HoroScope Today: कैसा होगा अक्टूबर माह का पहला दिन? - 5MINUTES NEWS

Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

MUST READ

latest

HoroScope Today: कैसा होगा अक्टूबर माह का पहला दिन?

HoroScope Today: 01 October मेष:  आज आपका दिन शुभ रहने वाला है। आप किसी का सहयोग ले सकते हैंम प्रेम संबंध मामलों में सतर्क रहें। आज ऊर्जा से...

HoroScope Today: 01 October


मेष:  आज आपका दिन शुभ रहने वाला है। आप किसी का सहयोग ले सकते हैंम प्रेम संबंध मामलों में सतर्क रहें। आज ऊर्जा से ओतप्रोत रहेंगे। बुजुर्गों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यावसायिक कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। सुख सुविधा के सामानों पर खर्च कर सकते हैं। आध्यात्मिक लोगों से वार्तालाप होगी। यात्रा के संदर्भ में चर्चा होगी। सामाजिक कार्यों में आपकी प्रशंसा होगी।

वृष:  आज आप बहुत उत्साहित रहेंगे। कार्यस्थल पर थोड़ा विवाद हो सकता है। परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा। व्यापार में समझौता न करें। किसी अपनों के साथ तू तू मैं मैं हो सकती है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात संभव है। अधिकारीगण प्रसन्न रहेंगे। दांपत्य जीवन में प्रसन्नता रहेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य थोड़ा नरम हो सकता है।

यह भी देखिये: मेरे गांव की सुनहरी तस्वीरें

मिथुन:  आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। व्यावसायिक यात्रा से लाभ संभव है। परीक्षा साक्षात्कार में सफलता मिलेगी। निवेशादि से लाभ प्राप्त होगा। आप कोई अच्छी योजना बना सकते हैं। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। वर्षों से आ रही रुकावटें दूर होगी। मेहनत का फल प्राप्त होगा। प्रेम प्रसंग में अनुकूलता बनी रहेगी। आपके विरोधी आपकी प्रशंसा करेंगे।

कर्क:  आप आप व्यवसाय में धन लगा सकते हैं। कोर्ट कचहरी से लाभ होगा। सुनहरा अवसर प्राप्त होगा। संपत्ति में भागीदारी संभव है। सिर में हल्का दर्द हो सकता है। अपनों से शुभ समाचार प्राप्त होगा। नौकरी में मनोनुकूल सफलता मिलेगी। आज पुराने विवाद को बढ़ावा ना दें। जोखिम का कार्य टाल दें। बेहतर होगा। धैर्य का परिचय दें।

सिंह:  आज आप प्रसन्न रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ लगेंगे। भाग्य उन्नति का योग बन रहा है। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। रोजगार की तलाश में कहीं जा सकते हैं। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार में उन्नति होगी। अचानक धन प्राप्ति का योग बन रहा है। शत्रु परास्त होंगे। निवेशादि में विवेक से काम लें। विद्यार्थी सफलता अर्जित करेंगे। चींटियों को आटा खिलाए।

कन्या: आज आपकी वाक्पटुता से अधिकारीगण प्रसन्न रहेंगे। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। कहीं यात्रा पर मौज मस्ती का आनंद ले सकते हैं। अनुभवी लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। लंबे समय से लटका कार्य पूरा होगा। पढ़ाई लिखाई के मामलों में सफलता मिलेगी। घरेलू जीवन में शांति मिलेगी। आर्थिक योजना पर बल देंगे। आप के कारण ऑफिस का माहौल खुशनुमा रहेगा।

तुला:  आज आपके सामने कई सुनहरे मौके आएंगे, इसलिए उन्हें नजरअंदाज करने की भूल ना करें। प्रतियोगिता में आपको स्थान मिलेगा। डॉक्टर का भरपूर सहयोग मिलेगा। प्रशासन आपके हक में फैसला कर सकता है। ऑफिस सहयोगी आपकी मदद के लिए आगे आएंगे। आज परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा। दोस्त रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है। 

वृश्चिक: आज आप प्रसन्नता से ओतप्रोत रहेंगे। छोटे भाई की बातों को नजरअंदाज ना करें। हानि हो सकती है। जरूरी काम हेतु बाहर जाएंगे। सीनियर का सम्मान करें। अपने मन की बात परिवारजनों से ना छिपाएं। कोई आप को इग्नोर कर सकता है। सतर्क सावधान रहे। खान-पान पर ज्यादा ध्यान देंगे। पैसों की लेनदेन सोच समझ कर करें। गाय को रोटी खिलाएं।

धनु:  आज दफ्तर में तनाव कुछ कम होगा। सीनियर्स का पूरा सहयोग आपके साथ रहेगा। आसपास की छोटी यात्रा करनी पड़ेगी। बुजुर्गों का ध्यान पूजा पाठ में लगेगा। नौजवान आज नौकरी की तलाश में दूर की यात्रा करेंगे। अचानक धन लाभ हो सकता है। कृषि संबंधी कार्यों की योजना बना सकते हैं। घर की जरूरतें पूरी होंगी। ध्यान रहे आज फिजूलखर्ची से बचें। ब्राम्हण का सम्मान करें।

मकर: आज बिजनेस में हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है। घर पर मेहमान आएंगे। स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ेगी। दूर दिशांत की यात्रा संभव है। घर पर नया नन्हा मेहमान आ सकता है। आज जिम्मेदारी से अपना काम करेंगे। खाने-पीने की आदतों में सुधार जरूरी है। दिल के मामलों में बात बन जाएगी। ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। आज का बेहतर होगा। आज गप्पबाजी से दूर रहें।

कुम्भ:  नौकरी पेशा वाले लोगों के लिए समय शुभ रहने वाला है। नौकरी में प्रमोशन का योग बन रहा है। सीनियर्स के साथ वाद विवाद ना करें। दांपत्य जीवन में खुशी रहेगी। आज होटल में भोजन का आनंद ले सकते हैं। आर्थिक तंगी दूर होगी। परिवार में थोड़ी दिक्कत आ सकती है। पड़ोसी का सहयोग करेंगे। खर्चा ज्यादा होगा। व्यर्थ के वाद विवाद से बचे। अन्न दान करें।

मीन:  आज इनकम का कोई नया सोर्स मिलेगा। लेनदेन साफ साफ कर सकते हैं। अपना डॉक्यूमेंट संभाल कर रखें। दूसरों की बात पर ज्यादा ध्यान ना दें। कोई भी फैसला लेने में जल्दबाजी ना दिखाएं। दुश्मन हावी होने का प्रयास करेंगे। आज रात्रि में स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेंगे। समय आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आमदनी कम ज्यादा खर्च हो सकता है। किसी बात को लेकर परेशान ना हो।


No comments

Advertisment