Horoscope: 1 सितंबर, गणपति बाप्पा का आशीर्वाद बरसेगा इन राशि पर - 5MINUTES NEWS

Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

MUST READ

latest

Horoscope: 1 सितंबर, गणपति बाप्पा का आशीर्वाद बरसेगा इन राशि पर

Horoscope: 1 सितंबर, गणपति बाप्पा का आशीर्वाद बरसेगा इन राशि पर मेष: आपके लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा, धन का नया श्रोत बन सकता है। अपनों का स...

Horoscope: 1 सितंबर, गणपति बाप्पा का आशीर्वाद बरसेगा इन राशि पर

Horoscope: 1 सितंबर, गणपति बाप्पा का आशीर्वाद बरसेगा इन राशि पर


मेष: आपके लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा, धन का नया श्रोत बन सकता है। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा, कार्य सम्बंधी यात्रा हो सकती है। आप किसी महत्वपूर्ण इंसान से बेहतर संबंध बना सकते हैं। प्रेम संबंधी मामलों में आप भाग्यशाली रहेंगे। माता-पिता का ध्यान रखें। 

वृष- आज आपकी आर्थिक योजनायें सफ़ल होंगीं।  अतिरिक्त धन प्राप्त होगा। व्यावसायिक क्षेत्र में भी काम कर सकेंगे। अधिक लोगों के साथ आज संपर्क बना रहेगा। बौद्धिक कार्य करने में रुचि बढ़ेगी। उच्च अधिकारियों से सहयोग प्राप्त होगा। सरकारी निर्णय आपके पक्ष में आ सकता है। अधूरे काम बनेंगे।


मिथुन- आज आपके अतीत से जुड़ा व्यक्ति आपसे संपर्क कर सकता है। मित्रों तथा परिजनों के साथ आनंदित वातावरण में दिन बिता सकते हैं। सामाजिक रूप से सम्मान और प्रसिद्धि भी प्राप्त कर सकेंगे। दाम्पत्य जीवन में सुख मिलेगा। व्यापारीगण को व्यापार में लाभ प्राप्त होगा। लाल वस्त्र का दान करें।


कर्क- आज अचानक कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। शत्रु परास्त होंगे। स्वास्थ्य संबन्धी थोड़ी परेशानी हो सकती है। परिजनों के साथ समय सुखपूर्वक बीतेगा। आवश्यक कार्यों में खर्चा हो सकता है। आर्थिक लाभ के लिए दिन अच्छा है। नौकरी करने वालों के लिए कार्यालय में आज वातावरण अनुकूल रहेगा। वाणी पर संयम बरतें। 


सिंह- आज आपके कोई संरचना तैयार कर सकते हैं। नई योजना बनाने हेतु माता-पिता का आशीर्वाद लें। घर में शांति और आनंद का वातावरण रहेगा। सुखमय प्रसंग बनेंगे। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा। मित्रों के साथ भेंट आनंददायी होगी। धार्मिक और परोपकार का कार्य आप करेंगे। भाग्य आपका साथ देगा।


कन्या- आज ना चाहते हुए भी वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें। दोपहर तक बदस्थिति में सुधार होगा। परिवार के साथ अनबन ना हो इसका ध्यान रखें। माँ की सेहत का ध्यान रखें। किसी भी दस्तावेज पर दस्तखत दे पहले जांच लें। धन का खर्चा हो सकता है, संकोची ना बनें।


तुला- पराक्रम के बल पर कार्य पूर्ण होने की संभावना है। क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिजनों के साथ वाद-विवाद हो सकता है। आर्थिके स्थिति का ध्यान रखें। यात्रा का प्रबल योग है। सूझ-बूझ से काम लें।कर्म की प्रबलता रहेगी। आर्थिक योजना पूर्ण होगी। गंगाजल से स्नान करें। भाग्य प्रबल है।


वृश्चिक- आज धन का आगमन होगा। मेहनत के अनुसार शुभ लाभ अवश्य प्राप्त होगा। पराक्रम में वृद्धि होगी। आज आपका मनोबल बढ़ेगा। कार्यों में सफलता और यश मिलेगा। ऑफिस में काम करने वालों के साथ सहयोग प्राप्त होगा। ननिहाल से शुभ समाचार मिलेगा। विरोधी परास्त होंगे। घी का दान करें। 



धनु- आज धन प्राप्ति का योग है एवं धन निवेश से लाभ होगा। परिवार के सदस्यों से मेल-जोल बढ़ाना लाभकारी होगा। उन्नति के अनेक अवसर मिलेंगे। संतान के गुणों की समाज में सराहना होगी। स्त्री मित्रों से सहयोग मिलेगा। प्रिय व्यक्ति के साथ मिलन सुखद रहेगा। अत्यधिक विचारों से मन विचलित ना हो ध्यान रखें। 


मकर- आज आपको उच्चाधिकारी का सहयोग प्राप्त होगा। कार्य में उत्साह बना रहेगा। पुरानी समस्याओं का अंत होगा। प्रयास अथवा स्वयं कोशिश करने से  प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आपका मन प्रसन्न रहेगा। छोटी दूरी की यात्रा कर सकते हैं। मित्रों और सगे-संबंधियों से मुलाकात सुखद होगी। लाल वस्त्र का धारण करें।


कुम्भ- आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायी होगा। आज आपके अत्यधिक खर्च से बचें। कार्योंमें बाधा आ सकती है। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। सोच-समझकर ही कार्य व्यवहार करें। विद्यार्थियों को पढ़ाई में होमवर्क में काफी परिश्रम करना पड़ेगा। नकारात्मक विचारों पर काबू रखें। दाहिनी आँख में तकलीफ होने की संभावना है। मित्रों का ध्यान रखें।


मीन- आज आपका ऑफिस में विशेष लाभ होगा। आज सभी कार्य पूर्ण होंगे। जोखिम पूर्ण निवेश में भी लाभ होगा। आज आपका चित्त प्रसन्न रहेगा। प्रिय व्यक्ति से मुलाक़ात होगी। आज उन्नति-दायक दिन होगा। परिजनों के साथ भोजन का लाभ उठाएंगे। मित्रों के साथ बाहर जा सकते हैं। उपहार और धन की प्राप्ति होगी।

No comments

Advertisment