचार-साधनों से फायदा हो सकता है। आज आप ज़्यादातर चीजें बहुत आसानी से सुलझाएंगे। कुछ अच्छे अनुभव प्राप्त होंगे। पैसा कमाने के लिए कार्यों के बारे में तत्पर रहेंगे। छात्रों को पुस्तक दान करें।
No comments