Your HoroScope: 2 October मेष: आज आपको दिन की शुरुआत में धन लाभ हो सकता है। आपके सीनियर आप पर किसी काम का दबाव बनाएंगे। आपकी सोच पूछ काबिल...
Your HoroScope: 2 October
मेष: आज आपको दिन की शुरुआत में धन लाभ हो सकता है। आपके सीनियर आप पर किसी काम का दबाव बनाएंगे। आपकी सोच पूछ काबिले तारीफ रहेगी। आपकी योग्यता के लोग कायल रहेंगे। सायं काल मनोरंजन और घूमने की योजना बना सकते हैं। खाने पीने पर आपका विशेष ध्यान रहेगा। उधार देने का काम आज बंद करें तो अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा।
वृष: आज के दिन आपका मित्र आपकी सहायता करेगा। आपको टेंशन से मुक्ति मिलेगी। जल्दी बाजी और लापरवाही से बचें। सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। ऑफिस में सोच समझ कर लिए गए फैसले फायदेमंद साबित होंगे। नौकरी से जुड़ी कुछ परेशानियां बढ़ेंगी। किसी के आश्वासन के बल पर अपना काम ना ठाने। दोस्तों से व्यवहार कुशल रखें। किसी से आज बहसबाजी ना करें।
मिथुन: आज नए काम को लेकर भाग दौड़ हो सकती है। टेंशन से बच कर अपने काम की शुरुआत करें। आज आपको आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है। आज निवेश में सोच समझकर हाथ लगायें। दुश्मन आपको किसी काम का लालच दे सकते हैं। कोई आज आपसे बेहद लगाव बना सकता है। जरूरी कागजातों को संभाल कर रखें। मंदिर में भगवान का दर्शन करें। गरीबों को वस्त्र दान करें। कार्य पूरे होंगे।
कर्क: आज आप समय को उपयोगिता समझकर काम करें। आज आप ऑफिस में अपने काम से अपने उच्चाधिकारी का मन जीतने में सफल होंगे। संतान के स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट आ सकती है। भविष्य को लेकर नई योजना बना सकते हैं। आज खानपान पर कंट्रोल रखें। विदेश यात्रा के लिए पहल कर सकते हैं। पूरे दिन आप एनर्जी से भरे रहेंगे। कोई मेहमान अचानक घर आ सकता है।
सिंह: आज के दिन कुछ महत्वपूर्ण कार्यों में आ रही रुकावटें दूर होगी। शाम तक मनचाहे व्यक्ति के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। ऑफिस में आपके सहयोगियों के सामने आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप अनजाने व्यक्ति की मदद कर सकते हैं। सामाजिक कार्यों में आपकी दृष्टि सुधरेगी। दांपत्य जीवन में चल रहे कलह दूर होंगे। अकस्मात धन लाभ का योग बन रहा है। भगवान शनि देव की पूजन करें। फलदान करें।
कन्या: आज दिन की शुरुआत होते ही अच्छी खबर मिलेगी। सोच समझकर उचित निर्णय लेना होगा। प्रेम प्रसंग के कारण आज प्रशासन से आमना-सामना हो सकता है। किसी भी कार्य में लापरवाही ना बरतें। आज राजनीतिज्ञों के लिए अच्छा समय है। आज आप छोटे-मोटे कार्य पूरा करेंगे। आज आपके कार्यों में रुकावट उत्पन्न होने वाली है। किसानों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें।
तुला: आज आप नया दोस्त बना सकते हैं। घरेलू मामले में लंबे समय से चला आ रहा विवाद खत्म होगा। बिजनेस के मामलों में कोई शख्स आपकी सहायता करेगा। फायदे का सौदा करेंगे। मोबाइल फोन के द्वारा कोई खुशखबरी प्राप्त होगी। दोस्तों के साथ कनेक्ट बना रहेगा। प्रेम प्रसंग खूब खराब होंगे। जिस पर भरोसा होगा वही व्यक्ति आपको दिक्कत में डालने का प्रयास करेगा। गुरु शिष्य के संबंध बेहतर होंगे।
वृश्चिक: आज पूरे दिन दूसरों की भलाई में ही व्यतीत होगा। किसी समस्या का हल निकाल सकते हैं। आसपास की यात्रा का मन बना सकते हैं। शुभ काम करने का मन बना सकते हैं। मकान दुकान खरीदने का मन बनाएंगे। भागदौड़ थोड़ी पहले की अपेक्षा बढ़ सकती है। खाने पीने की सामान खरीदने बाजार जा सकते हैं। पढ़ाई लिखाई में मन लगेगा। अफवाहों पर ध्यान ना दें। गाय को चारा खिलाएं।
धनु: आज आपका दिन मध्यम रहने वाला है। आज नया बिजनेस शुरू करेंगे। जो भी फैसला करें, धीरज के साथ करें। जल्दी बाजी में लिया गया निर्णय हानिकारक सिद्ध हो सकता है। किसी अजनबी पर बिल्कुल विश्वास न करें। कोई पुराना मित्र आप से बिजनेस के लिए कर बात करेगा। माता के स्वास्थ्य को लेकर आपकी चिंता रहेगी दूर होगी। सरकारी लोगों से मुनाफा हो सकता है। किसी अनुभवी शख्स से सलाह लें।
मकर: आज के दिन आप प्यार के नए मामलों में खुद को ना लगाएं। सामने वाले व्यक्ति पर तत्क्षण विश्वास न करें। हानि पहुंच सकती है। आज आप सोच समझकर कदम आगे बढ़ाएं म पैसों के मामले में आपकी हालत सामान्य रहेगी। प्रॉपर्टी के मामले में कुछ जरूरी कदम उठाएंगे। दोस्तों के साथ मौज मस्ती होगी। घर और बाहर की जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगे।
कुम्भ: आज आपसे परिवार को ज्यादा उम्मीद रहेगी। मन प्रसन्न रहेगा। सोच सकारात्मक रहेगी। परीक्षा परिणाम का इंतजार रहेगा। ऑफिस में सभी लोग आपसे खुश रहेंगे। वैज्ञानिकों के लिए आज ऐतिहासिक कार्य करने का दायित्व मिलेगा। शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। मानसिक रोग मन में ना पालें। सेहत के लिए समय सही रहेगा। विरोधी भी आज आपका लोहा मानेंगे। बढ़ते खर्च पर नियंत्रण लगाएं।
मीन: आज आप सुबह-सुबह सभी कार्य निपटा लेंगे। नए प्रोजेक्ट के बारे में मंत्रणा ले सकते हैं। किसी काम के सिलसिले में बाहर जाना हो सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकती है। आज आप अपने को असहज महसूस करेंगे। व्यर्थ की भागदौड़ से बचें। नए अवसर को हाथ से जाने ना दें। आपकी मेहनत और लगन की सराहना होगी। रोमांटिक लाइफ में जान आयेगी।
No comments